//सफलता की कहानी// *एकीकृत कृषि और जैविक नवाचार से बदली खेती की राह* *ढकनी के प्रगतिशील किसान चेनराम पाटीदार ने खेती के साथ पशुपालन और वर्मी कंपोस्ट को बनाया अतिरिक्त आय का जरिया*
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच, 25 अगस्त 2026। कृषि को लाभकारी एवं टिकाऊ व्यवसाय बनाने की दिशा में ग्राम ढाकनी, विकासखंड मनासा के प्रगतिशील किसान चेनराम पाटीदार ने खेती के साथ पशुपालन और जैविक खाद निर्माण को जोड़कर आय बढ़ाने का अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है। लगभग 2 हेक्टेयर भूमि पर खेती करने वाले चेनराम पाटीदार ने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए खेती की लागत कम करने के साथ अतिरिक्त आय का स्रोत भी विकसित किया है। पशुपालन से प्रतिवर्ष लगभग 3 लाख रुपये की अतिरिक्त आय श्री पाटीदार के पास 1 गाय एवं 4 भैंसें हैं, जिनसे प्रतिदिन लगभग 20 से 25 लीटर दूध का उत्पादन होता है। पशुपालन से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 3 लाख रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। पशुओं से प्राप्त गोबर का उपयोग वे वर्मी कंपोस्ट निर्माण में करते हैं। वर्मी कंपोस्ट से अतिरिक्त आय और खेती की लागत में कमी चेनराम पाटीदार पिछले लगभग 6 वर्षों से गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर रहे हैं। इसका उपयोग वे अपने खेत में करने के साथ अतिरिक्त मात्रा आसपास के किसानों को 10 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचते हैं। पिछले वर्ष उन्...