*देवास में पेट्रोल पंप पर कतार में खड़े लोगों के बीच चले लात-घूंसे, पुलिस ने संभाला मोर्चा*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


देवास। देवास शहर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के चलते बुधवार को कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के कम से कम पांच पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके कारण वाहन चालकों को वापस लौटना पड़ा। पंप संचालकों द्वारा लोगों को बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे के बाद इंदौर से पेट्रोल के टैंकर आने की संभावना है, इसके बाद ही विक्रय शुरू किया जाएगा। बुधवार सुबह से दोपहर तक शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंचते रहे, लेकिन पेट्रोल नहीं होने के कारण कई पंपों पर रस्सी बांधकर प्रवेश मार्ग बंद कर दिए गए। लोगों को बाहर से ही लौटा दिया गया। जानकारी के अनुसार आमतौर पर जिन पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन करीब 3000 लीटर पेट्रोल की खपत होती थी, वहां वर्तमान में 10 हजार लीटर पेट्रोल भी दो से ढाई घंटे में खत्म हो गया। इससे साफ है कि लोग अपने वाहनों में सामान्य से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं। स्थिति को गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग जैसी माना जा रहा है, जहां लोगों ने जरूरत से ज्यादा स्टॉक करना शुरू कर दिया है।

*पंप पर भिड़े युवक, जमकर चले लात घूंसे*
इसी किल्लत के बीच टोंक खुर्द तहसील के चौबाराधीरा पेट्रोल पंप पर भीड़ के दौरान विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे ग्रामीणों के बीच पहले पेट्रोल लेने को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी और झगड़ा नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने मामले को लेकर बताया कि चौबाराधीरा पेट्रोल पंप पर हुए विवाद की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस और प्रशासन लोगों से अपील कर रहे हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं, ताकि व्यवस्था बनी रहे और पेट्रोल-डीजल का वितरण सुचारु रूप से हो सके।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*