*बेटियां बनीं पिता का सहारा, अंतिम यात्रा में निभाया बेटे से बढ़कर फर्ज*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

राजस्थान के रामगढ़ तहसील अंतर्गत बागास गांव में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जिसने समाज को बेटियों की ताकत और संस्कारों का संदेश दिया। यहां दो बेटियों ने अपने पिता की अंतिम यात्रा में वह जिम्मेदारी निभाई, जिसे अक्सर समाज केवल बेटों का कर्तव्य मानता आया है।
गांव निवासी ओमप्रकाश बॉयल, जो डीडवाना की एक फैक्ट्री में मुनीम के पद पर कार्यरत थे, का हृदयाघात से मात्र 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही उनकी छोटी बेटी शिवानी, जो नर्सिंग की छात्रा है, अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक पिता दुनिया को अलविदा कह चुके थे।
ओमप्रकाश की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी अन्नू बीएड की पढ़ाई कर रही है, जबकि छोटी बेटी शिवानी नर्सिंग की छात्रा है। पिता के निधन के बाद दोनों बेटियों ने समाज की परंपरागत सोच से ऊपर उठते हुए बेटे का फर्ज निभाया। उन्होंने अपने पिता की अंतिम यात्रा में कंधा दिया और 45 डिग्री की भीषण गर्मी में पूरे साहस के साथ श्मशान घाट तक पार्थिव शरीर को पहुंचाया।
ग्रामीणों के लिए यह दृश्य बेहद भावुक करने वाला था। जिस पिता का हाथ कभी बेटियों के सिर पर सुरक्षा और हौसले का प्रतीक था, उसी पिता को अंतिम विदाई देते समय बेटियों ने खुद को मजबूत रखते हुए साहस और संस्कार की अनूठी मिसाल पेश की।
गांव और आसपास के क्षेत्र में दोनों बेटियों की जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि इन बेटियों ने साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। उनके साहस, जिम्मेदारी और पिता के प्रति सम्मान को हर कोई सलाम कर रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, इंदौर संभाग* *18 वा एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 24 मई 2026 को अहिल्या परिसर गार्डन हवा बंगला द्वारकापुरी इन्दौर में सम्पन्न होगा*

लक्ष्मी नारायण की लक्ष्मी भी काम नहीं आई 💥 अग्रिम जमानत खारिज

*9 साल की बच्‍ची के साथ दुष्कर्म करने वाले चिन्हित श्रेणी के प्रकरण में आरोपी को दोहरा आजीवन कारावास एवं अर्थ दण्ड से दंडित*