*नौतपा के नौ दिन रहें संभलकर, इन रंगों को पहनकर गलती से भी न निकलें बाहर*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

आज से नौतपा 25 मई से 2 जून तक ऐसी मान्यता है की ये 9 दिन की नौतप पुरे साल भर के मौसम का निर्धारण करती इन नौ दिनों मे गर्मी पढना जितनी ज्यादा उतना अच्छा माना गया यदी कम गर्मी पड़ेगी तो उसका क्या असर होगा जाने इस छवि से 




नौतपा साल के 9 सबसे गर्म दिन होते हैं। ज्योतिष की मानें, तो जब ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब से नौतपा शुरू होती है। नौतपा केवल गर्मी से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह मानसून और कृषि के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।
कहा जाता है कि जितनी भीषण गर्मी और सूखा नौतपा के दौरान पड़ेगा, मानसून उतना ही अच्छा और लंबा होगा। इस दौरान अच्छा और हेल्दी खाना, भरपूर मात्रा में पानी पीना और अच्छी नींद लेना सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है।

*नौतपा में इन रंगों को करें अवॉइड*

नौतपा में तापमान बहुत ज्यादा होता है, ऐसे में सलाह दी जाती है कि गहरे रंग के वस्त्र न पहनें। काले, हरे और नीले रंग के कपड़ों में गर्मी बहुत अधिक होती है। गहरे रंग के कपड़े सूर्य की रोशनी को सोखते हैं, जिससे गर्मी का आभास अधिक होता है। ऐसे में हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। धूप में गहरे रंग के कपड़ों का तापमान 60 डिग्री तक पहुंच जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है।

*क्या है साइंटिफिक कारण*

विज्ञान की भाषा में इस समझें, तो गहरे रंग सूर्य की किरणों को अवशोषित कर लेते हैं। काला रंग तो सारी गर्मी सोख लेता है, ऐसे में यदि आप काले रंग को धारण करते हैं, तो सारी गर्मी शरीर के भीतर जाएगी। नौतपा के दौरान जब सूर्य की किरणें सीधी और तीखी पड़ रही होती हैं, तब ये कपड़े शरीर को ओवन की तरह गर्म कर देते हैं। इससे पसीना ज्यादा आने के बावजूद ठंडक नहीं मिलती, डिहाइड्रेशन होता है और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

*किन रंगों से रहें दूर*

काला रंग
हरा रंग
गहरा नीला (डार्क ब्लू)
गहरा लाल या भूरा रंग
किन बातों का रखें ख्याल

सफेद, पीला, हल्का ग्रे, बेज या पेस्टल कलर्स।
ढीले, सूती (कॉटन) कपड़े जो हवा की आवाजाही को बाधित न करें।
पूरी बाजू की शर्ट और पैंट पहनें।
सिर ढकने के लिए टोपी, गमछा या छाता जरूर रखें।
नौतपा में कौन से फैब्रिक के कपड़ें हैं अच्छे

गर्मी हो या नौतपा, इस मौसम के लिए सूती कपड़े सबसे बेहतर होते हैं। इसके अलावा लिनन या खादी भी अच्छा ऑप्शन है। इन कपड़ों में हवा बनी रहती है और हीट शरीर के भीतर तक नहीं पहुंचता है। ये कपड़े पसीना को सोख लेते हैं और हीट भीतर लॉक नहीं होता है।

*नौतपा में किस फैब्रिक के कपड़े करें अवॉयड*

गर्मियों में सिंथेटिक कपड़े या मोटे कपड़े पहनने से बचना चाहिए। ये कपड़े शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं और पसीना बाहर नहीं निकल पाता है। इससे घबराहट व बेचैनी जैसी समस्या होने लगती है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, इंदौर संभाग* *18 वा एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 24 मई 2026 को अहिल्या परिसर गार्डन हवा बंगला द्वारकापुरी इन्दौर में सम्पन्न होगा*