संदेश

दिसंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* *हमारे बड़े भैया शैलेन्द्र जी पांडे को जन्मदिन  की हार्दिक शुभकामनाएँ* *बधाई कर्ता : सोनू यादव महामंत्री भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा जिला रतलाम* 💕🌿💕🌿ा💕🌿💕 ऐसे और बधाई संदेश  देखने के लिए और जन जागृति संगम से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇 https://kutumbapp.page.link/kHhXUbSV7yxMGZun7

बाईक पर उल्टी बैठी लड़की देने लगी flying kiss सड़क पर मच गया बवाल

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं. कुछ वीडियो आपको हंसते हैं कुछ सीख देते हैं. तो कुछ आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर यह हुआ क्या. आजकल लोग फेमस होने के चक्कर में लोग खूब तरह-तरह की वीडियो बनाते हैं. कभी कभार ऐसी वीडियो बनाने के लिए लोग नियमों को भी ताक पर रख देते हैं. ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रही है. जिसमें एक लड़की चलती हुई बाइक पर फ्लाइंग किस दे रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रही है. चलती बाइक पर फ्लाइंग किस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला बाइक पर बैठी हुई है. सामान्य तौर पर जैसे बैठते हैं वैसे नहीं बल्कि उल्टी साइड, उसका मुंह पीछे की तरफ है. बाइक पर बैठी हुई महिला वीडियो में अपने पीछे चले आ रहे एक और बाइक सवार को फ्लाइंग किस देती हुई दिखाई दे रही है. दूसरी बाइक पर बैठा हुआ शख्स भी महिला की फ्लाइंग किस का जवाब फ्लाइंग किस से ही दे रहा है. इशारों इशारों में वह व्यक्ति महिला को अपनी बाइक पर बैठने के लिए कहता है. लेकिन महिला इशारों में ही मना कर देती है. महिला जिस बाइक...

मौसी को ही प्रेमजाल मे फंसाकर बनाएँ संबंध , फिर की घिनोनेपन की हद पार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 जोनपुर। रिश्ते में मौसी लगने वाली युवती को आजमगढ़ निवासी युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद ब्लैक मेल करते हुए दो लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये न मिलने पर सोशल मीडिया में वीडियो प्रसारित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आंखें लड़ने के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू मामला चर्चा का विषय बन गया है। पीड़िता केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की जबकि आरोपित नीरज कुमार आजमगढ़ जिले के देवगांव के गड़ौली गांव का निवासी है। पीड़िता की तहरीर के अनुसार छह माह पूर्व एक शादी समारोह में उसकी नीरज कुमार से मुलाकात हुई। आंखें लड़ने के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्डिंग करी वायरल प्रेम प्रसंग के बारे में दोनों के स्वजन को पता चला तो वे एतराज करते हुए लोकलाज व रिश्ते की दुहाई देते हुए समझाया। युवती ने नीरज से संबंध तोड़ लिए। इसके बाद नीरज कुमार युवती से दो लाख रुपये की मांग करने लगा।...

*Ayodhya: अयोध्या की पुरानी रामलला की मूर्ति का क्या होगा? नई मूर्ति की छवि कैसी होगी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  Ayodhya Mein Siya Ram: आपको बता दे की 22 जनवरी देश के लिए बड़ा बड़ा दिन होगा इस दिन अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापित होगा, इसको लेकर देशभर में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं, पूरी अयोध्या को त्रेता युग की थीम पर सजाया जा रहा है, इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से अपील की है कि 22 जनवरी को सभी लोग दीये जलाएं, पढ़े पूरी खबर – *Ayodhya: अयोध्या की पुरानी रामलला की मूर्ति का क्या होगा? नई मूर्ति की छवि कैसी होगी* *क्या आप जानते हैं रामलला की पुरानी मूर्ति का क्या होगा?* जानकारी के मुताबिक, गर्भगृह में पुरानी मूर्ति के साथ रामलला की नई मूर्ति स्थापित करने की योजना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई प्रतिमा का नाम अचल मूर्ति होगा। जहां पुरानी मूर्ति उत्सवमूर्ति के नाम से जानी जाएगी। श्रीराम से जुड़े सभी उत्सवों में उत्सवमूर्ति की स्थापना की भी तैयारी की जाएगी. वही नई मूर्ति भक्तों के लिए गर्भगृह में स्थापित की जाएगी. *कैसी होगी रामलला की नई मूर्ति?* राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की 51 इंच ऊंची मूर्ति स्थापित की जाए...

*भ्रष्टाचार मामले में इंदौर स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा* *डिप्टी कलेक्टर की पत्नी, बेटी, दामाद और समधन की 1.28 करोड़ संपत्ति होगी जब्त*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  भ्रष्टाचार करके आय से अधिक संपत्ति हासिल करने के एक मामले में इंदौर की स्पेशल कोर्ट ने शाजापुर के तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर, उनकी पत्नी, बेटियों और समधन की 1.28 करोड़ रु. की चल-अचल संपत्ति राजसात करने का आदेश दिया है। खास बात यह कि उक्त डिप्टी कलेक्टर का निधन हो चुका है। मामला शाजापुर के तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर हुकुमचंद पिता केसरीमल सोनी (64) निवासी 674 वैशाली नगर मंगल कालोनी उज्‍जैन (वर्तमान में मृत), उनकी पत्‍नी सुषमा, बेटी अंजली, सोनालिका, प्रीति, सरिता, प्रमिला (मृत) और रेखा वर्मा पति भरत कुमार वर्मा (सोनालिका की सास) और दामाद अजय वर्मा से जुड़ा हैं। अब इन सभी की संपत्ति राजसात की जानी है। कोर्ट ने इनकी चल-अचल संपत्तियां और बीमा पॉलिसियों से राशि वसूली के लिए कलेक्‍टर उज्‍जैन के समक्ष प्रस्‍तुत करने का आदेश दिया है।

*रिटायर्ड पुलिसकर्मी के इकलौते बेटे ने की आत्महत्या: फांसी के फंदे से झूलता मिला शव; चार्जर से बंधा था हाथ, सुसाइड नोट में लिखी थी यह बात*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334                          इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक युवक ने अपने जीवन से हताश होकर निजी परेशानियों के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक के शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया जिसमें उसने माता-पिता से इस बड़े कदम को उठाने के लिए सॉरी लिखा है। मृतक के दोनों हाथ मोबाइल चार्जर के तार से बंधे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक रिटायर्ड पुलिसकर्मी का इकलौता बेटा था। दरअसल पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। यहां अपनी बड़ी बहन के यहां रहने वाले हरदा जिले के हेमंत राजपूत की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक हेमंत ने आत्महत्या से पहले कई पेज का एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने परिजनों के लिए लिखा है। सुसाइड नोट को पुलिस ने जप्त कर लिया है। मृतक युवक के चाचा सुभाष ने बताया गया कि मृतक निजी अस्पताल में नाइट शिफ्ट करने के बाद अपने घर लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में सो रहा था।  उन्होंने बताया कि युवक ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। घर वालों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। आखिर ...

*जलती चिता के बगल में लेट गया बुजुर्ग,सवाल किया तो जवाब सुन कांप उठी रूह*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  कानपुर।कानपुर में सर्दी का सितम जारी है।गरीब, बेसहारा, बुजुर्गों और जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय है। जब ठंड अपने जोर पर हो और शरीर पर गर्म कपड़ा और रात में ओढ़ने को कंबल न हो तो हाल और भी बुरा हो जाता है। ऐसे में गरीब और असहाय लोग अपना-अपना जुगाड़ करते हैं। श्मशान घाट का नाम सुनते ही मन में एक डर की अजीब सी भावना उमड़ पड़ती है,रूह कांप जाती है,लेकिन इस डर और खौफ से परे एक बुजुर्ग जलती चिता के बगल में लेटा हुआ मिला। कोहना थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग को ठंड से बचने का जब कोई उपाय नहीं मिला तो बुजुर्ग श्मशान पहुंच गया। यहां भैरवघाट में जलती चिता के बगल में जाकर लेट गया।बुजुर्ग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब बुजुर्ग से पूछा गया कि वो ऐसा क्यों कर रहा तो उसने ऐसा जवाब दिया,जिसे सुनकर आप भी अपने आंसू नहीं रोक सकेंगे।शीतलहर से बचने के लिए ये बुजुर्ग श्मशान घाट में चिताओं के बगल में सोता है।सुनने में ये बात भले बड़ी अजीब और भावुक करने वाली लगे मगर सच है। बुजुर्ग की हालत ऐसी है कि उसके पास सिर छिपाने की भी जगह नहीं है। ठंड से ठिठुरते इ...

*मामूली बात पर परिवार के दो पक्षों में मारपीट: दंपती घायल, जिला अस्पताल में हो रहा उपचार*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच । शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव जावी में देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद पानी फैल जाने की बात को लेकर शुरू हुआ जो पहले गली गलौज फिर मारपीट तक पहुंच गया। घटना शुक्रवार रात की है जब गांव में नल आ रहे थे। तभी पानी फैलने की बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक दंपती कोमल बाई पति गोविंद व्यास उम्र 30 वर्ष और गोविंद पिता श्याम सुंदर व्यास 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला कोमल बाई ने बताया कि शाम को पानी फैलने की बात पर परिवार के ही प्रहलाद व्यास, सुनील व्यास ने कुल्हाड़ी लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस मारपीट में महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। वहीं गोविंद के सिर में चोट आई। दंपती का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। वहीं विवाद की सूचना मिलते ही सिटी थाने में पदस्थ एसआई जयदीप राठौर जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

*👉मनोज गुप्ता बने अपेक्स बैंक के एम.डी.* *👉भ्रष्टाचार मामले में इंदौर स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा* *डिप्टी कलेक्टर की पत्नी, बेटी, दामाद और समधन की 1.28 करोड़ संपत्ति होगी जब्त *👉क्रिकेट खेल रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत: खेलते समय मैदान में गिरा* देखें तीनों खबरें एक साथ

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 👇01👇 *मनोज गुप्ता बने अपेक्स बैंक के एम.डी.* राज्य शासन, सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार मनोज गुप्ता, संयुक्त पंजीयक (न्यायिक), सहकारी संस्थाएं, इन्दौर संभाग की सेवाएं म0प्र0 राज्य सहकारी बैंक, भोपाल (अपेक्स बैंक) में प्रतिनियुक्ति पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर लेते हुए उन्हें बैंक में रिक्त प्रबंध संचालक के पद का प्रभार भी अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। बैंक के वर्तमान प्रबंध संचालक पी.एस. तिवारी 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो चुके है। शासन के आदेशानुसार मनोज गुप्ता इन्दौर से अपेक्स बैंक के एम.डी. का प्रभार ग्रहण करने हेतु कार्यमुक्त हो चुके है 👇 02 👇 *भ्रष्टाचार मामले में इंदौर स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा* *डिप्टी कलेक्टर की पत्नी, बेटी, दामाद और समधन की 1.28 करोड़ संपत्ति होगी जब्त * भ्रष्टाचार करके आय से अधिक संपत्ति हासिल करने के एक मामले में इंदौर की स्पेशल कोर्ट ने शाजापुर के तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर, उनकी पत्नी, बेटियों और समधन की 1.28 करोड़ रु. की चल-अचल संपत्ति राजसात करने का आदेश दिया है। खास बात यह कि उक्त डिप्टी कलेक्टर का निधन हो ...

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गांधीसागर पर 2 दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ समापन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  गांधीसागर,मंदसौर (म.प्र.) श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गांधी सागर द्वारा 2 दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन मनोरंजन केंद्र गांधीसागर पर किया गया l जिसमें सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं द्वारा किया गया l शिक्षा के साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो यही संस्था का मुख्य उदेश्य है l   कबड्डी  खो-खो, दौड़ 100,200,400 मीटर, गिनती गेम, क्रिकेट, रंगोली, चित्रकला,भाषण, निबंध प्रतियोगिता, बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, मेमोरी गेम, चेयर रेस , लोंग-हाई जम्प जेसी कई खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया l   सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था प्रधान दुर्गेश मीणा द्वारा सम्मानित किया गया l कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश मीणा द्वारा किया गया l दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही l

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गांधीसागर पर 2 दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ समापन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  गांधीसागर,मंदसौर (म.प्र.) श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गांधी सागर द्वारा 2 दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन मनोरंजन केंद्र गांधीसागर पर किया गया l जिसमें सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं द्वारा किया गया l शिक्षा के साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो यही संस्था का मुख्य उदेश्य है l   कबड्डी  खो-खो, दौड़ 100,200,400 मीटर, गिनती गेम, क्रिकेट, रंगोली, चित्रकला,भाषण, निबंध प्रतियोगिता, बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, मेमोरी गेम, चेयर रेस , लोंग-हाई जम्प जेसी कई खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया l   सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था प्रधान दुर्गेश मीणा द्वारा सम्मानित किया गया l कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश मीणा द्वारा किया गया l दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही l

*अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों को 15-15 वर्ष का सश्रम कारावास*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच। श्रीमान अरविंद दरिया, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985) नीमच के द्वारा 31 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले दो अंतर्राजीय तस्कर (1) श्यामदास पिता शिवदास बैरागी, उम्र-37 वर्ष, निवासी-ग्राम राजपुरिया, जिला नीमच एवं (2) जोगाराम पिता भानाराम जाट, उम्र-38 वर्ष, निवासी-ग्राम अबकई ढाणी, तहसील सोजत, जिला पाली (राजस्थान) को एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 की धारा 8/18(बी) के अंतर्गत 15-15 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,00,000-1,00,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 4 वर्ष पूर्व दिनांक 20.03.2019 को दोपहर के 04 बजे नीमच-मनासा रोड़ स्थित जैतपुरिया फंटे की हैं। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कार्यालय उप-नारकोटिक्स आयुक्त, नीमच में पदस्थ निरीक्षक महेन्द्रसिंह को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ब्रेजा कार से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले हैं। निरीक्षक महेन्द्रसिंह ने मुखबीर सूचना से तत्कालीन अध...

*बरसो से जमे भावगढ़ थाने मे प्रधान आरक्षको ने फरियादि के साथ अश्लील व अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी*_ _ _*अश्लील गाली-गलौच, अभद्र व्यवहार करने पर प्रधान आरक्षक मोहन लाल शर्मा व प्रधान आरक्षक सम्मत सिंह को मंदसौर एसपी द्वारा सस्पेंड किया गया*_

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  भावगढ़ थाना अंतर्गत के गुम इंसान प्रकरण क्रमांक 31/23 एवं 32/23 की जांच कार्यवाहक सउनि हीरालाल अटोलिया द्वारा की जा रही है। जिन प्रकरणों में गुमशुदा बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम गुजरात रवाना की गई थी। मामले मे संज्ञान में आया है कि उक्त टीम के सदस्य कार्य० प्रधान आरक्षक 322 मोहनलाल शर्मा थाना दलौदा एवं कार्य० प्रधान आरक्षक 225 सम्मतसिंह थाना भावगढ़ द्वारा इस दौरान*_ _*फरियादी पक्ष के साथ अश्लील गाली-गलौच, अभद्र व्यवहार कर प्रताड़ित किया गया। जिस संबंध में एक लिखित शिकायत पत्र भी प्राप्त हुआ है।जिसमे संपूर्ण मामले के प्रस्तुत तथ्यों के अवलोकन से प्रथम दृष्टया कार्य प्रधान आरक्षक 322*_ _*मोहनलाल शर्मा थाना दलौदा एवं कार्य०प्रधान आरक्षक 225*_ _*सम्मतसिंह थाना भावगढ़ का गंभीर कदाचरण परिलक्षित होने से उक्त दोनों कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र मंदसौर संबद्ध किया जाता है।*_ _*निलंबित कार्मिकों को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा वे बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगे।*_

*टेक्ट्रर ढाली में स्कीम बनाकर अवैध मादक प्रदार्थ अफीम डोडाचुरा छिलका जप्त कर एक आरोपी गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच । पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निलेश्वरी डाबर थाना प्रभारी निरी दीपक कुमार मण्डलोई के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि आर एस सिसोदया के नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा टेक्ट्रर ढाली में स्कीम बनाकर परिवहन किया जा रहा 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा छिलका जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 29.12.2023 को अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मोरवन चादर बसेडीभाटी तिराहा आम रोड पर नाकाबन्दी कर स्वराज 735 आसमानी रंग टेक्ट्रर ट्राली में स्कीम बनाकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा काले रंग के तीन कदृटो में कुल 60 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा छिलका आरोपी समरथ पिता लक्ष्मण ...

*सीएम मोहन यादव ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, साइबर तहसील व्यवस्था के लोकार्पण के लिए किया आमंत्रित*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1 जनवरी को आयोजित होने वाले साइबर तहसील व्यवस्था के लोकार्पण कार्यक्रम में अमित शाह को आमंत्रित किया है। साइबर तहसील व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट वर्ष 2022 में एमपी के दो जिलों में शुरू किया गया था। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होनें शाह से साइबर तहसील व्यवस्था के लोकार्पण का अनुरोध किया। जिसे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। नए साल के पहले दिन प्रदेश में साइबर तहसील की अवधारणा लागू होने जा रही है। *सीएम ने क्या कहा?* सीएम मोहन यादव यादव ने कहा कि, “प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश की जनता को दी गयी संकल्प-पत्र 23 की गारंटियों की पूर्ति के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने 1 जनवरी, 2024 से पूरे प्रदेश में साइबर तहसील की अवधारणा लागू करने का निर्णय लिया है।” *साइबर तहसील व्यवस्था के फायदे* मुख्यमंत्री के मुताबिक साइबर तहसील व्यवस्था में आधुनिक तकनीक के उपयोग से बिन...

*खाद एवं सुरक्षा अधिकारी ने जावद क्षेत्र में खाद्यान्न पदार्थ के लिए सैंपल*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  डॉ बबलू चौधरी                        *नीमच*                    श्री मान कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत जावद  में शिकायत होने पर फर्म मीनाक्षी स्वीट्स, बस स्टैंड जावद से हरे चने की बर्फी  फर्म पुष्कर साहू हलवाई  से  दोबारा उपयोग हेतु संग्रहित मूंगफली तेल का नमूना लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।  जांच परिणाम आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। एवं खाद्य सामग्री खुले में न रखने व ढक कर  बचने की सलाह दी।  इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर पूरे जिले में  जारी रहेगी । यशवंत कुमार शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी जिला नीमच

फिर डरा रहा कोरोना, भारत मे पिछले 24 घंटे मे गई 6 की जान, हर घंटे मिल रहे 28 नए केस

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को बताया था कि दिल्ली में JN.1 का पहला मामला सामने आया है. दरअसल, दिल्ली में तीन सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, और उनमें से एक में JN.1 की पुष्टि हुई, जबकि दो में ओमीक्रोन वैरिएंट मिला है. एक अधिकारी ने बताया कि 52 साल की महिला में JN.1 वैरिएंट की पुष्टि हुई है. महिला को तीन से चार हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महिला में कोरोना के हल्के लक्षण थे. उन्हें खांसी और सांस लेने में दिक्कत थी. हालांकि, महिला की तबीयत अब ठीक है, उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल चुकी है. कितना खतरनाक है JN.1 वैरिएंट? कोरोना का JN.1 वैरिएंट अन्य वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक बताया जा रहा है तेजी अन्य वैरिएंट की तुलना में ज्यादा तेजी से फैलता है. हालांकि, अभी तक इस वैरिएंट से कोई गंभीर खतरा सामने नहीं आया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने JN.1 वैरिएंट को 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के तौर पर बताया है. WHO के मुताबिक, इससे जनता को कोई बड़ा खतरा नहीं है. इस वैरिएंट पर पहले से मौजूद वैक्सीन असरदार हैं. इसस...

पत्नि ने छाती पर चढ़कर पहले पति का गला घोंटा, फिर चाकू से गोद डाल, गिरफ्तार

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बहरामपुर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें खास बात यह है कि अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की छाती पर चढ़कर जहां पत्नी ने गला घोंटा। वहीं, प्रेमी ने उसे चाकू से गोद डाला। हत्या के बाद दोनों ने लाश को खंडहर में छिपा दिया। एसीपी वेब सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि 20 दिसम्बर को बहरामपुर के एक खंडहर में युवक की लाश मिली थी। मृतक की पहचान जालौन निवासी शिवम के रूप में हुई थी। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो प्रेम संबंध के चलते युवक की हत्या की बात सामने आयी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शिवम की पत्नी प्रियंका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जूर्म स्वीकार लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके गर्जन यादव से प्रेम संबंध थे। इसी वजह से वह पति से अलग प्रेमी के साथ रहने लगी थी। कुछ दिन बाद शिवम उसे समझा बुझाकर अपने साथ ले आया और बहरामपुर में किराए के मकान पर रहने लगा। उसने शर्त रखी थी की गर्जन यादव भी उसके साथ रहेगा। ती...

बस और डंपर की टक्कर से जिंदा जल गए 1 2 लोग, एक दुसरे से चिपक गई लाशे ,देखे तस्वीरें

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में हुए दिल दहलाने वाले हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जो लोग मौत के मुंह में समाए हैं, वे सब बुरी तरह झुलस गए थे। हादसे में बचे युवक ने घटना का आंखों देखा हाल बयां किया है। अंकित कुशवाह नामक युवक भी हादसे का शिकार हुई बस में सवार था। उसने बताया कि वह आगे वाली सीट पर बैठा था। वह गुना से आरोन जा रहा था। अंकित के अनुसार करीब आठ बजे होंगे, बस तेज रफ्तार में चल रही थी। अचानक बस किसी चीज से टकरा गई और देखते ही देखते पलटकर घिसटने लगी। मैं फिर बेहोश हो गया था। तेजी से फैली आग अंकित ने बताया कि जब आंख खुली तो मैं बाहर आया। लोग अंदर से बाहर निकलने की कोशिश में जुटे थे। लोग तड़प रहे थे, चीख रहे थे। तीन से चार लोगों को मैंने और मेरे दोस्त ने निकाला। उसके बाद बस में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कोई भी बस से बाहर नहीं निकल पाया। मेरे अनुसार लगभग 8-10 लोग बस में जिंदा जल गए। अंकित ने बताया कि सिकरवार बस थी, जो कि ट्रक में भिड़ी है। सेमरी के पास यह घटना घटित हुई और बस में 30 के लगभग सवारी मौजूद थी। मुझसे जब तक बना मैंने लो...

*पटवारी को गांव में ही रहना होगा, शहर से अप डाउन नहीं कर सकते, मुख्यमंत्री के निर्देश* ।

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट आदेश दिए हैं कि, पटवारी को अपनी नियुक्ति वाले गांव में निवास करना होगा। यदि किसी ग्रामीण ने शिकायत की की पटवारी, शहर से अप डाउन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। सीएम हेल्पलाइन में इस प्रकार की शिकायत आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  राजस्व विभाग में किसी आम आदमी को परेशानी नहीं होनी चाहिए, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राजस्व विभाग की सेवाएं सीधे आम आदमी को प्रभावित करती हैं। जब समय पर काम नहीं होता है तो वे परेशान होते हैं। यह स्थिति नहीं बननी चाहिए। नामांतरण, सीमांकन या बंटवारे के मामलों का निराकरण तत्काल होना चाहिए। इसके लिए मैदानी अमले की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए। सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। लंबित प्रकरणों का निराकरण शिविर लगाकर और अभियान चलाकर करें। जहां आवश्यक हो, पुलिस बल का सहयोग लेकर भी राजस्व से जुड़े मामलों का निराकरण कराया जाए। राजस्व विभाग के लिए मुख्यमंत्री की गाइडलाइन  * पारदर्शिता से कार्यों का संप...

*जिला सेन समाज के तत्वावधान में धर्मशाला का लोकार्पण व डीकेन मे होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच जिला सेन समाज के तत्वावधान में डीकेन में नव निर्मित आडकी माताजी धर्म शाला पर जावद तहसील सेन समाज दीपावली मिलन समारोह एवं जिला बेठक  जिला अध्यक्ष दीपक जी गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक जिसमें सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष दीपक जी गहलोत एडवोकेट ने श्री कैलाश जी राठोर  बघाना को आगामी सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन  अध्यक्ष मनोनीत किया  इस अवसर पर आडकी माता धर्मशाला के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जी राठौड़ बाबूजी नीमच जिला युवा अध्यक्ष सोनू जी सेन सरपंच कनावटी श्री दीनेश जी परीहार पुव जिला पंचायत सदस्य   वरिष्ठ समाजसेवी श्री श्री लाल जी राठौर जिला सचिव भरत  सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष युवा पहलाद सेन दडोली  तिलस्वा धर्मशाला प्रमुख रमेश जी सेन वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर जी सेन ताल  श्री सेन प्रतापुरा सिंगोली  तहसील अध्यक्ष भेरुलाल जी सेन युवा तहसील अध्यक्ष जावद नवीन जी सेन मनासा तहसील अध्यक्ष हिम्मत जी परमार नीमच तहसील अध्यक्ष राधेश्याम जी सेन युवा तहसील अध्यक्ष नीमच तहसील अध्यक्ष युवा लालाराम जी सेन सरपंच नीमच सेन वाटिका निर्माण समिति के अध्यक्ष रमन जी गहलोत नारा...

• थाना दलौदा के टाप -10 लिस्टेड आरोपी गिरफ्तार । • 5000 रुपये के ईनामी उद्घोषित फरार आरोपी महेंद्र सिंह बैहपुर को गिरफ्तार कर किया गया।

चित्र
मंदसौर पुलिस                   दिनांक 27.10.2023 घटना का संक्षिप्त विवरण • कार्यवाही विवरणः-  म.प्र. शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे फरार आरोपियो की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत  श्री अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में श्री गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं सुश्री कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार व उनकी टीम द्वारा थाना दलौदा के अपराध क्रमांक 02/23 धारा 195-ए ,294,506, 34 भादवि मे उद्घोषित ईनामी फरार आरोपी महेंद्र सिंह देवडा निवासी बैहपुर को गिरफ्तार किया गया। • घटना   का संक्षिप्त विवरण--                                    दिनांक 02.01.23 को फरियादी ने थाने पर रिपोर्ट किया की थाना बरखेडा कला के अपराध 73/22 धारा 394,395,398,302,341 ,427 भादवि  मे फरियादी साक्षी है  जिसको न्यायालय मे गवाह देने से महेंद्र सिंह निवासी बैहपुर व संजय उर्फ कबाडी सेठ निवासी कोटडी द्वारा डराया धमकाया जिस पर थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 02/23 धारा  195-ए ,294,506, 34 भादवि  पंजीबद्ध किया गया। आरोपीगण को उनक...

*चन्‍द्रपुरा व बारवाडिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर संपन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  *नीमच*                       डॉ. बबलु चौधरी         नीमच जिले के विधानसभा क्षेत्र नीमच, जावद एवं मनासा में 16 दिसंबर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ होकर, यह यात्रा प्रतिदिन विभिन्न गांवों एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है,  यात्रा 26 जनवरी 2024 तक आयोजित होगी । यात्रा के दौरान प्रतिदिन दो गांवो में शिविर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मनासा क्षेत्र के चन्‍द्रपुरा एंव बारवाडिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की।             मनासा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम चन्‍द्रपुरा, बरवाडिया में आयोजित की गई। विधायक प्रतिनिधि श्री राजेन्‍द्र मारू, श्री नरेन्‍द्र मालवीय, श्री मदन रावत, श्री पवन बारिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित यात्रा एवं शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर आयोजित शिविर में शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने अपने अनुभव "मेरी कहानी मेरी जुबानी" प्रस्तुत की इस अवसर महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अशोक ग्या...

*महिला को जिंदा जलाने वाला जेठ गिरफ्तार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  रतलाम जिले के एक थाना क्षेत्र अंतर्गत आरोपी जेठ ने अपने ही छोटे भाई की विधवा पत्नी को जिंदा जलाकर मार दिया। पुलिस ने  आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम निर्मला उम्र 32 वर्षी है,  निर्मला की शादी ढोढर निवासी प्रकाश से हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल ढोढर में रहती थी, बताया जा रहा हैकि निर्मला के पति प्रकाश ने रतलाम के सालाखेड़ी क्षेत्र में आत्महत्या कर ली थी। वही आरोपी जेठ सुरेश अपने भाई की मौत की वजह निर्मला को मानता था और उसके चरित्र शंका करता था, जिसके चलते वह रंजिश रखता था। शनिवार को सुबह 11:00 बजे निर्मला अपने घर में थी, इस दौरान आरोपी सुरेश घर पर जाकर उसके साथ मारपीट करने लगा, आरोपी जेठ ने निर्मला को घर के बाहर लाकर उसे पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। इसमें निर्मला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। पुलिस ने आरोपी सुरेश पिता शंभु बलाई को गिरफ्तार किया।

TOP TEN NEWS देखें10 लेटेस्ट खबरें

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  [23/12, 11:24 PM] janjagratisangamnews: 👇01👇 *15 वर्षीय बालिका का अपहरण करके शादी के लिए बेचने व बलात्कार करने वाले आरोपीगण हुए दण्डित। 02 आरोपीगण को आजीवन व 04 आरोपीगण को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास* नीमच। श्रीमान सुशांत हुद्दार, सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश महोदय, (पॉक्सों एक्ट), जिला नीमच द्वारा 15 वर्षीय नाबालिक पीडिता का अपहरण करके उसकी शादी करने के लिए बेचने वालों तथा बलात्कार करने वाले 06 आरोपीगण हुए दण्डित। आरोपी (1) दशरथसिंह पिता मानसिंह राजपुत, उम्र-25 वर्ष, निवासी-शिवपुर, थाना करेडा, जिला भीलवाडा (राजस्थान) को धारा 376(3), भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000रू अर्थदण्ड, धारा 370(4), भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000रू अर्थदण्ड, धारा 370(क) भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 05 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000रू अर्थदण्ड, धारा 373 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000रू अर्थदण्ड, धारा 3(ए)/4(2) लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिन...