*छिंदवाड़ा में CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी; 10 की मौत और 30 से ज्यादा घायल, यात्री का हाथ कटकर अलग*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र के सेमरिया हनुमान मंदिर के पास उमरानाला इलाके में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। Mohan Yadav के ‘हितग्राही सम्मेलन’ से लौट रहे लोगों से भरी बस और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।


*बस में 41 यात्री सवार, कई फंसे*
पुलिस के अनुसार बस उमरानाला की ओर जा रही थी, जिसमें करीब 41 लोग सवार थे। टक्कर के बाद बस के अंदर कई यात्री फंस गए। मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया।


*ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाए गए घायल*
सूचना मिलते ही 20 से अधिक एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है और डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है।






*5 किमी लंबा जाम, राहत कार्य जारी*
हादसे के कारण सड़क पर चार से पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के साथ यातायात बहाल करने में जुटे हैं। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और घायलों को निकालने के लिए क्रेन व स्थानीय लोगों की मदद ली गई।

*जताया शोक*
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भीषण सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*