संविधान दिवस मनाया गयाडॉ भीमराव अम्बेडकर, बिरसा मुंडा, टंट्या भील, संविधान की प्रति आदि की पुजा अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


आज ग्राम मोरवानी में बिरसा मुंडा चौराहा पर संविधान दिवस मनाया गया। सर्व प्रथम डॉ भीमराव अम्बेडकर, बिरसा मुंडा, टंट्या भील, संविधान की प्रति आदि की पुजा अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति ( जयस), आदिवासी छात्र संगठन,महाराणा पूजा भील जन कल्याण संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम ,मध्यप्रदेश अजाक्स संगठन के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस हर्षो उल्लास के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 


इस अवसर पर अतिथियों ने भारतीय संविधान के ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी दिन सन 1949 में संविधान सभा ने भारत के संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया गया। तथा इसे 26 जनवरी 1950 में लागू हुआ। संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान को बनाने में लगभग कुल 2 वर्ष 11 मा 18 दिन बनाया गया।और भारत सरकार ने सन 2015 में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के पावन शुभ अवसर पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया। इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था । इसका उद्देश्य नागरिकों को में संविधान के मूल्यों _न्याय ,स्वतंत्रता, समानता, और बंधुत्व तथा मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है संविधान में कुल मूल रूप से 395 अनुच्छेद थे जो की 22 भाग और 8 अनुसूची में था।संविधान संशोधन के बाद वर्तमान में कुल 470 अनुच्छेद तथा 25 भाग और 12 अनुसूचियां शामिल है। तथा संविधान की उद्देशिका की सामुहिक शपथ ली गईं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि_ श्रीमती सीमा बाई गरवाल ,मुकेश सिंगाड़, दशरथ सिंगार, जयंतीलाल सिंगाड विशेष अतिथि _ श्रीमती अनीता वर्मा ,श्रीमती राजीव गांधी, श्रीमती अंजना राठौर, प्रभुलाल, बंटी भाभर, कीर्ति सिगाड़ ,लक्ष्मी सिंगर , कृष्णा सिंगर, रानू सिंगाड़ ,आरुषि भाभर , आयुष सिंगार समाजसेवी सूरतलालडामर आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*लोकायुक्त उज्जैन ने ग्राम खानखेड़ी, तहसील मनासा, जिला नीमच के पटवारी जितेश मराठा को ₹ 2,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।*

बांसवाड़ा की पावन धरती पर हुए 1500 आदिवासी शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर गांव की बस्तीयों का दोबारा ड्रोन सर्वें mp सरकार का फैसला

*सूपड़ा में जमीन विवाद में सगे भाइयों के बीच मारपीट के बाद एक की मौत ! मृतक लक्ष्मण सिंह के भाई तेजसिंह पर फावड़े से हमला करने का आरोप*

*अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ कि बैठक हुई संपन्न*

*सर्व समाज ने अंबेडकर जी को याद कर मनाया दीपावली मिलन समारोह* *दीप से दीप जलायें चलो बाबा साहब के सिद्धांतों को जगाए चलो.... जगदीश सूर्यवंशी*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

*यादव समाज समिति ने राधा कृष्ण मंदिर परिसर पर किया अन्नकूट प्रसादी का वितरण*

*जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई संपन्न* *भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन 13 दिसम्बर को होगा आयोजित.... जिला अध्यक्ष नितिन साहु*