*इंदौर :महासती डॉ. कुमुद लता जी महाराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया आशीर्वाद, बोले - संत दर्शन से जीवन धन्य होता है*
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425 4 90641*
इन्दौर। श्री वर्द्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, महावीर भवन ट्रस्ट, इन्दौर में सोमवार को धर्म और संस्कृति का ऐतिहासिक संगम देखने को मिला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी* ने महासती *डॉ. कुमुद लता जी महाराज आदि ठाणा-4* के पावन दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन रमेश भण्डारी ने दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी एवं सभी अतिथियों का संघ की ओर से हार्दिक स्वागत किया।
*महासती जी का मंगल उद्बोधन*
इस अवसर पर महासती डॉ. कुमुद लता जी महाराज ने अपने मंगल उद्बोधन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के विकास में किए जा रहे कार्यों की हृदय से प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि -
> "धर्म, संस्कृति और संतों के प्रति आदर भाव से ही संस्कारों का निर्माण होता है। जो शासक संतों का सम्मान करता है, धर्म का रक्षण करता है, उसके राज्य में सुख, शांति और समृद्धि स्वतः आ जाती है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश धर्म और विकास दोनों मार्गों पर आगे बढ़ रहा है, यही सच्ची जनसेवा है।"
महासती जी ने सभी को संत जीवन से प्रेरणा लेकर अहिंसा, संयम, सेवा और समता को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महासती जी के चरणों में वंदन करते हुए कहा कि -
> "संतों के दर्शन से मन को शांति मिलती है और जीवन धन्य हो जाता है। संत जीवन त्याग, तपस्या और सेवा का प्रतीक है। हमें संतों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।"
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म, संस्कृति और गौ-सेवा के लिए संकल्पित है। प्रदेश में गौ-शालाओं के निर्माण एवं पशुधन संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने प्रदेश में हो रहे औद्योगिक विकास की जानकारी देते हुए कहा कि उद्योग बढ़ेगा तो रोजगार बढ़ेगा, रोजगार बढ़ेगा तो प्रदेश समृद्ध होगा। सरकार का लक्ष्य है - विकास के साथ संस्कार, और समृद्धि के साथ धर्म की रक्षा।
*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*
मुख्यमंत्री जी के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अनेक महानुभाव उपस्थित थे।
*संघ की ओर से स्वागत*
श्री वर्द्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट, महावीर भवन इन्दौर की ओर से श्री अचल चौधरी, डीपीन जैन, अरुण मेहता, रमेश भण्डारी, प्रकाश भटेवरा, जिनेश्वर जैन, अशोक मंडलीक, राजकुमार जैन, दिलीप जैन, महावीर नाबरिया, दीपक जैन टीनू, हंस कुमार जैन, समरथ मल कोठारी,गजेंद्र बोडाना, अभय झेलावत आदि ने मुख्यमंत्री जी एवं अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संयोजन
जिनेश्वर जैन एवं संचालन दीपक जैन टीनू ने किया एवं आभार प्रकाश भटेवरा ने व्यक्त किया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें