संदेश

*मोहन यादव श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट युवा मोर्चा गोरक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट कोर कमेटी के राष्ट्रीय स्तरीय पदाधिकारी संस्थापक श्रीमती पुष्पा देवी अग्रवाल, संगठन मंत्री योगेश जी शर्मा, कोषाध्यक्ष ग्यारसीलाल जी अग्रवाल, संरक्षक अर्जुन जी गुप्ता , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पोपटलाल जी, गोरक्षा मुख्य प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष संतराम जी गुर्जर,नारी शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू जी नागर,  प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह जी शैखावत की सहमति व श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट गोरक्षा प्रकोष्ठ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने सनातन धर्म के प्रति निरंतर अग्रसर रहते वाले समाज सेवी गोभक्त श्री मोहन यादव को श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट गोरक्षा प्रकोष्ठ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है ! उक्त जानकारी राष्ट्रीय सचिव अंकित जैसवार ने दी !

*सेवा पखवाड़ा के तहत अंकुर उपवनों की साफ सफाई* *सेवा पखवाड़ा के तहत पौधा रोपण किया* *सिंगोली में आयुष चिकित्सा शिविर सपन्न 107 मरीजों का किया उपचार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 *सेवा पखवाड़ा के तहत अंकुर उपवनों की साफ सफाई* नीमच 21 सितम्‍बर 2025,सेवा पखवाड़ा के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत रविवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण स्थलों ,अंकुर उपवनों की साफ सफाई और पौधों की निंदाई गुड़ाई कर एवं गैप फिलिंग के तहत पौधारोपण का कार्य किया गया --------- *सेवा पखवाड़ा के तहत पौधा रोपण किया* नीमच 21 सितंबर 2025, वनमण्डलाधिकारी, नीमच श्री एस.के.अटोदे के निर्देशन में नीमच जिले में वन विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत वनपरिक्षेत्र जावद की नीमच सिंगोली मार्ग पर, गौशाला के समीप स्थित बीट केवडिया के कक्ष क. पी-72 में रविवार को पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया वन विभाग द्वारा 2 अक्टूबर 2025 तक 2000 पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा वह अन्यजन प्रतिनिधि गण उपस्थित  थे।   विधायक श्री सखलेचा, जनप्रतिनिधियों, उपवनमण्डलाधिकारी नीमच श्री दशरथ अखण्ड एवं रेंजर ...

*अधिवक्ता परिषद की प्रांतीय बैठक में 16 जिलों के अभिभाषक मौजूद, कृष्ण प्रसाद पडियार अध्यक्ष एवं महेश धाकड़ महामंत्री मनोनीत*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर रतलाम / अधिवक्ता परिषद की प्रांतीय बैठक जिला अभिभाषक संघ सभागृह मंदसौर में हुई। बैठक में 16 जिलों के अभिभाषक मौजूद थे। प्रांत कार्यकारिणी के साथ ही बैठक में रतलाम इकाई के पदाधिकारी की घोषणा की गई। बैठक में अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीना ताई (नागपुर), राष्ट्रीय मंत्री विक्रम दुबे क्षेत्रिय संयोजक प्रदीप सेंगर एवं प्रांत अध्यक्ष उमेश यादव एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपेंद्र सिंह कुशवाह की उपस्थिति में हुई।जिसमें जावरा में अध्यक्ष पद पर अभिभाषक कृष्ण प्रसाद पडियार बड़ावदा एवं महामंत्री पद पर  महेश धाकड़ सरसी को नियुक्त किया गया।

*भारत विकास परिषद, शाखा जावरा का 79 वाँ एवं इस वर्ष का 18 वाँ नेत्रदान सम्पन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज जगदीश राठौर MP ब्यूरो चिफ जावरा ( नि प्र ) भारत विकास परिषद, शाखा जावरा द्वारा अब तक का 79 वाँ तथा वर्ष 20 25 का 18 वाँ नेत्रदान स्व. श्रीमती मोहन कुंवर चंद्रावत का नैत्रदान संपन्न हुआ। संस्था निरंतर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में समाज में जागरूकता लाने का कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि "नेत्रदान–महादान" की परिकल्पना साकार हो रही है और आगामी समय में मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील  जावरा  शहर का नाम “नेत्र नगरी ” के नाम से मशहूर हो जाएगा। समस्त समाजजन नेत्रदान के लिए हमेशा जागरूक रहकर प्रेरक भूमिका निभाते हैं। इस नेत्रदान में प्रेरक भूमिका निभाने वाले  अतुल  मेहता एवं प्रदीप  श्रीवास्तव (लाला) रहे।नेत्रदान  डॉक्टर ददरवाल  एवं उनकी टीम द्वारा संपन्न करवाया गया।नेत्र दान मे प्रांतीय नेत्र प्रकल्प प्रभारी शेखर नाहर, संस्था अध्यक्ष पप्पुसिंह राठौर तथा शाखा नेत्र के प्रकल्प प्रभारी रवि  खारीवाल की उपस्थिति रही।

*लोकतंत्र का मजाक! MP में एक ही मकान में मिले 89 मतदाता, फर्जीवाड़े से चुनावी साख पर उठे सवाल*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नागौद। लोकतंत्र के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला मापला जिला के नागौद विकासखंड से सामने आया है। वार्ड क्रमांक 6, गढ़ी टोला में पूर्व पार्षद और विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश पांडे उर्फ फूलन महाराज के मकान क्रमांक 122 में कुल 89 मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए हैं। इनमें अलग-अलग जातियों और परिवारों के लोग शामिल हैं। इस मामले ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। *कुछ ऐसे रची साजिश* स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह मामला महज लापरवाही नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश प्रतीत होता है। ओमप्रकाश पांडे ने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर बीएलओ से मिलीभगत कर यह फर्जीवाड़ा कराया। रजिस्टर में मकान संख्या का क्रम भी अव्यवस्थित रखा गया, ताकि यह खेल आसानी से पकड़ में न आए। *एक ही मकान में दर्ज 89 मतदाता* विशेषज्ञों का कहना है कि एक ही मकान में इतनी बड़ी संख्या में मतदाता दर्ज करने से किसी भी उम्मीदवार को कृत्रिम बढ़त दिलाई जा सकती है। यह स्थिति स्थानीय प्रशासन की उदासीनता और संभावित मिलीभगत पर भी गंभ...

*मध्य प्रदेश पुलिस में सात साल बाद होने जा रही है बंपर भर्ती, अगले सप्ताह जारी होगी अधिसूचना*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 भोपाल। पुलिस में उप निरीक्षक या सब इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार के पद पर चयन की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) इन पदों के लिए अगले सप्ताह विज्ञापन जारी करने जा रहा है। सात वर्ष बाद इन पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके पहले वर्ष 2018 में इन पदों पर भर्ती हुई थी। सात साल तक भर्ती नहीं होने पर एसआई बनने का सपना देख रहे कई युवा अधिकतम उम्र सीमा पार कर चुके हैं। परीक्षा में पहली बार बड़ा बदलाव किया गया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंकों को जोड़कर प्रावीण्य सूची तैयार की जाएगी। इसके भर्ती नियम इसी वर्ष जनवरी में शासन ने जारी कर दिए थे। सरकार ने भर्ती नियम तैयार करने में लगभग एक वर्ष लगा दिए, नहीं तो इन पदों पर वर्ष 2024 में ही भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो सकती थी। नियमों में शासन ने प्रारंभिक और लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी किया है। *चुनौतियों से जुड़े विषयों को दी गई प्राथमिकता-:* पुलिस के सामने नई चुनौतियों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी गई है। उदाहरण के तौर पर प्रारंभिक और लिखित परीक्षा में साइबर अपराध, संचार त...

*सेवा पखवाडा तहत पि‍पलिया रूण्‍डी, मुकेरा एवं ढाकनी में आयुष शिविर सम्‍पन्‍न,160 ग्रामीणों ने लिया स्‍वास्‍थ लाभ* *सेवा पखवाड़ा के तहत नीमच में ‘’ सही पोषण स्वस्थ जीवन’’ कार्यशाला संपन्न* *रेडक्रास नीमच सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 * सेवा पखवाडा तहत पि‍पलिया रूण्‍डी, मुकेरा एवं ढाकनी में आयुष शिविर सम्‍पन्‍न* *160 ग्रामीणों ने लिया स्‍वास्‍थ लाभ* नीमच 20 सितम्‍बर 2025, म.प्र शासन द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा के तहत स्‍वस्‍थ नारी सशक्‍त परिवार अभियान के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा जिले में विभिन्‍न स्‍थानों पर आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर आयोजित किए जा रहा है । जिला आयुष अधिकारी डॉ.आशीष बोरना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को आयोजित आयुष शिविरों में 160 मरीजों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया है। पि‍पलिया रूण्‍डी में आयुष शिविर शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा , पोषण माह स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार अभियान के तहत नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शुक्रवार को पिपल्या रूण्‍डी में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, चर्म रोग, उदर रोग,विबंध, श्वास,कास,प्रतिशय, रक्त अल्पता, रक्तचाप,अर्श ,गैस , अम्लपित ,साइटीका, हदय प्रमेह,आदि से पीड़ित रोगियों की जांच कर नि:शुल्क औषधि वितरित की गई । शिविर में 46 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। आयुर्वेद ...

*परिवहन विभाग द्वारा एक स्कूल वाहन का पंजीयन निरस्त एवं चालक का लाइसेंस भी निलंबित व्हीकल एक्ट के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 20 सितंबर 2025 जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग की टीम ने शुक्रवार को सिंगोली में एक निजी विद्यालय के वाहन की जाँच की।प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय वाहन (स्कूल बस) द्वारा पुल मरम्मत कार्य हेतु लगाए गए अवरोधक को पार कर बच्चों को ले जाया जा रहा था, जो सुरक्षा मानकों के विपरित है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर जिला परिवहन अधिकारी नीमच द्वारा निजी विद्यालय के स्कूल वाहन का पंजीयन निरस्त कर , चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया है। आरटीओ ने विद्यालय प्रबंधन को चेतावनी दी  है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। संबंधित वाहन को तत्काल जब्त कर थाना सिंगोली की अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को भी आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।  यह जानकारी आरटीओ श्री नंदलाल गामड़ ने दी है। *

*हार्टफुलनेस और ब्रह्माकुमारी संस्थान के सानिध्य में आध्यात्मिक स्‍नेह मिलन सम्पन्‍न* *लगभग 40 सेवा संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया।*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच  अपनी वास्तविक प्रकृति की प्रसन्‍न और पुलकित अवस्था को महसूस करना और उसे अपने मन, बुद्धि और हृदय में अनुभव करना तथा अपनी आत्मा का दिव्य प्रकाश जो शरीर में मौजूद है उसका गहराई से अनुभव कर ध्यान की अवस्था में खो जाऐं  यही हार्टफुलनेस व ब्रह्माकुमारी संस्थान का मिला जुला लक्ष्य लेकर 40 से अधिक सेवा संस्थानों जिनमें मुख्य रूप से हार्टफुलनेस, ब्रह्माकुमारी संस्थान, गायत्री परिवार, इस्कॉन, राधास्वामी सत्संग, एन.एस.एस.जी.ग्रुप, गुरूद्वारा समिति, सी.आर.पी.एफ. क्लब, आर्ट ऑफ लिविंग, लायंस क्लब, इनरव्हील क्लब, कबीर पंथ, आर्य समाज, सहजयोग, आनंदो ग्रुप, सेवा भारती, विश्व हिन्दू परिषद, ज्ञानोदय ग्रुप, बैंकर्स क्लब, उत्साह फाउण्डेशन, परशुराम सेना, जिटो ग्रुप, मीरा मंडल आदि की प्रमुख महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सीटीसी, सी.आर.पी.एफ. पर यह आध्यात्मिक स्‍नेह मिलन का आयोजन सम्पन्‍न हुआ ।  कार्यक्रम की प्रमुख व्यवस्थापक श्रीमती रजनी दत्ता ने सभी का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की शुरूआत में ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बी.के.सविता दीदी, श्रीमती ...

*एचआईवी/एड्स कोई अभिशाप नहीं है -------खीची*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 मंदसौर  एचआईवी/एड्स सघन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर महोदया श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा जी एस चौहान एवं एचआईवी/एड्स के नोडल अधिकारी डा निशांत शर्मा मंदसौर के सानिध्य में बसई ब्लॉक सीतामऊ, जिला मंदसौर में जन जागृति शिविर का आयोजन किया गया  सघन जागरूकता अभियान हर गांव हर ब्लॉक में चल रहा है इस अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में आम जनता को एड्स के प्रति जागरूक किया जा रहा है l स्वास्थ्य विभाग के  जगदीश खींची ने आम जनता को समझाइए देते हुए  कहा कि जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठन आम जनता को आगे आकर लोगों में एचआईवी / एड्स के प्रति जन  जागृति का दायित्व निभाए तभी इस बीमारी पर अंकुश लगाया जा सकता है , एचआईवी /एड्स से डरना नहीं लड़ना है खींची  ने कहा की एचआईवी एक वायरस है l एचआईवी एड्स  फैलने का मुख्य कारण  1 असुरक्षित यौन संबंध (निरोध अपनाए) 2, एचआईवी संक्रमित सिरिंज (सुई ) का इस्तेमाल करना ‌से (नई सिरिंज लगवाना) 3 एचआईवी संक्रमित  से रक्त या रक्त उत्पाद का इस्तेमाल करने से  4 गर्भवती महिला से होने वाले बच्चे को  इन का...

*वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता और पुलिस के बीच हाथापाई, हुआ विवाद*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 जबलपुर। बलदेवबाग चौक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस आरक्षक और पूर्व महापौर प्रभात साहू के बीच विवाद हो गया और उनके बीच झूमाझपटी हो गई। तभी पूर्व महापौर के समर्थक पहुंच गए। वह विरोध जताते हुए मौके पर खड़े पुलिस कर्मियों से भिड़ गए। जिसके बाद उनके बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कई भाजपा नेता वहां पहुंच गए। जांच कर रहे यातायात पुलिस कर्मियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। जिम्मेदार आरक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे तक सड़क पर नारेबाजी एवं धरना चलता रहा। इस दौरान यातायात बाधित होने से चौक के चारों ओर सड़क पर वाहनों की पंक्ति लग गई। *पहले भाई निकले, रोका तो साहू पहुंचे-:* प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यातायात पुलिस बलदेवबाग महिला मार्केट के सामने चेकिंग प्वॉइंट वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति मोटर साइकिल से पहुंचा। उसके साइंलेंसर की आवाज तेज होने पर पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। उसने स्वयं को पूर्व महापौर का स्वजन बताया तो नसीहत देकर पुलिस कर्मियों ने छोड़ दिया। उसके कुछ देर बाद एक मोप...

*लड़की को परेशान करने वाले SDM को CM मोहन यादव ने किया सस्पेंड, आधी रात चार पटवारियों के तबादले भी कैंसिल*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 मुरैना। काम से ज्यादा अपनी अभद्रता के लिए कुख्यात हो चुके सबलगढ़ के निवर्तमान एसडीएम अरविंद माहौर पर उच्च स्तर से कार्रवाई की गाज गिरी है। एसडीएम के प्रसारित हुए वीडियो पर मुख्यमंत्री ने उन्हें निलंबित कर लिया है। इतना ही नहीं एसडीएम माहौर ने आधी रात को जिन पटवारियों के तबादले किए, उनमें से चार पटवारियों के तबादलों को निरस्त कर दिया है। दरअसल, 16 सितंबर को ग्वालियर के चंदन नगर की रहने वाली महिला अपने देवर के साथ कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में आई और सबलगढ़ एसडीएम अरविंद माहौर पर बेटी को परेशान करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। *महिला ने की एसडीएम की शिकायत-:* महिला ने कहा कि एसडीएम ने सबलगढ़ में रहने वाले उसके देवर को बुलाकर धमकाया, जिसका देवर ने वीडियो बना दिया। यह वीडियो भी महिला ने अफसरों व पत्रकारों को दिया। वीडियो में एसडीएम माहौर उक्त महिला व उसकी बेटी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। महिला के अनुसार एसडीएम माहौर उसकी बेटी को एक साल से परेशान कर रहा है, रात में मैसेज करता है, बेटी ने मोबाइल नंबर बदल लिया और गुस्से में एसडीएम को फटकारा भी, पर उसके बाद...

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी विशेष गहन/संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में दी जानकारी* *मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 19 सितम्‍बर 2025, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्‍य में शीघ्र ही होने वाले निर्वाचक नामावली के गहन, संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारी के संबंध में आज भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मध्‍यप्रदेश की सामान्‍य जानकारी से अवगत कराते हुए निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में जानकारी दी गई।  प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों एवं भारत की नागरिकता होने बावत प्रावधानों से अवगत कराया। साथ ही मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट  ceomadhyapradesh.nic.in   पर वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली पीडीएफ एवं सर्च सुविधा सहित तथा विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया एवं  enumeration form  से भी अवगत कराया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता की सीमा निर्धारित होने के फलस्‍वरूप करीब 8 हजार से अधिक मतदान केंद्र बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई।...

*सीडब्लूसी(CWC) नीमच ने भी निभाई "सेवा पखवाड़ा"अंतर्गत सहभागिता*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  9302003334 नीमच। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र जी मोदी के जन्मदिन से देशभर में 'सेवा पखवाड़ा' मनाया जा रहा है।  इसके अंतर्गत पूरे देश में लोगों की सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यह सेवा पखवाड़ा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। ''सेवा पखवाड़ा'' के अंतर्गत सीडब्लूसी जिला नीमच द्वारा शिक्षक कॉलोनी के सामने की निर्धन बस्ती के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री एवं खाने पीने की वस्तुएं भेंट कर  मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर  सीडब्लूसी चेयरमैन, सदस्य,  महिला बाल विकास विभाग अधिकारी (DPO),  ने बस्ती के बच्चों को safe touch and unsafe touch के बारे में बताया एवं किशोर एवं किशोरियो को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें निरंतर स्कूल जाने की और प्रेरित किया तथा  किशोर न्याय के बारे में भी जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी  ने विद्यालय एवं आंगनबाड़ियों में दी जा रही भोजन सामग्री के बारे में भी बच्चों से बातचीत की। सीडब्लूसी चेयरमैन द्वारा बच्चों से स्कूल जाने के बारे जानकारी ली ग...

*नारायणगढ़ में सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज रामप्रसाद राठौर नारायणगढ़ ------------------ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नारायणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  सेवा पखवाड़े का उद्देश्य समाज में सहयोग और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता के द्वारा बताया आज देश विकसित हो रहा है उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, यह किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम बनता है।  इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ सहित  बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी निभाई मौजूद रहे। और समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। वहीं, बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर सेवा कार्य में...

*सेवा पखवाडा के तहत जिले में आयुष स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित* *396 रोगियों ने लिया स्‍वास्‍थ्‍य लाभ*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 सेवा पखवाडा नीमच 19 सितम्‍बर 2025, म.प्र.शासन द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा के तहत स्‍वस्‍थ नारी सशक्‍त परिवार अभियान के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा जिले में विभिन्‍न स्‍थानों पर आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर  आयोजित किए गये।  जिला आयुष अधिकारी डॉ.आशीष बोरना ने बताया, कि जिले में शुक्रवार को आयोजित आयुष शिविरों में 396 मरीजों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया हैं। *रावणरूण्‍डी में 122 रोगियों ने लिया लाभ* स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा तथा नारी स्वास्थ एवं सशक्त परिवार अभियान के तहत  शासकीय आयुर्वेद औषधालय नीमच सिटी के ग्राम रावणरुंडी मे निशुल्क आयुर्वेद एवं होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, चर्म रोग उदर रोग,विबंध, श्वास,कास,प्रतिशय, रक्त अल्पता, रक्तचाप,अर्श गैस अम्लपित साइटीका, हदय प्रमेह,आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधि वितरित की गई। शिविर में बीपी, की निशुल्क जांच कर, आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 122 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया। शिविर में  डॉ. विवेक शर्मा, डॉ.दीपिका पाटीदार, डॉ.हर्षवर्धन शर्मा, एव...