*राजस्व प्रमुख सचिव पोरवाल ने वी.सी.के माध्यम से की विभागीय समीक्षा*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच 18 मई 2026, प्रमुख सचिव राजस्व विवेक पोरवाल ने सोमवार को मंत्रालय से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व विभाग की विभागीय समीक्षा की।
प्रमुख सचिव पोरवाल ने डिजीटाईजेशन आफ लेगेसी रिकार्ड, जिला स्तर पर स्केनिंग सेंटर स्थापित करने, सेंटर पर कम से कम पांच कम्प्यूटर स्केनर एवं सेटअप फर्नीचर की व्यवस्था, राजस्व अभिलेखों की स्केनिंग के लिए दस्तावेजों का चयन, पटवारियों का रोस्टर बनाने, दस्तावेजों के आवक जावक की पंजी तैयार करने, स्केनिंग सेंटर पर दस्तावेजों की सुरक्षा व्यवस्था, राजस्व न्यायालयों में नियमित सुनवाई एवं नियमित रूप से राजस्व कोर्ट के संचालन, ग्रामों में आबादी भूमि की उपलब्धता एवं चिंहाकन, स्वामित्व योजना के पट्टेधारियों को पट्टे की रजिस्ट्री करवाने संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश भी दिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें