*भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, इंदौर संभाग* *18 वा एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 24 मई 2026 को अहिल्या परिसर गार्डन हवा बंगला द्वारकापुरी इन्दौर में सम्पन्न होगा*
जन जागृति संगमन्यूज
इंदौर श्रीराम साहू
*आगामी दिनांक 24 मई 2026 को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, इंदौर संभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन अहिल्या परिसर गार्डन हवा बंगला द्वारकापुरी इन्दौर में आयोजित किया गया है , जैसा कि सबको विदित हो कि भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की स्थापना 02 अक्टूबर 2000 को गांधी मेमोरियल हॉल नई दिल्ली में संस्थापक अध्यक्ष बाबू श्री राम नारायण साहू जी ( पूर्व सांसद राज्य सभा) लखनऊ द्वारा की गई थी वर्तमान में संघठन 32 प्रान्तों में सक्रियता से समाज को जोड़ कर देश की प्रगति एवं एकता के लिए सतत् रूप से कार्य कर रहा हैं l* *कार्य क्रम में सर्व प्रथम मां कर्मा देवी जी की पूजा अर्चना की जाएगी, स्वल्पाहार के बाद देश के विभिन्न प्रांतों से एवं मध्य प्रदेश से पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्ष गण एवं अन्य सभी सदस्यों का पंजीयन होगा एवं प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की बंदना से राष्टीय अध्यक्ष श्री उमेश नन्द लाल शाहू जी नागपुर द्वारा कार्य क्रम की शुरुआत की घोषणा करेंगे l*
*राष्ट्रीय अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य मां अहिल्या की नगरी इंदौर से नारी सशक्तिकरण का संदेश देना एवं उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना एवं देश में भारतीय तैलिक साहू राठौर का सशक्तिकरण एवं संगठन की विस्तार योजना पर व्यापक विचार - विमर्श कर संग़ठन को आगे बढ़ाना है एवं संगठन विकास करें एवं पूरे देश में 15 करोड़ तेली , साहू , राठौर, घांची, शाह, गुप्ता, बनियार , चेट्टियार , ग़निगा, निंमजा , साव आदि ( 72 उपनाम के ) समाज विकास कर अग्रिम पंक्ति में खड़ा हो एवं अपने अधिकारों को प्राप्त कर सके* l
*कार्य क्रम में संग़ठन के झंडे का ध्वजारोहण के बाद अतिथियों का सम्मान किया जाएगा जिसमें श्री विवेक बंटी साहू जी सांसद छिंदवाड़ा, श्री रवि करण साहू पूर्व अध्यक्ष तेल घानी बोर्ड मध्य प्रदेश, श्री राम निवास शाह जी विधायक सिंगरोली एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा , तत्पश्चात राष्ट्रीय प्रभारी , व्यापारी एवं उद्योग प्रकोष्ठ श्री अशोक जानकी लाल साहू एवं राष्ट्रीय समन्वयक व्यापारी एवं उद्योग प्रकोष्ठ श्री प्रकाश साहू कार्य क्रम के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे उसके बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों का संबोधन होगा , राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री श्री सुनील भाई साहू जी अमरावती , राष्ट्रीय अपर महामंत्री (संगठन कार्य प्रमुख ) श्री चन्द्र मोहन साहू भोपाल राष्ट्रीय कार्य बाहक अध्यक्ष श्री मेवा लाल साहू जी ग्वालियर, राष्ट्रीय प्रभारी श्री संजय आर साहू लखनऊ , राष्टीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री मति रेखा दिनेश साहू जी राजनांदगांव छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ कार्य कारी अध्यक्ष श्री मति ललिता साहू इन्दौर , श्री राधे श्याम साहू जुलवानिया उपाध्यक्ष उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ , श्री कैलाश चन्द्र बिजाले इंदौर मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी , राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री एस पी गुप्ता जी मुंबई , प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र साहू (डबरा भोपाल ) , प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री मति रेखा महेंद्र साहू इंदौर , प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू धार एवं देश के अलग अलग प्रांतों से पधारे प्रदेश अध्यक्ष गण जिसमें श्री रति लाल गुप्ता मुंबई (महाराष्ट्र ) , श्री सुनील कुमार साहू जी बिहार शरीफ , प्रदेश अध्यक्ष बिहार, श्री प्रहलाद साहू जी जयपुर प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान , श्री ललित राठौर जी रुद्रपुर प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, श्री वी नागराजन चेन्नई, प्रदेश अध्यक्ष तामिल नाडू ,श्री जी प्रभाकर जी चित्तूर, आंध्र प्रदेश, श्री विजय कुमार गणीगा जी , बैंगलोर प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक , श्री ईद - लबाई किशन जी निजामाबाद प्रदेश अध्यक्ष तेलंगाना, श्री मनोज कुमार पी (निमजा) साहू ,श्री राम लखन साव जी कोलकाता प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल आदि उपस्थित रहेंगे एवं इनका उद्बोधन होगा* l
*कार्य क्रम में राजनेतिक अतिथियों में श्री कैलाश विजयवर्गीय जी केबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन, श्री शंकर लालवानी जी सांसद इंदौर , श्री गोलू शुक्ला जी विधायक विधान सभा क्र. 03 इंदौर , श्री मति मालिनी गौड़ विधायक विधान सभा क्र - 04 , श्री पुष्यमित्र भार्गव जी महापौर इंदौर, श्री सुदर्शन गुप्ता जी पूर्व विधायक (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ) , श्री दिलीप शाह जी सिंगरोली उपस्थित रहेंगे उनका भी सम्मान किया जाएगा* l
*कार्य क्रम के अपराह्न में राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्ष गण एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा*
*अंत में इंदौर संभाग के 10 वी एवं 12 वीं के 85% से अधिक अंक प्राप्त मेघावी छात्र छात्राओं का मंच से सम्मान किया जाएगा* l
*मंच संचालन राष्ट्रीय अपर महामंत्री (संगठन कार्य प्रमुख ) श्री चन्द्र मोहन साहू भोपाल द्वारा किया जाएगा आभार राष्ट्रीय कार्य कारी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री मति ललिता साहू इन्दौर द्वारा किया जाएगा*
*उक्त कार्यक्रम के आयोजन में विगत दो माह से सतत् प्रयासरत कोर कमेटी सदस्य गण जिसमें श्री अशोक जानकी लाल साहू इन्दौर, श्री चन्द्र मोहन साहू भोपाल, श्री प्रकाश साहू जी (अलंकार फर्नीचर) पीथमपुर, श्री राधे श्याम साहू जुलवानिया, श्री कैलाश चन्द्र बिजाले इंदौर , श्री मति ललिता साहू इन्दौर , श्री मति वैजन्ती साहू धार , श्री मति रेखा साहू इंदौर , श्री मति अनिता साहू इंदौर , श्री जितेन्द्र साहू धार , श्री प्रतीक साहू इंदौर , श्री गौरव साहू इंदौर , श्री मनु शंकर साहू इंदौर की सहभागिता रही*
*चन्द्र मोहन साहू भोपाल राष्ट्रीय अपर महामंत्री संगठन कार्य प्रमुख भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मो- 9826238755*
*कैलाश चन्द्र बिजाले साहू*
*राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी इंदौर*
*भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मो - 9302454240*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें