*तिरंगा सायकल लालकिला यात्रा सम्पन्न* *तिरंगा सायकल यात्रा के संयोजक श्री विनय जी जांगिड शर्मा ने नई दिल्ली के लालकिले के पास फहराया राष्ट्रीय तिरंगा झंडा, दिया राष्ट्रीय एकता अखंडता का संदेश*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334 

नीमच मध्य प्रदेश। जनसंघ के संस्थापक श्री श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी की 125वी जन्म जयंती पर मंदसौर जिले के 125 युवाओं के साथ मंदसौर के युवा नेता विनय जी जांगिड शर्मा के नेतृत्व में 13अगस्त को सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के भारत पूरा से चल कर 23अगस्त को नई दिल्ली में लालकिला के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश को राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं राष्ट्र भक्ति संदेश दिया।   
  

सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं तिरंगा सायकल यात्रा केवो प्रभारी श्री शंभू प्रसाद शर्मा ने नई दिल्ली तिरंगा यात्रा से लौटकर बताया कि श्री विनय जांगिड शर्मा जी ने राष्ट्र भक्ति का जज्बा एवं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पांच महा संकल्पों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जैसे ईंधन बचाओ,पर्यावरण संरक्षण, नशे को ना राष्ट्रभक्ति को हा, युवा फिट भारत हिट, शहीदों का परिवार हमारा परिवार, एक पेड़ मां के नाम, स्वस्थ्य भारत विकसित भारत, जाति से पहले हमारा राष्ट्र जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को लेकर यह यात्रा निकली गई। 


श्री शर्मा ने बताया कि विनय जांगिड शर्मा जी ने पिछले वर्ष भी जम्मू कश्मीर के पहलगाम जहां आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को जाति व धर्म पूछकर मौत के घाट उतारा था, इस स्थान पर मंदसौर के सैकड़ों युवाओं के साथ राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं राष्ट्र भक्ति संदेश दिया गया एवं मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।


विगत वर्ष नवंबर में दिल्ली में लालकिला के पास हुवे कार बम ब्लास्ट में 22निर्दोष लोगों मारे गए थे। 23 अगस्त को। दिल्ली के लालकिले के पास राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराकर मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवारों को नमन किया। यह यात्रा गिनीज बुक में दर्ज होने का गौरव प्राप्त हुआ।


इस यात्रा में युवाओं ने गर्मी बारिश आदि की परवाह किए बगैर सुवासरा से निरंतर सायकल चलकर 1000किलोमीटर कठिन यात्रा को बहादुरी हिम्मत के साथ सम्पन्न करने में कामयाबी हासिल की।


भरतपुरा में हुए इस यात्रा का स्वागत भाजपा नेता एवं पूर्व गृह मंत्री श्री कैलाशजी चावला पूर्व विधायक श्री यशपालजी सिसोदिया ,क्षत्रिय सांसद माननीय श्री सुधीर जी गुप्ता एवं नीमच मे विभिन्न सामाजिक संगठनों गणमान्य नागरिकों में स्वागत किया ।

यह यात्रा सुवासरा, सीतामऊ, मंदसौर, दलौदा, लदुना नीमच, भीलवाड़ा, शाहपुरा, जयपुर मानेसर, गुरूग्राम आदि स्थानों से चलकर 23अगस्त को नई दिल्ली के लालकिला पहुंची जहां इस यात्रा के संयोजक श्री विनय जी जांगिड शर्मा ने लालकिले पर तिरंगा फहरा कर अपना संकल्प पूरा किया एवं देश को राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं राष्ट्र भक्ति संदेश दिया । 

यह जानकारी सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन नीमच के जिला अध्यक्ष भोप राज शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुशल शर्मा ने दी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*खबर जरा हटके गर्मी में लगा दी हरियाली * *अरे मारसाब शाला विकास की राशि डकार ने में कुछ तो लिहाज करो*