*मधुबनी की बारीक रेखाओं में आस्था और संस्कृति के रंग भरतीं सुनीता सिसोदिया* *15 वर्षों से चित्रकला को साधना मानकर रच रहीं अपनी अलग पहचान*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
(दिनेश प्रजापति)

मंदसौर। महीन रेखाओं का अनुशासन, रंगों की जीवंतता और हर आकृति में छिपा कोई भाव-मधुबनी चित्रकला की यही खूबसूरती मंदसौर की कलाकार सुनीता सिसोदिया को करीब 15 वर्षों से लगातार अपनी ओर खींच रही है।


उनके लिए चित्रकला महज रंगों और रेखाओं को कागज पर उतारने की कला नहीं, बल्कि मन की भावनाओं, आस्था और भारतीय संस्कृति को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। मधुबनी की पारंपरिक शैली से प्रभावित सुनीता ने इसे अपनी कला-साधना और पहचान का हिस्सा बना लिया वो चाहती हैं कि मधुबनी चित्रकला के माध्यम से भारतीय आस्था, संस्कृति और परंपराओं की सुंदरता नई पीढ़ी और दुनिया के सामने पहुंचे तथा युवा भी इस समृद्ध पारंपरिक कला से जुड़ें। 


देवी-देवताओं, पौराणिक प्रसंगों, नारी शक्ति, प्रकृति और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े विषय उनके प्रिय है। खासकर देवी-देवताओं के चित्र बनाते समय उनकी कोशिश रहती है कि चित्र में  आकृति की सुंदरता के साथ श्रद्धा और सकारात्मक भाव भी दिखाई दें। उनका मानना है कि कलाकार जिस भावना से कोई चित्र रचता है, उसका स्पर्श देखने वाले तक भी पहुंचता जिसे देखकर दर्शक केवल चित्र की सुंदरता की प्रशंसा न करे, बल्कि उसके पीछे छिपी कहानी, संस्कृति और भावना को भी महसूस करे।  


मंदसौर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत उनके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर, शिवना नदी, स्थानीय लोकजीवन और क्षेत्र की परंपराओं को मधुबनी शैली में चित्रित करने की उनकी इच्छा है। इसके जरिए वे चाहती हैं कि मंदसौर की स्थानीय संस्कृति और विरासत को लोककला के माध्यम से व्यापक पहचान मिले 
  

कला के क्षेत्र में उन्हें विभिन्न सम्माननीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से मिली सराहना और प्रोत्साहन ने उनकी कला-यात्रा को नई ऊर्जा दी है। सुनीता इसे अपनी उपलब्धि के साथ एक जिम्मेदारी भी मानती हैं। उनका प्रयास है कि हर नई कलाकृति में पहले से कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश दिखाई दे।

सुनीता की आकांक्षा : अपनी कला को मंदसौर से प्रदेश, देश और अंतर्राष्ट्रीय मंच तक ले जाना उनके लिए कला एक पहचान से कहीं आगे है। वह उनकी भावनाओं की भाषा है, श्रद्धा का स्वर है और वर्षों से चली आ रही एक ऐसी साधना है, जिसमें मधुबनी की हर बारीक रेखा के साथ हर रंग भारतीय संस्कृति का सजीव रुप लेता 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*