संदेश

*खुद के घर की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *सबको आवास देना ही हमारा लक्ष्य* *आवास हितग्राहियों के लिये है यह विशेष दीवाली* *पीएम आवास योजना में प्रदेश के 49 लाख परिवारों को मिला अपना घर* *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत नीमच में तैयार 348 एएचपी आवास कॉलोनी का किया वर्चुअल लोर्कापण*

चित्र
जन जागृति संग़म न्यूज नीमच: 18 अक्टूबर, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अपना घर हर किसी का सपना होता है। अपने घर की खुशी से बढ़कर और कुछ नहीं होता। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 4 करोड़ से अधिक लोगों को उनका मकान बनाकर दिया है। प्रधानमंत्री का खुद का कोई घर नहीं है, लेकिन देश के सभी नागरिकों को मकान देना उन्होंने अपना लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नीमच के 348 परिवार अपने सालों पुराने सपने को हकीकत में बदलते देख रहे हैं। यह दिवाली उनके जीवन की सबसे सुंदर दीपावली बनकर आई है, क्योंकि इस बार सभी अपने घर में में दिवाली मनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से नगर पालिका नीमच द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत अफोर्डेबल हाऊसिंग प्रोजेक्ट के तहत निर्मित आवासों की सुंदर कॉलोनी का वर्चुअल लोकार्पण कर हितग्राहियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां 348 परिवारों को गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नए घर के लाभार्थियों से संवाद कर सभी को धनतेरस के दिन मिले नये आवास और पंच दिवसीय दीपोत्सव की मंगलक...

*जिला कनिष्क आपूर्ति अधिकारी टीम ने जब्त किए गैस सिलेंडर*

चित्र
जन जागृति संग़म न्यूज ज्ञानेश प्रजापति जिला कनिष्क आपूर्ति अधिकारी मंदसौर श्री नारायण सिंह जी के नेतृत्व में कनिष्क आपूर्ति अधिकारी मल्हारगढ़ श्रीमती आराधना मैडम की संयुक्त कार्रवाई मल्हारगढ़ में  14 किलो के गैस सिलेंडर  जब्ती में।     जिसमें कनिष्क आपूर्ति अधिकारी की टीम ने ओमजी विजयवर्गी रेस्टोरेंट एवं कैफे मधुबन मल्हारगढ़ अनिल रेस्टोरेंट मल्हारगढ़ मनभावन रेस्टोरेंट मल्हारगढ़ एवं चाय की होटल थाने के सामने इन सभी होटल व्यवसाय से 14 किलो एलपीजी गैस सिलेंडर जप्त किए गए जिनकी संख्या 17 जोकिंग14 किलो गैस सिलेंडर तथा तीन 19 किलो के गैस सिलेंडर जो बिना लाइसेंस के बिना डायरी के होटल में ऐसा ही  उपयोग में ले जा रहे थे  जिनका आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को जिला कनिष्का आपूर्ति अधिकारी एवं कनिष्क आपूर्ति अधिकारी मल्हारगढ़ की संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई मे जप्ति में लेकर प्रशासनिक कार्रवाई की गई

*मालाहेड़ा में आयुष विभाग का नि:शुल्‍क आयुर्वेदिक चिकित्‍या स्‍वास्‍थ शिविर सम्‍पन्‍न*

चित्र
*जन जागृति संग़म न्यूज* 9302003334 नीमच आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मालाहेड़ा में शुक्रवार को आयुष विभाग का निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियाँ प्रदान की गईं। मुख्य रूप से उदर रोग, मुख रोग, त्वचा रोग, विबंध, श्वास, कास, रक्ताल्पता, अग्निमांद्य, अरुचि आदि रोगों से पीड़ित रोगियों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। साथ ही उपस्थित नागरिकों को दिनचर्या, आहार-विहार तथा तनाव से उत्पन्न होने वाले रोगों की जानकारी दी गई। शिविर में कुल 27 रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरण किया गया। शिविर में डॉ.तुलसीराम अलावे, श्री अनवर खाँ एवं श्रीमती लीला बाई द्वारा सेवाएँ प्रदान की। https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

*सड़कों के गड्ढों के लिए एजेंसी के साथ अब इंजीनियर भी होंगे जिम्मेदार, सभी के निर्धारित किए गए टारगेट*

चित्र
जन जागृति संग़म न्यूज 9302003334 भोपाल। प्रदेश में ज्यादा बारिश से सड़कों की स्थिति खराब हुई है। कहीं गड्ढे हुए, तो कहीं ऊपरी परत उधड़ गई। ऐसी सड़कों को चिह्नित करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश‌ भर में सर्वे कराया था। रिपोर्ट में लगभग 168 किमी लंबे हिस्से को सुधारने की आवश्यकता बताई गई है। यह काम अगले 15 दिनों में किया जाएगा। साथ ही विभाग ने तय किया है कि सड़क खराब होती है तो उसके लिए एजेंसी के साथ इंजीनियर भी जिम्मेदार होंगे। उन्हें समय पर सूचित करना होगा, ताकि रख रखाव कराया जा सके।‌ प्रदेश के कई जिलों में इस बार अतिवर्षा की स्थिति बनी। इसके कारण सड़कों में गड्ढे भी हुए और कुछ सड़कों की ऊपरी परत भी उधड़ गई। इसे देखते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अभियंताओं की टीम मैदान में उतारकर सर्वे कराया। लगभग दस हजार किलोमीटर सड़क का सर्वे हुआ। इसमें 168 किलोमीटर सड़क ऐसी पाई गई, जिसका रख रखाव जल्द किया जाना आवश्यक है। इसे देखते हुए प्रमुख अभियंता केपीएस राणा ने सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिए कि अक्टूबर में रखरखाव का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। *गड्डों के लिए इंजीनियर की...

*भारतीय मजदूर संघ ने मनाई दंतोपद ठेंगड़ी जी की पुण्यतिथि*

चित्र
जन जागृति संग़म न्यूज 9302003334   नीमच - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भारतीय मजदूर संघ स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय किसान संघ के संस्थापक प्रखर वक्ता विचारक कर्मयोगी राष्ट्र ऋषि श्री दांतोंपद ठेंगड़ी जी की पुण्यतिथि 14 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ कार्यालय नीमच पर उनकी तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि मनाई ! इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष नितिन साहू ने बताया कि श्री दतोंपद ठेगड़ी जी ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना करते हुए रोजगार मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है की घोषणा की इस नवोदित महासंघ का एक ही वाक्य में समूचा उद्देश्य रख दिया आज उनके ही शीर्ष बलिदान की बदौलत भारतीय मजदूर संघ प्रगति करता हुआ देश के श्रमिक क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बन चुका है और आज हम ऐसे मजदूर श्रमिक हितैषी श्री दतोंपद ठेगड़ी जी के बलिदान और कार्यों को याद कर उनकी पुण्यतिथि मनाते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं जिन्होंने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना कर मजदूर श्रमिकों को जीने का अधिकार दिया ! उक्त मोके पर भारतीय मजदूर संघ जिलाअध्यक्ष नितिन साहू, कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल ,सहसचिव प...

*शहरी समग्र स्‍वच्‍छता के लिए नीमच जिले को मिलेगा आज सम्‍मान*

जन जागृति संग़म न्यूज 9302003334 नीमच 13 अक्‍टूबर 2025, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच में जिले के नगरीय निकायों की टीम, जन-प्रतिनिधियों, नागरिकों एवं सहयोगियों ने मिलकर स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। जिसके फलस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के निकायों को सम्मान प्राप्त हुआ, साथ ही स्वच्छता रैंकिंग के साथ शहरी स्वच्छता में व्यापक सुधार हुआ है। इन उल्लैखनीय प्रयासों और उपलब्धियों को दृष्टिगत बेहतर प्रदर्शन के लिए नीमच जिले को सम्मानित किया जा रहा है। इस हेतु राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह 'स्वच्छता समग्र' आज 14 अक्टूबर 2025 को रविन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, म.प्र.शासन तथा विभागीय मंत्री, राज्यमंत्री, अन्य मंत्रीगण एवं जन-प्रतिनिधिगण की भी उपस्थिति रहेगी। इस समारोह में नीमच जिले को शहरी स्‍वच्‍छता में उल्‍लेखनीय कार्यो के लिए सम्‍मानित किया जा रहा हैं। अधिक पोस्ट 👇 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

*शहरी समग्र स्‍वच्‍छता के लिए नीमच जिले को मिलेगा आज सम्‍मान* *भोपाल में पांचवा प्रदेश स्‍तरीय स्‍वच्‍छता सम्‍मान समारोह आज*

जन जागृति संग़म न्यूज 930200334   नीमच 13 अक्‍टूबर 2025, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच में जिले के नगरीय निकायों की टीम, जन-प्रतिनिधियों, नागरिकों एवं सहयोगियों ने मिलकर स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। जिसके फलस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के निकायों को सम्मान प्राप्त हो रहा है, साथ ही स्वच्छता रैंकिंग के साथ शहरी स्वच्छता में व्यापक सुधार हुआ है। इन उल्लैखनीय प्रयासों और उपलब्धियों को दृष्टिगत बेहतर प्रदर्शन के लिए नीमच जिले को सम्मानित किया जा रहा है। इस हेतु राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह 'स्वच्छता समग्र' आज 14 अक्टूबर 2025 को रविन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव तथा विभागीय मंत्री, राज्यमंत्री, अन्य मंत्रीगण एवं जन-प्रतिनिधिगणों की भी उपस्थिति रहेगी। इस समारोह में नीमच जिले को शहरी स्‍वच्‍छता में उल्‍लेखनीय कार्यो के लिए सम्‍मानित किया जा रहा हैं। अधिक पोस्ट 👇 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

*कलेक्‍टर द्वारा आश्रय निधि से 87.39 लाख के तीन कार्य स्‍वीकृत*

चित्र
जन जागृति संग़म न्यूज 9302003334 . नीमच 13 अक्‍टूबर 2025, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा आश्रय निधि से नीमच शहर के गंदी बस्ती क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के लिए 87 लाख 39 हजार 586 रूपये की राशि स्‍वीकृत की गई है। शहरी विकास परियोजना अधिकारी श्री पराग जैन ने बताया, कि कलेक्‍टर द्वारा आश्रय निधि से नीमच के वार्ड क्रमांक 9 में भरभडिया रोड नई आबादी से विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माण हेतु 19 लाख 64 हजार 973 रूपये की राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी तरह वार्ड क्रमांक 17 मछली मार्केट में नजामा के मकान से महेन्द्र के मकान तक गली नं. एक व 4 में सी सी रोड व आरसीसी नाली निर्माण कार्य के लिए 39 लाख 68 हजार 942 रूपये की राशि एवं वार्ड क्रमांक 9 गाडोलिया लौहार बस्ती नीमच में नाली निर्माण कार्य के लिए आश्रय निधि से 28 लाख 5 हजार 671 रूपये की राशि स्वीकृत की गई हैं। https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

*शादी से पहले पड़ोसी ने छत पर बुलाया, रात में मिलने का बना प्लान..अगली सुबह खटिया पर मिली लाश*

चित्र
जन जागृति संग़म न्यूज 9302003334 इन दिनों शहर में क्राइम के मामले काफी बढ़ गया हैं. छोटे-छोटे मतभेद भी मर्डर का रुप ले रहे हैं. कोटा में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. युवती का शव उसके घर के बगल में रहने वाले युवक की छत से बरामद किया गया. युवती रात को अपने कमरे में सोई थी लेकिन अगली सुबह घरवालों को नहीं मिली. कुछ देर बाद बगल की छत पर युवती का शव होने की खबर सामने आई. मामला सीमलिया थाना के कालारेवा गांव का है. यहां बाइस साल की युवती की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसे बेहद निर्मम तरीके से मौत के घाट उतारा गया. युवती के शव पर कई निशान पाए गए हैं, खासकर गर्दन के पास. ऐसे में युवती की गला दबाकर हत्या की बात सामने आ रही है. परिजनों ने शव देखने के बाद तुरंत पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. *पड़ोसी युवक से होती थी बात* परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके घर के बगल में ही शैतान सिंह नाम का युवक रहता था. उसकी बातचीत युवती से होती थी लेकिन युवती उसे सिर्फ अपना दोस्त मानती थी. कुछ समय पहले युवती की सगाई हुई थी और मई के महीने में उसकी शादी होने वाली थी. सगाई ...

*रोजगार के क्षेत्र में महाकाल जॉब कंसलटेंसी नीमच ने रचा इतिहास*

चित्र
जन जागृति संग़म न्यूज 9302003334 महाकाल जॉब कंसलटेंसी नीमच ने रोजगार के क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में 560 स्टूडेंट को जॉब पैलस्मेंट करवाया है जिस क्षेत्र में सरकार काम कर रही हैं इस क्षेत्र में महाकाल जॉब कंसलटेंसी ने कार्य कर नीमच जिले के 560 स्टूडेंट को जॉब पर लगाया है जिससे प्रभावित होकर संस्था B.R फाउंडेशन ने भी महाकाल जॉब कंसलटेंसी को सम्मानित किया है महाकाल जॉब कंसलटेंसी के संचालक तूफान सिंह धनगर एवं अतुल माली ने बताया कि हम रोजगार के क्षेत्र में निरंतर 2 वर्षों से कार्य कर रहे हैं जिसमें हमने 127 महिलाएं एवं 433 पुरुष को फाइनेंस सेक्टर ऑफिस वर्क सिक्योरिटी गार्ड कार शोरूम बाइक शोरूम एवं कहीं प्राइवेट कंपनियों में अभी तक हम जॉब प्लेसमेंट करवा चुके हैं एवं नीमच जिले एवं बाहर के भी कहीं साथी हमसे जुड़े हुए है हमारे इंस्टाग्राम पेज mhakak job consultancy से भी लगभग 6 से 7000 साथी जुड़े हुए हैं हमारा लक्ष्य है रोजगार के क्षेत्र में हम नीमच जिले में बेरोजगार युवाओं को एक अच्छा प्लेसमेंट करवा सके और जिले का कोई शिक्षित युवा बेरोजगार ना रहे

*रहिमगढ़ की घटना को लेकर कांग्रेसनेताओ ने की पीड़ित परिवार से चर्चा।* *भाजपा शासन में अपराधियों, के हौसले बुलंद-विजेश मालेचा*

चित्र
जन जागृति संग़म   9302003334 मल्हारगढ। सीतामऊ के रहिंमगढ़ की घटना को लेकर शनिवार को प्रातः 11 बजे कांग्रेस नेता विजेश मालेचा मल्हारगढ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने जिला चिकित्सालय मन्दसौर पहुंच कर पीड़ित परिवार से चर्चा की। मालेचा ने सीतामऊ थाना प्रभारी मोहन मालवीय से चर्चा कर कहा कि सभी आरोपी दरिंदों को जल्दी पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने मांग की है। मालेचा ने कहा कि दरिंदो ने सारी   हदें पार कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर फिर उसे जान से मारने की पूरी कोशिश करी वह तो गनीमत रही कि महिला जान बचाकर वहां से भागकर गांव वाले के बीच में पहुंच गई। ऐसे दरिंदों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। समाज में कलंक ऐसे आरोपी दरिंदों को तत्काल फांसी की सजा देना चाहिए। मालेचा ने कहां की ऐसी घटनाओं पर पुलिस प्रशासन  तत्काल कार्रवाई करें। आज घटना हुए  करीब 5 दिन हो गए उसके बावजूद भी आरोपी दरिंदे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मालेचा ने कहा कि जब हम परिवारजन व पीड़िता से मंदसौर सिविल हॉस्पिटल मिलने गए व चर्चा करी तो परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपी दरिंदों को पकड़ने में टॉलम - टोल कर रही है आरोपी द...

बैतूल प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी का हरदा जिले में वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर ने किया स्वागत सम्मान !

चित्र
जन जागृति संग़म न्यूज 9302003334 हरदा - मध्यप्रदेश शासन के विधायक बैतूल जिला प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल का हरदा जिले में प्रवास के दोरान वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी के नेतृत्व में  सभी पदाधिकारीयों के द्वारा बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित कर  स्वल्पाहार लिया साथ ही वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी ने मजदूरों एवं ग्रामीण जनो की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया  जिस पर प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मजदूरों एवं ग्रामीण जनो की समस्त समस्याओं का शासन प्रशासन के माध्यम से जल्द ही निराकरण करने की बात कही ! इस अवसर पर वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी एवं कई पदाधिकारी कार्यकर्ता साथीगण उपस्थित रहे !

*सुबह सूरज की किरणो के साथअमृत रूपी पोलियो की दवा अपने बच्चों को जरूर पिलावे====खीची*

चित्र
जन जागृति संग़म न्यूज 9302003334 मंदसौर 11 अक्टूबर 2025/ पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आमजन में अपने बच्चों को पोलियो बुत पर ले जाकर दवाई जरुर पीलावे  यह अपील मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा जी एस चौहान व जिला टीकाकरण अधिकारी डा सुरेश सोलंकी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जगदीश खींची ने आम जनता से की है कोई भी बच्चा इस अमृत रूपी पोलियो की दवाई से छूटे नहीं हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी श्री मोदी जी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी की सोच है कोई भी बच्चा पोलियो की दवाई से छूटे नहीं  जगदीश खींची ने आम जनता से सामाजिक संगठन लायंस क्लब रोटरी क्लब नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएँ, उषा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचार से अपील की इस पल्स पोलियो अभियान में अपनी अहम भागीदारी निभाते आ रहे हैं यह एक महोत्सव है इसको दोबारा सफल बनाना है  खींची ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएँ और पोलियो की दो बूंद पिलाकर देश को पोलियो मुक्त बनाने में योगदान दें। 12 अक्टूबर 2025 को ...

*जनकपुर में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच अंतर्गत जावद के शासकीय आयुर्वेद औषधालय जनकपुर द्वारा गुरूवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर जनकपुर में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग उदर रोग,विबंध, श्वास,कास,प्रतिशय, रक्त अल्पता, रक्तचाप,अर्श गैस अम्लपित साइटीका, हदय प्रमेह,आदि बि‍मारियों की जांच कर, नि:शुल्क औषधियॉं वितरित की गई। शिविर में बीपी, शुगर की निशुल्क जांच कर औषधियां उपलब्ध कराई गई। शिविर में 108 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया। शिविर में डॉ.नाथू सिंह मौर्य, डॉ.धीरज डावर, डॉ.विवेक शर्मा,आयुष स्‍टाफ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने अपनी सेवाएं दी। https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

*लोड़किया में नि:शुल्‍क चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच / जनपद पंचायत मनासा अंतर्गत ग्राम पंचायत लोडकिया मे शासकीय होम्योपैथिक औषधालय द्वारा पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी केंद्र में बुधवार को निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में 47 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, औषधियां वितरित की गई। शिविर में महिलाओं, बालकों एवं बालिकाओं को पोषण की कमी से होने वाले रोगों के बारे में जागरूक किया गया और बचाव के लिए पोषण युक्त आहार लेने की समझाईश दी गई। https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

*टीबी से डरना नहीं टीबी से लडना उसका इलाज है लाईलाज बिमारी नहीं इलाज संभव है.....स्वास्थ्य विभाग*

चित्र
 जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 सघन टीबी अभियान केअंतर्गत कलेक्टर महोदया श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में एव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा जी एस चौहान व बीएम ओ डा गौरव सिजेरिया डीपीसी जिला समन्वयक सतीश शर्मा के सानिध्य में टीबी मुक्त रथ ग्राम के प्रेमपुरिया एवं धावद बुजुर्ग ब्लॉक संधारा पटारी क्षैत्र जिला मंदसौर मध्य प्रदेश में भ्रमण किया गया  शिविर का शुभारंभ डा हार्दिक पाटीदार व डा सौरभ भाना ने किया डाक्टर साहब ने सभी लोगों को एवं महिला ओ को चेक कर ईलाज किया  स्वास्थ्य विभाग जगदीश खीची ने ग्राम वासियों को समझाइए दी किसी को चलने में सांस भर आना लगातार खांसी चलना भूख नहीं लगा वजन कम होना रात को सोते समय पसीना होना  रात्रि को बुखार आना कमजोरी होना वजन कम होना यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं निक्षय वाहन के साथ एक्सरे मशीन भी लाये हैं l बीपी का पेशेंट शुगर का पेशेंट सभी लोग एक्सरै जरूर करवाए अगर एक्सरै इंफेक्शन आता है तो हमारे डॉक्टर साहब देखंगे टीबी आने पूरा 6 माह का कोर्स जरूर लेवे स्वास्थ्य विभाग मंदसौर के जगदीश खींची ने सभी ग्राम वासियों को समझाया अपने स्वास्थ्य के प्रति...

*दो और बच्चों ने दम तोड़ा, मृतक संख्‍या हुई 21* *दवाई की बिक्री अब केवल रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही होगी। चाहे अस्पताल हो या मेडिकल स्टोर* *जहरीला सीरप बनाने वाली कंपनी के मालिक एस रंगनाथन को पुलिस ने चेन्नई से किया गिरफ्तार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 *दो और बच्चों ने दम तोड़ा, मृतक संख्‍या हुई 21, कोल्ड्रिफ निर्माता कंपनी का डायरेक्टर रंगनाथन फरार* भोपाल। मध्य प्रदेश में विषाक्त कफ सिरप कोल्ड्रिफ के सेवन से गंभीर बीमार दो और बच्चों की बुधवार को मृत्यु हो गई। छह वर्षीय दिव्यांशु यदुवंशी और तीन साल के वेदांश काकोड़िया ने नागपुर में दम तोड़ दिया। अब तक कुल 21 जान गंवाने वालों में 18 बच्चे छिंदवाड़ा, दो बैतूल और एक पांढुर्णा जिले का था। सभी की उम्र आठ वर्ष से कम है। कोल्ड्रिफ में जहरीला रसायन डायथिलीन ग्लायकाल (डीईजी) मानक से 486 गुना अधिक (0.1 प्रतिशत से कम की जगह 48.6 प्रतिशत) मिलाने वाली तमिल नाडु के कांचीपुरम की श्रीसन फार्मास्युटिकल का डायरेक्टर जी रंगनाथन फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की एसआईटी मंगलवार को कांचीपुरम पहुंची। एसआईटी ने बुधवार को जी. रंगनाथन की तलाश में छापेमारी की। एसआईटी ने औषधि प्रशासन व अन्य संबंधित विभागों में दिनभर पूछताछ की और दस्तावेज खंगाले। टीम ने तमिलनाडु पुलिस के सहयोग से फैक्ट्री में कर्मचारियों से पूछताछ की और कार्यालय व अन्य जगहों पर भी दबिश दी। एसआईट...

*मंत्री सुश्री भूरिया ने मठमठ में 2.85 करोड़ रूपये की लागत के 33/11 केवी नवीन उपकेंद्र का शुभारंभ किया*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334         नीमच 7 अक्‍टूबर 2025,महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मंगलवार को झाबुआ जिले के ग्राम मठमठ में ₹2.85 करोड़ की लागत से निर्मित 33/11 केवी नवीन उपकेंद्र का शुभारंभ किया। यह उपकेंद्र आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है।           इस उपकेंद्र से 3800 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। कुल 4 ग्राम पंचायतें माण्डन, मठमठ, गुणावद और हनुमंत्या इस उपकेंद्र से लाभान्वित होंगी। इन पंचायतों के 17 ग्राम माण्डन, माण्डन डोर, नाहरपुरा, हथनीपाडा, प्रतापपाडा, पोलारूण्डा, गुणावद, कालारेगा, बलियापाडा, आमलीपाडा, केलकुई, तिखी, धावडिया, कामठिया, बानियाखेडा, हनुमंत्या और हिम्मतगढ को गुणवत्तापूर्ण विद्युत प्रदाय सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। इस उपकेंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र के कृषकों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस उपकेंद्र के निर्माण से संबंधित ग्रामों में अब लो-वोल्टेज की समस्या समाप...

*जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी, हमें यह विश्वास बनाए रखना है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *प्रदेश में हमने स्थापित की है जवाबदेह शासन व्यवस्था सुशासन और समावेशी विकास पर दिया बल* *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का शुभांरभ*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334  नीमच 7 अक्‍टूबर 2025,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी लोक सेवकों से प्रदेश के समग्र और समावेशी विकास के लिए प्राण-प्रण से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनता के कल्याण के लिए शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर मिशन मोड में कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश में जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित की है। लोक सेवकों का यह दायित्व है कि वे अपनी प्रतिभा, लगन, क्षमता और समर्पण के साथ जनता तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाएँ। हम सब देश और समाज के विकास का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कलेक्टर्स-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के शुभारंभ के बाद अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। कॉन्फ्रेंस के शुभारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन और अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे विकास और कल्याण की किरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ...

*भारतीय मजदूर संघ ने मनाई वाल्मीकि समाज के आराध्य देव श्री महर्षि वाल्मीकि जी की जन्म जयंती*

चित्र
 जन  जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच - रामायण जेसे पवित्र ग्रंथ की रचना करने वाले वाल्मीकि समाज के आराध्य देव भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष नितिन साहू के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने फव्वारा चौक स्थित भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान वाल्मीकि जी की जय,भारत माता कि जय, भारतीय मजदूर संघ अमर रहे जेसे जयघोष के साथ भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी की जन्म जयंती मनाई ! इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नितिन साहू ने बताया कि भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ की रचना कर मानव जीवन को एकरुपता में बांधे रखा है  महर्षि वाल्मीकि जी हमारे दैश के महानतम कवियों में से एक है जिनकी जन्म जयंती पूरे देश में बड़े धुमधाम से मनाई जाती है भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी हमारे वाल्मीकि समाज बंधुओ के आराध्य देव के रूप में भी प्रचलित है  आज हम सभी साथियों ने सर्वप्रथम वाल्मीकि जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर  नमन करने के पश्चात भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला नीमच में छोटे छो...

बार-बार गेहूं पिसवाने का झंझट खत्म, घर ले आओ ये वाली जीरो मेंटेनेंस मशीन, एक तरफ आपकी एक्सरसाइज होती रहेगी और दूसरी तरफ अनाज पिसता रहेगा.एक्सरसाइज के साथ पिसाई भी

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ नया वायरल होता रहता है. इस बार एक ऐसी शानदार मशीन वायरल हो रही है जिससे आप एक्सरसाइज करेंगे और साथ में गेहूं भी पिसता रहेगा. एक तरफ आपकी एक्सरसाइज होती रहेगी और दूसरी तरफ अनाज पिसता रहेगा. चलिए जानते हैं ये मशीन कैसे काम करती है. कितनी देर में पिसता है गेहूं? इस मशीन को नाम दिया गया है 'साइकिल आटा चक्की'. इसपर साइकिलिंग करते-करते आप गेहूं, बाजरा, मक्का, चला, चावल आदि पीस सकते हैं. 20 से 22 मिनट एक्सरसाइज करने पर 1 किलो अनाज पिसता है और 350 कैलोरी बर्न भी होती है. साइकिल में ही एडजस्टेबल लगा हुआ है जिससे आप आटे को मोटा या बारीक कर सकते हैं. कैसे वर्क करती है ये मशीन? इस शख्स ने 'साइकिल आटा चक्की मशीन' के बारे में बताते हुए कहा कि जब आप इसमें आटा डालते हैं तो ये ग्राइंडर में जाता है और उसमें एक पत्थर लगा हुआ है जो 10 साल तक चलता है. इसके बाद वो शख्स कहता है कि ये मशीन जीरो मेंटेनेंस है. वीडियो देखकर क्या बोले यूजर्स? इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @delhi_food_shaukeen नाम के पेज से शेयर किया गया है और खबर लिखे ज...

*दो सगी बहनों का गजब कांड,10 साल तक रहीं साथ, फिर पतियों सहित बच्चो की भी करली अदला बदली*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 उत्तर प्रदेश के ललितपुर से पति की अदला-बदली का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 2 बहनों ने अपने-अपने पतियों की अदला-बदली कर ली. दोनों सगी बहनों की शादी 10 साल पहले अलग-अलग जगहों पर हुई थी. दोनों के बच्चे भी थे. मगर अब दोनों ने अपने पतियों की अदला-बदली कर ली है. इस मामले ने सभी को चौंका दिया है. अब पतियों के अदला-बदली की जो कहानी और वजह सामने आई है, वह काफी हैरान कर देने वाली है. बताया जा रहा है कि छोटी बहन का अफेयर अपनी बड़ी बहन के पति यानी जाजी के साथ चल पड़ा. जीजा और शादीशुदा साली प्यार में इतने डूबे की दोनों ने भागकर शादी कर ली. इसके बाद बड़ी बहन ने भी बड़ा कदम उठाया और अपनी छोटी बहन के पति से शादी कर ली. यहां तक की दोनों ने अपने बच्चों की भी अदला-बदली कर ली. छोटी बहन का बन गया जीजा के साथ संबंध मिली जानकारी के मुताबिक, ये मामला ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से सामने आया है. यहां दो सगी बहनों की शादियां करीब 10 साल पहले उनके पिता ने अलग-अलग घरों में करवाई थी. दोनों का शादीशुदा जीवन खुशहाल चल रहा था. दोनों के बच्चे भी थे. इसी बीच छोटी बहन...

*जनजाति आदिवासी समाज ने मनाई वीर शिरोमणि योद्धा राणा पूंजा की जन्म जयंती*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  9302003334 रतनगढ़ - जनजाति आदिवासी समाज के वीर शिरोमणि योद्धा राणा पूंजा की जन्म जयंती के अवसर पर 05 अक्टूबर 25 को जनजाति आदिवासी समाज द्वारा रतनगढ़ किले परिसर में स्थापित माता शबरी के मंदिर पर सर्व प्रथम पूजा अर्चना के साथ वीर शिरोमणि योद्धा राणा पूंजा की तस्वीर पर पुष्प व पुष्पमाला अर्पित कर उनकी जन्म जयंती मना देश व समाज हित में उनके बलिदान को याद कर समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजन साथियों ने अपने अपने उद्बबोधनों में समाज हितेषी विचार व्यक्त करते हुए समाज के वरिष्ठ जनों ओर समाज साथियों को सनातन धर्म का प्रतीक केसरिया दुपट्टा गले में डाल सम्मानित किया गया इसी कड़ी में अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार ने बताया कि जनजाति आदिवासी समाज एक बहुल्य और बाहुबल समाज होकर इस समाज में ऐसे ऐसे वीर योद्धाओं ने जन्म लिया है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर बड़े बड़े वीर प्रतापी राजाओं के राज घरानों की रक्षा कर देश एवं देशवासियों की रक्षा की है उसके बाद आज भी जनजाति आदिवासी समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे लोग अंतिम पंक्ति पर ही आसीन र...

*पोषण माह मे आयुष विभाग का निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334   नीमच   श्रीमान जिला आयुष अधिकारी महोदय डॉ. आशीष बोरना के निर्देशानुसार  दिनांक 04अक्टूबर 2025 शनिवार को शासकीय आयुर्वेद औषधालय सावन द्वारा पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम बेलारी, जिला - नीमच म. प्र.  में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में कुल 74 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधी वितरित की गई। शिविर में आने वाली महिलाओं, बालक एवं बालिकाओं को पोषण की कमी से होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी गई तथा उससे बचाव हेतु पोषण युक्त आहार लेने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में डॉ. दीपिका पाटीदार ( AMO ) तथा श्री यतेंद्र कुमार राजावत (दवासाज) द्वारा सेवाएं प्रदान की गई।

*ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने का आव्‍हान* *तीन सर्वश्रेष्‍ठ पत्र लेखकों को किया जावेगा पुरस्‍कृत*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 4 अक्‍टूबर 2025, भारतीय डाक विभाग द्वारा "अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान" वर्ष 2025-26 के तहत पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितम्‍बर 2025 से 8 दिसम्‍बर 2025 तक किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय "मेरे आदर्श का पत्रः Letter to my Role Model" निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिए रखी गई है, जिसमे अठारह वर्ष तक तथा अठारह वर्ष के अधिक की दो श्रेणियां रखी गई है। इन दो श्रेणियों में अंतर्देशीय पत्र (अधिकतम 500 शब्दों में) एवं लिफाफा (अधिकतम 1000 शब्दों में) की दो उपश्रेणियां रखी गई है। हस्त लिखित पत्र हिंदी। अंग्रेजी में अधीक्षक डाकघर, मंदसौर संभाग, मंदसौर-458001 के कार्यालय के पते पर रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा हाथों-हाथ भेजा जा सकता है। पत्र में प्रतिभागी को उम्र के सम्बन्ध में स्वहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र देना होगा कि 1 सितम्‍बर 2025 को मेरी आयु 18 वर्ष से कम, अधिक है। मध्यप्रदेश परिमंडल से प्रत्येक उपश्रेणी के सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों को क्रमशः रू. 25000/-, रु. 10000/- एवं रु. 5000/- ...

*जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा बच्चों में निशुल्क प्रशिक्षण का हुआ आगाज*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच - जिले में खेल प्रतिभा को निखारने के लिये डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन नीमच द्वारा बच्चों को निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण कि हुई शुरुआत ! इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय रत्न गर्ग ने बताया कि देश में खेलों के प्रति बढ़ते लगाव को ध्यान में रखते हुए सप्ताह के प्रत्येक शनिवार ओर रविवार को सांय 05 बजे से 06 बजे तक संघ के पदाधिकारियों द्वारा टाऊन हॉल स्थित प्रशिक्षण कक्ष में बच्चों को निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण दिया जाएगा इच्छुक प्रतिभाशाली बच्चे समय पर उपस्थित होकर खेल प्रतिभा में अपने भविष्य को निखारते हुए देश हित में खेलों के ग्राफ को बढ़ावा दे साथ ही शतरंज प्रशिक्षण इच्छूक बच्चे स्वयं का चेस बोर्ड एवं मोहरे साथ लाए! आज दिनांक 03 अक्टूबर 25 को प्रशिक्षक श्री विजय रत्न गर्ग, श्री त्रिलोक जी लोधा, श्री आशीष जी भंडारी, श्री नितिन जी साहू ने निंलाश, नाविक, तनिष्क, नेवी जेसे कई बच्चों को शतरंज प्रशिक्षण प्रदान किया ! उक्त जानकारी डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नितिन साहू ने दी !