*नाबालिग की शादी रुकवाई: 13 साल की बच्ची का 42 वर्षीय से विवाह टला, फर्जी मार्कशीट का खुलासा*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

इंदौर। इंदौर में बाल विवाह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 13 वर्षीय नाबालिग बालिका की शादी 42 वर्षीय व्यक्ति से कराई जा रही थी। समय रहते प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवा दिया। यह शादी 25 अप्रैल को तय की गई थी।
जांच के दौरान परिजनों ने बालिका की उम्र अधिक बताने के लिए फर्जी अंकसूचियां पेश कीं, लेकिन प्रशासन को संदेह होने पर दस्तावेजों का सत्यापन जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कराया गया। जांच में सामने आया कि प्रस्तुत मार्कशीट संबंधित स्कूलों द्वारा जारी ही नहीं की गई थीं।
सत्यापन में बालिका की वास्तविक उम्र 13 वर्ष पाई गई, जबकि उसके भाई की उम्र 19 वर्ष सामने आई। दोनों की शादी कराए जाने की तैयारी थी, जिसे तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि यह रिश्ता ‘बेटी दो-बेटी लो’ जैसी प्रथा के तहत तय किया गया था। परिवार के एक बुजुर्ग ने अपने पोते की शादी के बदले 13 वर्षीय पोती का विवाह 42 वर्षीय व्यक्ति से तय कर दिया था।
जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के अनुसार, हेल्पलाइन पर सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक दल ग्राम रंगवासा पहुंचा। शुरुआत में परिवार ने दस्तावेज दिखाकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन गहन जांच में सच्चाई सामने आ गई।
प्रशासन ने परिजनों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। बालिकाओं की शादी निर्धारित आयु के बाद ही की जानी चाहिए, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*

*3 पैथोलॉजी लैब के पंजीयन निरस्त जांच समिति की रिपोर्ट में अनियमितताएं उजागर; दूर बैठे पैथोलॉजिस्ट के नाम पर चल रही थी व्यवस्था, एक प्रकरण उच्च स्तरीय जांच को भेजा*