संदेश

सेवा, सम्मान और उत्साह के बीच संपन्न हुई आधिकारिक यात्रा

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 सेवा गतिविधियों के साथ हुआ सम्मान समारोह, जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, सिलाई मशीन व अन्य सामग्री की भेंट जावरा। लीनेस क्लब जावरा में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण एवं एरिया ऑफिसर प्रथमा कौशिक की आधिकारिक सद्भावना यात्रा सेवा, सम्मान और उत्साह के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। अधिक खबरें जानकारीयां 👇🏻 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share सद्भावना यात्रा का शुभारंभ चंचल गादिया द्वारा प्रस्तुत की गई लीनेस प्रार्थना से हुई। ध्वज वंदना रेखा रावल ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण, डिस्ट्रिक्ट प्रशासनिक सचिव लीनेस कविता चौहान, एरिया ऑफिसर प्रथमा कौशिक एवं डायरेक्टर आशा चौधरी का क्लब की अध्यक्ष विनीता सोनी एवं सदस्यों द्वारा पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। क्लब की गतिविधियों से कराया अवगत - अध्यक्ष विनीता सोनी ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए क्लब की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। सचिव रंजना सेठिया ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष संगीता सोनी न...

जिला जनसम्पर्क कार्यालय रतलाम।। समाचार

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 ।। समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न रतलाम 22 जून/कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने समान सिविल संहिता के संबंध में लिंक www.ucc.mp.gov.in पर अधिक से अधिक लोगों से सुझाव अपलोड कराने संबंधी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनकल्याण शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण किया जावें। जाति प्रमाण पत्र के संबंध में समग्र आईडी और आधार नंबर का अपडेशन किया जावे। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के संबंध में डी ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागों के असंतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के अंतर्गत प्रति पंचायत 10 लोगों का पंजीयन कराया जाए योजना में 15 हजार रुपये प्रतिमाह से कम आय प्राप्त करने वाले लोगों को 60 वर्ष के आयु के पश्चात प्रतिमाह 3 हजार रुपये प्रदान किये जाते है। योजना में आवेदक की उम्र के आधार पर हर महीने 55 रुपये से 200 रुपये तक योगदान करना होता है। योजना की अधिक जानकारी श्रम विभाग...

*एक व्यक्ति-एक वृक्ष अभियान अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गयाराम बाग हनुमान मंदिर समिति*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 रतलाम 22 जून। घटता हुआ जलस्तर, बढता हुआ वायु प्रदूषण एवं बढ़ते हुए तापमान को ध्यान में रख कर राम बाग हनुमान मंदिर समिति माहेश्वरी समाज, रतलाम ने राम बाग परिसर गढ़ कैलाश पास एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित समाज जनों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने एक व्यक्ति एक वृक्ष लगाने एवं उसकी देखभाल करने संकल्प लिया। इस अवसर पर 31 पौधे विभिन्न प्रजाति के रोपण किये गये। साथ ही पूर्व में किए गए पौधारोपण का निरीक्षण कर विकसित हुए पौधों के रखरखाव के बारे में चर्चा की । इस अवसर पर समाज एवं समिति अध्यक्ष डॉ.बी.एल . तापडिया, संरक्षक शैलेन्द्र डागा, माधव काकाणी, नरेंद्र बाहेती, द्वारका दास भंसाली, एल. एन. धूत, राजेश चौखड़ा, राजेश दरक, गुंजन बाहेती, रतन धूत, संतोष काबरा,भूपेंद्र चिचानी मनीष तोतला, आशीष लोहिया, राजा देवी राठी, शशि मालपानी, पुष्पा राठी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं महिला शक्ति उपस्थित रही। आभार समिति सचिव आदित्य डागा ने माना। हेमेन्द्र उपाध्याय मो. 94251 04458

*योग से निरोगी जीवन का संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस* *मोती की माला से हुआ योग गुरु अभिनंदन सुराणा का सम्मान, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की विकास यात्रा का भी किया स्मरण*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज जगदीश राठौर  जावरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर गार्डन (कोर्ट बगीचा) में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं आध्यात्मिक उन्नति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की लगभग 5000 वर्ष पुरानी गौरवशाली परंपरा है, जो शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करती है। भगवान शिव को योग का जनक तथा महर्षि पतंजलि को योग दर्शन का प्रवर्तक माना जाता है। वर्ष 2015 में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली, जिसके बाद आज विश्वभर में योग को अपनाया जा रहा है। वक्ताओं ने बताया कि 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहा जाता है। इस दिन से सूर्य दक्षिणायन की ओर अग्रसर होता है। ऐसे समय में योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मानसिक शांति प्राप्त करने तथा...

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को मिलता है प्रोत्साहन श्री महेश नवमी महोत्सव 2026*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 रतलाम । श्री महेश नवमी महोत्सव 2026 के अन्तर्गत आयोजित तीन दिवसीय समारोह में आज प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया। श्री महेश नवमी के शुभ अवसर पर माहेश्वरी सेवा संगठन द्वारा आयोजित माहेश्वरी प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम का शुभारंभ समाज संरक्षक  माधवदास काकानी एवं शैलेंद्र डागा समाज अध्यक्ष डॉ.बी एल तापडिया, सेवा संगठन अध्यक्ष श्री राजेश चौखड़ा, सचिव एल एन धूत एवं वरिष्ठ गणमान्य समाजजनों के द्वारा भगवान महेश के चित्र को माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत महेश भगवान की पूजा एवं महेश वंदना से हुई। कार्यक्रम में समाज के 30 परिवारों ने प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें नृत्य, गायन, कविता पाठ, नाट्य मंचन, तबला वादन जैसीे अनेको आर्कषण प्रस्तुतियां देकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया । समाज के संरक्षक माधवदास काकानी एवं  शैलेन्द्र डागा समाज अध्यक्ष डॉ.बी एल तापडिय़ा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की ...

*योग भारतीय संस्कृति एवं जीवन दर्शन की अमूल्य धरोहर है। यह केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं, बल्कि मन, शरीर एवं आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित करने वाली एक समग्र जीवन-पद्धति है।* *12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2026 को अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस तिथि का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध का वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है तथा योग मानव जीवन को दीर्घायु, स्वस्थ एवं संतुलित बनाने का संदेश देता है। ज्ञातव्य है कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। इस ऐतिहासिक पहल को अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ तथा 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्य देशों द्वारा 21 जून को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के रूप में मनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी क्रम में केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नीमच (मध्य प्रदेश) में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2026 को अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता (पी.एम.जी.),कमाण्डेंट सह मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी, श्री आशीष भटनागर, उप कमांडर , ...

*मल्हारगढ़ बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था बदहाल, बस हटाने की बात पर विवाद*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 मल्हारगढ़ । नगर के बस स्टैंड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित होती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस संचालक मनमाने ढंग से बसों को सड़क पर कहीं भी खड़ा कर देते हैं, जिससे विशेषकर शाम के समय जाम की स्थिति बन जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर खड़ी एक बस को किनारे लगाने का आग्रह करने पर बस संचालक ने बहस करते हुए पुलिस कार्रवाई की धमकी दी। घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कुछ बस संचालक पुलिस का नाम लेकर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं, जिससे आम लोगों में असंतोष है। रहवासियों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में ब्रिज का निर्माण नहीं होने के कारण शाम के समय यातायात का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में यदि बसों को निर्धारित स्थान पर खड़ा नहीं किया जाए तो जाम और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व थाना प्रभारी राजेंद्र पंवार के कार्यकाल में बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था बेहतर थी। उस समय एक पुलिस जवान नियमित रूप से बस स्टैंड पर तैनात रहता था, जिससे यातायात सुचारु बना रहता...

*जिले की स्थापना के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं को लगे पंख* *जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना के साथ ही अनेको सुविधाओं का हुआ विस्तार* *आयुष्मान योजना में लोगो का मिल रहा भरपूर लाभ, मातृ एवं षिषु मृत्यु स्वास्थ्य में भी तेजी से सुधार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 22 जून 2026, नीमच जिले की स्थापना के पश्‍चात से ही जिले की स्वास्थ्य सुविधाओ के जैसे पंख लग गए हो और निरंतर सुविधाओ का विस्तार हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि जहॉ जिला गठन होने के समय नीमच हास्पिटल सिविल हास्पिटल था, आज वहॉ जिला चिकित्सालय के साथ ही मेडिकल कालेज संचालित हो रहा है।  उस समय गिने चुने विषय विशेषज्ञ थे। आज प्रत्येक विधा में विषय विशेषज्ञ होकर जिला चिकित्सालय मेडिकल कालेज का संबन्ध अस्पताल होकर सभी शाखओं में विशेषज्ञ की सेवाए प्रदान कर रहा है। जिले की स्थापना के समय मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिीनिक का अस्तित्व नही था वर्तमान में जिले में 1 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित 6 शहरी मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनीक संचालित है।      जिले में स्थापना के पश्‍चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनासा को सिविल अस्पताल में उन्नयन किया गया है, इसी प्रकार सिंगोली एवं जीरन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किया गया है वही सावन एवं भादवामाता, भदाना, आंत्री को नवीन प्रा.स्वा.केन्द्र का दर्जा मिला है। जिले मे...

*तपती मरूभूमि पर जल सा शीतल है ब्राह्मण,वट वृक्ष की छांव है ब्राह्मण,दिशाहीन को सदमार्ग पर चला दे वो है ब्राह्मण*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* जगदीश राठौर जावरा स्थानीय जावरा में कल दिनांक 21 जून 2026 को सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज जावरा द्वारा 14 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न करवाया गया।  इस कार्यक्रम की शोभा श्री सत्य नारायण पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय औदिच्य महासभा, युवा अध्यक्ष चेतन अवस्थी, महामंत्री पंकज जोशी, संगठन सचिव हेमंत जोशी,मनोज शर्मा, कार्यालय मंत्री राहुल ठक्कर, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, विनय भूषण भट्ट, सचिव मनीष भट्ट और सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी के पदाधिकारी, मंदसौर, रतलाम, रिंगनोद, ताल, नागदा समाज के अध्यक्ष और पूर्वाध्यक्ष ने बड़ाई। कार्यक्रम का प्रारंभ बटुकों के सप्तिविधि स्नान से प्रारंभ हुआ। संपूर्ण वैदिक विधि से आचार्य राजेश शर्मा खोजनखेड़ा वाले और उनके शिष्यों ने बटुकों को उपनयन धारण करवाई।  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सनातन संस्कृति में उपनयन संस्कार के पुनीत क्रियाविधि है। सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज जावरा की यह अनूठी पहल समाज में अल्पव्यय का भी संदेश देता है। इस अवसर पर डॉ शैलेंद्र पांडेय ने बाहर से पधारे अ...

*ग्राम पिपल्या विशन्या में माध्यमिक विद्यालय अंतरराष्ट्रीय 12 वा योग दिवस संपन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 21 जून माध्यमिक विद्यालय ग्राम पिपल्या विशन्या तह. मल्हारगढ़ जिला - मंदसौर म. प्र. मे 12वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूल के बालक बालिकाएं शिक्षक प्रधानाध्यापक राजेश जी रावल साहब सह सहायक प्रधानाध्यापक सुनील राठौर प्राथमिक प्रधानाध्यापक कीरोही साहब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विद्या शर्मा गांव के वरिष्ठ नागरिक के उपस्थिति में संपन्न हुआ    उपस्थित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल मल्हारगढ़ अध्यक्ष बाबूलाल डाका पूर्व प्रिंसिपल कैलाश जी शर्मा रामलाल जी डाका विनोद जी पाटीदार बलराम जी लोहार सत्यनारायण जी पाटीदार राजेंद्र जी पाटीदार परशराम जी बैरागी सुनील लोहार महेश जी शर्मा योग से रोग भागता है और शरीर स्वस्थ रहता हैl योग दिवस एवं पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  *योग धर्म नहीं, विज्ञान है* *इसमें शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है...*         

*सरपंच से मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नगर में निकाला पैदल जुलूस*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज (जेपी तेलकार, 9303273037) ------------------------- पिपलिया स्टेशन (निप्र)। बही पार्श्वनाथ ग्राम पंचायत के सरपंच मनमोहन उर्फ लाला पाराशर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशपाल पिता मोहनसिंह राजपूत निवासी थड़ोद एवं किशोरसिंह पिता मोखमसिंह राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का नगर में पैदल जुलूस निकाला। यह जुलूस घटनास्थल सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। दोनों धारा 151 के तहत भी गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी किए गए। थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण पैदा करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। *यह था मामला*:- जानकारी के अनुसार 14 जून 2026 को रात करीब 10.30 बजे बही पार्श्वनाथ ग्राम पंचायत के सरपंच मनमोहन उर्फ लाला पाराशर अपने गांव के कमल नामक युवक के साथ मोटरसाइकिल से बही फंटे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक ट्र...

*जल में योग से स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश* *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला तैराकी संघ की पहल, खिलाड़ियों व अभिभावकों ने किया वॉटर योग*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नीमच जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में कनावटी स्थित ज्ञानोदय स्विमिंग पूल में वॉटर योग का आयोजन किया गया। तैराकी और योग के अनूठे संगम वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों, अभिभावकों तथा संघ पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विशेष रूप से मनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में नीमच जिला तैराकी संघ ने तैराकी गतिविधियों के साथ योग को जोड़ते हुए अभिनव पहल की। ज्ञानोदय स्विमिंग एकेडमी के कोच रवि कुमार सोनी के नेतृत्व में स्विमिंग पूल के भीतर खिलाड़ियों और प्रतिभागियों ने विभिन्न वॉटर योग अभ्यास किए। जल में किए गए योगासन और संतुलन संबंधी क्रियाओं ने प्रतिभागियों को अलग अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, जिला सचिव तरुण ओझा, मास्टर नेशनल तैराक मोहन गेहलोद, राकेश बंसल, राजेश वर्मा ‘पप्पी’, विष्णु मोदी, रामगोपाल मोदी, अनिल सुराना, मुकेश चतुर्वेदी, भगवती प्रसाद, शरद...

*पुरबिया जैसवार मोची समाज का पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच - कई वर्षों से निरंतर पीढ़ी दर पीढ़ी पुरबिया जैसवार मोची समाज द्वारा मऊ रोड स्थित मरी माता मंदिर पर बड़ी धूमधाम से पूजा अर्चना, भक्ति भजन के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया ! इस अवसर पर पुरबिया जैसवार मोची समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश जैसवार व रमेशचंद्र जैसवार ने सामुहिक रूप से बताया कि हमारे द्वारा कई वर्षो एवं कई पीढ़ियों से पीढ़ी दर पीढ़ी इस आयोजन को संपन्न कराया जाता है l जिसमें सर्वप्रथम माता महारानी की पूजा पाठ भाव भजन के साथ आयोजन की शुरुआत होती है जिसमें नीमच शहर के अलावा देश प्रदेश के कई स्थानों से समाज परिवार के लोग सम्मिलित होते हैं इस पूजा का महत्व सामाजिक समरसता, एकता,अखंडता के साथ - साथ विशेष कर देश में शांति खुशहाली सुख समृद्धि एवं आपसी भाईचारे और अच्छी वर्षा की मनोकामना के लिए आयोजित किया जाता है ! इस मौके पर उपस्थित समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश जैसवार, रमेशचंद्र जैसवार, चंद्रशेखर जायसवार,बबलू जैसवार, हरिशंकर चौधरी, लोकेश जैसवार चोधरी (महु समाज), समाज सेवी सुरेश जैसवार , तेजकरण जैसवार(मंदसोर) मोहनलाल, ताराचंद, चंद्रप्रकाश (निंबाड़ा) दीपू, कन्हैया लाल...

*मध्य प्रदेश में 2027 चुनाव में सरपंचों की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी विकास कार्यों पर होगा नामांकन निरस्त*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 मध्य प्रदेश में साल 2027 में होने वाले आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर हलचल शुरू हो गई है। इस बार का चुनाव वर्तमान सरपंचों के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया में किए जा रहे संभावित बदलावों के तहत अब सरपंचों को दोबारा चुनाव लड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। *नामांकन के लिए 'धरातल पर कार्य' का प्रमाण अनिवार्य* आगामी चुनाव में यदि कोई वर्तमान सरपंच पुनः चुनाव लड़ने का मन बनाता है, तो उसे नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक विशेष 'कार्य प्रमाण पत्र' प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यह प्रमाण पत्र संबंधित ग्राम पंचायत सचिव द्वारा जारी किया जाएगा। इस प्रमाण पत्र में मुख्य रूप से यह प्रमाणित करना होगा कि सरपंच के कार्यकाल के दौरान कराए गए सभी विकास कार्य न केवल कागजों में दर्ज हैं, बल्कि वे धरातल (ग्राउंड लेवल) पर भी मौजूद हैं। यह दस्तावेज निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। *आपत्तियों पर होगी एसडीएम स्तर की जांच* नई व्यवस्था के तहत, यदि विपक्षी प्रत्याशी या कोई अन्य व्यक्ति इस बात पर आपत...

मजबूत संगठन में ही शक्ति निहित है" और संगठन से ही हम प्रदेश में बदलाव लाएंगे - जितेन्द्र सिंह तोमर आप ने बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार महिला सम्मान के लिए निकाली भव्य पद यात्रा रतलाम जोन का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह संपन्न!

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच /मंदसौर /रतलाम जोन।  मध्य प्रदेश में 'आम आदमी पार्टी' के संगठन पुनर्निर्माण और विस्तार के संकल्प के साथ, रतलाम संभाग (रतलाम, मंदसौर और नीमच) के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन और पदग्रहण समारोह अभूतपूर्व उमंग और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।  जनमानस में बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य ,रोजगार ,महिला सम्मान के लिए भव्य पदयात्रा मंदसौर के विब्भिन मार्गो से होती हुई निकली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता गैन उपस्थित रहे।   पदयात्रा के माध्यम से आम जान को जागरूक कर अपने अधिकरो के लिए लड़ने का आह्वान किए गया ।  इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी *श्री जितेंद्र सिंह तोमर , प्रदेश सह-प्रभारी *प्रवीण झा * एवं प्रकोष्ठ प्रभारी *श्री अखिलेशपति त्रिपाठी * विशेष रूप से उपस्थित रहे।   कार्यक्रम का भव्य प्रारंभ *बदलाव यात्रा*  महाराणा प्रताप बस स्टैंड से प्रारम्भ हुई जो शर क्ले गोल चौराहा ,बीपीएल चौराहा , गाँधी चौक ,बस स्टैंड घंटाघर ,जनकपुरा होते हुए पुनः महरान बस स्टैंड पर संपन्न हुई।  पदयात्रा के दौरान उपस्थित कार्यक्रताओ ने आम जन को  ...

*रोजगार/ स्‍वरोजगार अवसर कार्यक्रम 24 जून को रामपुरा में*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 19 जून 2026, जिला रोजगार कार्यालय नीमच द्वारा कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव के निर्देशानुसार 24 जून 2026 को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शासकीय आई.टी.आई.रामपुरा में ''युवा संगम- रोजगार/स्‍वरोजगार अवसर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी नीमच ने अधिकाधिक युवाओं से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने का आगृह किया है। 

*नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल और LPG से लेकर साबुन-दवाइयां भी होंगी सस्ती... US-ईरान शांति समझौते से भारत को होंगे बड़े फायदे*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 *नई दिल्ली:* अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों तक चले संघर्ष के बाद शुक्रवार को दोनों देश स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टाक रिजॉर्ट में ऐतिहासिक शांति वार्ता के लिए आमने-सामने होंगे। यहां समझौते के क्रियान्वयन और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।अमेरिका और ईरान के बीच 19 जून को होने वाला प्रस्तावित शांति समझौता सिर्फ एक कूटनीतिक सफलता नहीं, बल्कि भारत के लिए एक बड़ी आर्थिक राहत साबित हो सकता है।दरअसल, भारत अपनी जरूरत का करीब 85% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए इस समझौते के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य होते ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) के दाम में गिरावट देखने को तो मिलेंगे ही। साथ ही इसका असर ट्रांसपोर्टेशन और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट पर भी दिखेगा। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट होने से पेट्रोलियम आधारित कच्चे माल जैसे सिंथेटिक धागे, रबर, प्लास्टिक और पेट्रोकेमिकल्स सस्ते होंगे, जिससे आगे चलकर कपड़े, साबुन, डिटर्जेंट, कॉस्मेटिक्स, दवाइयां, टायर और यहां तक कि खेती-किसानी के सामान भी सस्ते हो सकते हैं। आइए जानते हैं अमेरिका ईरान के बीच हो...