*50 की उम्र में 30 का दिखना है तो खाएं ये 6 में से कोई 2 चीजें, हर कोई पूछेगा जवांत्‍वचा का राज*

जन जागृति संगम 
9302003334

क्या आप जानते हैं कि कुछ खास तरह के फूड्स सिर्फ हमारे शरीर को पोषण ही नहीं देते हैं, बल्कि वे सेल्‍स की रक्षा भी करते हैं, सूजन को कम करते हैं और एजिंग के साइंस को स्‍लो भी करते हैं।


अगर आप अपनी 50 की उम्र में भी 30 का दिखना चाहती हैं, तो इन 6 में से कोई 2 चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। इन्हें अपनी डेली डाइट में शामिल करके आप लंबे समय तक जवां और खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं।

*जवां त्‍वचा के लिए बेरीज*

बेरीज, जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रसभरी, शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो सेल्‍स को नुकसान पहुंचाते हैं और एजिंग के प्रोसेस को तेज करते हैं। इन्हें खाने से त्वचा का फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहता है और वह शाइनी दिखती है।

*नट्स और सीड्स*

बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और सूरजमुखी के बीज जैसे नट्स और सीड्स हेल्‍दी फैट और विटामिन-ई का बेहतरीन स्रोत हैं। हेल्‍दी फैट त्‍वचा को नमी युक्त और फ्लेक्सिबल बनाते हैं और विटामिन-ई पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को नुकसान से बचाता है। ये ब्रेन हेल्‍थ के लिए भी अच्‍छे होते हैं।

*हरी पत्तेदार सब्जियां*

पालक, केल और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां फोलेट, आयरन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। ये पोषक तत्व ब्‍लड सर्कुलेशन को सही करते हैं, जिससे त्वचा को पर्याप्त पोषण मिलता है। हरी पत्तेदार सब्‍जी रोज खाने से त्वचा अंदर से हेल्‍दी और शाइनी बनती है।

*ग्‍लोइंग त्‍वचा के लिए ग्रीन टी*

ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स नामक एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा की हेल्‍थ को सही रखते हैं और शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाते हैं। यह त्वचा को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखने में सहायक होती है।

*लाल शिमला मिर्च*

लाल शिमला मिर्च लाइकोपीन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। लाइकोपीन त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। यह स्किन सेल्‍स की रक्षा करके एजिंग के साइंस को कम करता है।

*ऑलिव ऑयल*

ऑलिव ऑयल मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है, जो दिल और जोड़ों की सेहत के लिए अच्‍छे होते हैं। यह शरीर में सूजन को कम करता है और त्वचा को पोषण देकर सॉफ्ट बनाता है। इसे रोज खाने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और झुर्रियां कम होती हैं।

आप जो भी आज खाती हैं, उसका असर आपकी एनर्जी, त्वचा और जीवन पर कल दिखाई देता है। इसलिए, जवां त्‍वचा के लिए इन चीजों को डाइट में शामिल करें।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, इंदौर संभाग* *18 वा एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 24 मई 2026 को अहिल्या परिसर गार्डन हवा बंगला द्वारकापुरी इन्दौर में सम्पन्न होगा*