*3 लाख रुपए का एक किलो आम! फसल देख उड़े होश, अब लाठी लेकर रात भर जाग रहा यह किसान; जानें क्या है मजबूरी*


जन जागृति संगम डेस्क न्यूज
9302003334

क्या आपने कभी सोचा है कि एक किलो आम की कीमत सो-दो सौ या हजार नहीं बल्कि लाखों में हो सकती है? सुनने में यह सुनने में यह हैरान कर देने वाला है, लेकिन यह पूरी तरह से हकीकत है.l


ओडिशा के मल्कानगिरी जिले के एक छोटे से गांव तामसा में रहने वाले किसान देबा पादियामी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. देबा पादियामी ने अनजाने में दुनिया का सबसे महंगा आम मियाजाकी उगा दिया है, जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में ₹3 लाख किलो तक है!

जहां एक ओर इस खबर से पूरे इलाके के लोग इसे देखने आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ चोरों के डर ने किसान को अपने ही खेत में पहरेदार बना दिया है. करोड़पति बनने की दहलीज पर खड़े इस किसान की यह अनोखी और दिलचस्प कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है...

इंटरनेशनल मार्केट में ₹3 लाख किलो तक बिकने वाला यह आम बहुत ही स्पेशल है. लेकिन लाखों की इस फसल को उगाने के बाद अब किसान के सामने एक अनोखी मुसीबत खड़ी हो गई है उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस सुपर-लक्जरी आम को कहां बेचें?

*जापान का 'एग ऑफ द सन' अब भारत में!*

आम के इस खास वैरायटी का नाम मियाजाकी है, इस आम को जापान में ताइयो नो तामागो यानी सूरज का अंडा कहते हैं. यह आम दिखने में आम तौर पर मिलने वाले पीले या हरे आम जैसा नहीं होता, बल्कि इसका रंग गहरा लाल-बैंगनी होता है. अपनी जबरदस्त मिठास, बेहतरीन टेक्सचर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण इसे दुनिया का सबसे महंगा आम की लिस्ट में शामिल किया जाता है. जापान में इसकी बाकायदा बड़ी-बड़ी नीलामी होती है और लोग इसे महंगे गिफ्ट के तौर पर देते हैं.

*4 साल की मेहनत*

ओडिशा के किसान देबा पादियामी को लगभग 4 साल पहले एक सोशल वर्कर ने इस आम का एक छोटा सा पौधा दिया था. ओडिशा के मौसम और कठिन परिस्थितियों के बाद भी देना ने इसे किसी तरह पाला. अब 4 साल बाद पेड़ पर चमचमाते हुए लाल-बैंगनी रंग के आम लटक रहे हैं, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

(अगले 7 दिन भारी! आकाश से आग बरसेगी, कहीं बारिश मचाएगी तबाही; जानें आपके शहर का हाल)👇

पेड़ के नीचे सोने को मजबूर

करोड़ों की कीमत वाली इस फसल ने किसान की रातों की नींद उड़ा दी है. देबा को डर है कि कहीं रात के अंधेरे में कोई उनके इस कीमती आम को चुरा न ले. सुरक्षा के लिए उनके पास कोई हाई-टेक गैजेट या सिक्योरिटी गार्ड नहीं है, इसलिए वे खुद रात भर लाठी लेकर पेड़ के नीचे सोते हैं और अपनी फसल की रखवाली कर रहे हैं. इसके साथ ही देबा को अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि इस उपलब्धि को कमाई में कैसे बदला जाए. उन्‍हें फलों की कीमत तय करने, उनकी पैकिंग करने, उन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजने या फिर ऐसे खरीदारों को ढूंढने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, जो इस स्पेशल आम के लिए ज्यादा कीमत दे सकें.


      मियाज़ाकी' (Miyazaki) आम 
दुनिया का सबसे महंगा और दुर्लभ जापानी आम 'मियाज़ाकी' (Miyazaki) भारत में लगभग ₹70,000 से ₹3 लाख प्रति किलोग्राम (या उससे अधिक) तक बिकता है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण मध्य प्रदेश (जबलपुर और भोपाल) और ओडिशा (मलकानगिरी) जैसे राज्यों में भी इसकी पैदावार शुरू हो चुकी है।


मियाज़ाकी आम को दुनिया के सबसे महंगे आमों में क्यों गिना जाता है, इसके पीछे इसकी खास बनावट, उत्पादन की प्रक्रिया और शानदार स्वाद का हाथ है।मियाज़ाकी आम की मुख्य विशेषताएंकीमत: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और इसकी नीलामी में कभी-कभी यह ₹2.5 लाख से ₹3 लाख प्रति किलो तक चला जाता है। एक अकेले आम की कीमत ही हजारों रुपये तक हो सकती है।नाम व रंग: जापानी शहर 'मियाज़ाकी' में पैदा होने वाले इस आम को 'सूर्य का अंडा' (Taiyo-no-Tamago) भी कहा जाता है। पकने पर यह गहरे लाल या जामुनी रंग का हो जाता है।स्वाद: यह आम बहुत ही रसीला, मुलायम और अत्यधिक मीठा होता है।स्वास्थ्य लाभ: एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर यह आम कोलेस्ट्रॉल और कब्ज जैसी समस्याओं में काफी फायदेमंद माना जाता है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, इंदौर संभाग* *18 वा एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 24 मई 2026 को अहिल्या परिसर गार्डन हवा बंगला द्वारकापुरी इन्दौर में सम्पन्न होगा*