*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नीमच में आज करेंगे 1,554 करोड़ की 38 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण* *30 इकाइयों का होगा भूमिपूजन, 8 इकाइयों का लोकार्पण, 3201 रोजगार का सृजन*

*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


*मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज नीमच आएंगे*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज 29 जून को नीमच जिले में विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी जी के साथ भोपाल से 12.15 बजे प्रस्‍थान कर दोपहर 1.30 बजे नीमच हेलीपेड पहुंचेगे और स्‍थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव दोपहर 3.30 बजे नीमच से प्रस्‍थान कर, सिंगोली जिला नीमच सौलर पार्क का हवाई सर्वे कर शाम 4.10 बजे ग्रीनको हेलीपेड पहुचेंगे और स्‍थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 4.55 बजे ग्रीनको हेलीपेड से हेलीकाप्‍टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

*
नीमच , प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज 29 जून 2026 को नीमच प्रवास के दौरान हवाई पट्टी के सामने नीमच पर आयोजित कार्यक्रम में 3949.84 करोड की लागत के विभिन्‍न 162 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 1686.54 करोड के 64 विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्‍यास तथा 2263.3 करोड लागत के विभिन्‍न 98 कार्यो का लोकार्पण भी मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव व्‍दारा किया जावेगा। साथ ही विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव व्‍दारा हितलाभ भी वितरित किये जाएंगे।
मुख्‍यमंत्री श्री यादव सिंगोली एवं शाजापुर के सौलर पार्क का करेंगे लोकार्पण
      मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव एमएसएमई विभाग के विभिन्‍न 20 कार्यो का भूमिपूजन एवं तीन कार्यो का लोकार्पण करेंगे। इनकी कुल लागत 51.67 करोड है। एमपीआईडीसी विभाग के 1430.96 करोड के 10 उद्योगो का भूमिपूजन एवं 71.35 करोड के 5 उद्योगो का लोकार्पण, चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के 9.94 करोड लागत के कुल 6 कार्यो का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 18.75 करोड के 85 कार्यो, उच्‍च शिक्षा विभाग के 6.66 करोड के दो कार्यो, लोक निर्माण विभाग भवन के 76.85 करोड के 13 कार्यो, लोक निर्माण विभाग सडक के 168.31 करोड के 7 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, विद्युत विभाग के 5.04 करोड के 2 कार्यो का लोकार्पण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की सिंगोली में स्‍थापित 500 मेगावाट सौलर परियोजना लागत 550 करोड एवं नवीन एवं शाजापुर में स्‍थापित 1530 करोड की लागत से स्‍थापित 450 मेगावाट क्षमता के सौलर प्रोजेक्‍ट का लोकार्पण करेंगे, नगरीय निकाय विभाग के 4.72 करोड के दो कार्यो का भूमिपूजन एवं, सेतु निगम द्वारा 25.59 करोड की लागत से नि‍र्मित 4 ब्रीज का लोकार्पण भी समारोह में किया जाएगा।🌹
नीमच,  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 29 जून को नीमच जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में 1,553.98 करोड़ के प्रस्तावित निवेश वाली 38 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में 30 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन तथा 8 इकाइयों का लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं के माध्यम से 3201 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इनमें एमपीआईडीसी की 15 परियोजनाओं के साथ एमएसएमई विभाग की 23 औद्योगिक इकाइयां भी शामिल हैं, जो जिले के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेंगी।
       प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश सरकार की उद्योग एवं निवेश प्रोत्साहन नीतियों, रोजगार सृजन तथा विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में औद्योगिक विकास की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। वे निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध उद्योग अनुकूल वातावरण, बेहतर अधोसंरचना तथा पारदर्शी एवं समयबद्ध अनुमतियों की व्यवस्था से भी अवगत कराएंगे।
       कार्यक्रम में जिन प्रमुख परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा, उनमें धानुका बायोटेक की लगभग 1,247.71 करोड़ निवेश वाली सोलर टेम्पर्ड ग्लास निर्माण इकाई सबसे बड़ी परियोजना है, जिससे 1690 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा बाबजी इंडस्ट्रियल की 81.30 करोड़ लागत की पॉलिएस्टर स्टेपल फाइबर इकाई, विश्वेश्वरा डेनिम प्रा. लि. की 66 करोड़ लागत की अपैरल एवं टेक्सटाइल इकाई तथा बिग सी रिन्यूएबल एनर्जी की 61 करोड़ निवेश वाली बायो-सीएनजी परियोजना प्रमुख हैं। वहीं श्रीवीर इंफ्रा बिल्ड सोल्यूशंस प्रा. लि. की 31.50 करोड़ लागत की सीमेंट उत्पाद निर्माण इकाई, एस.एन. फैब्रिक्स, बेतूल फैब्रिकेशन, सिंघल इंटरनेशनल, गर्ग कैटल फीड, कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी, विनटेक्स मल्टीक्राफ्ट, जे.के. सुपर इंजीनियरिंग, देवेंद्र वुडन फर्नीचर, वीनी प्रोडक्ट्स, नीरज कुमार निकेश कुमार तथा ब्राइट इंडस्ट्रीज सहित अनेक औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ भी प्रस्तावित है।
      एमएसएमई विभाग की परियोजनाओं में खाद्य प्रसंस्करण, मसाला प्रसंस्करण, एग्रो फूड्स, प्लास्टिक उत्पाद, सीमेंट उत्पाद, फेंसिंग वायर, हर्बल प्रोसेसिंग, पीपी ग्रेन्यूल्स, पोल्ट्री फीड तथा अन्य विनिर्माण इकाइयों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं से स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिलने के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विस्तार को भी नई गति मिलेगी।                          
कार्यक्रम के अंतर्गत एमपीआईडीसी की 15 परियोजनाओं में लगभग 1,502.31 करोड़ का निवेश तथा 2753 रोजगार, जबकि एमएसएमई विभाग की 23 परियोजनाओं में लगभग 51.67 करोड़ का निवेश एवं 448 रोजगार प्रस्तावित हैं। इस प्रकार कुल 38 परियोजनाओं में 1,553.98 करोड़ के निवेश से 3201 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
       नीमच में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम जिले को ग्रीन एनर्जी, टेक्सटाइल, एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग, मेडिकल डिवाइस तथा आधुनिक विनिर्माण क्षेत्रों में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों, इन्वेस्ट एमपी पहल तथा सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रस्तावित परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास तथा स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे और नीमच के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। यह जानकारी  जन संम्पर्क कार्यालय नीमच से प्राप्‍त हुई है।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*