_*सिंगरौली प्रवास के दौरान समाज हित में किया गया मंथन: विधायक श्री रामनिवास जी शाह से सौजन्य भेंट- इंदौर सामाजिक चिंतन बैठक एवं एवं सिरोंज विदिशा के सामाजिक मिलन समारोह के आयोजनों का दिया आमंत्रण*_
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
_*सिंगरौली प्रवास के दौरान लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रामनिवास जी शाह एवं अखिल भारतीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर. के. शहवाल जी के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।*_
_*इसी अवसर पर मध्यप्रदेश तेलघानी विकास बोर्ड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री रविकरण जी साहू जी, नमो-नमो मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह गोल्हानी तथा वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता श्री पुरुषोत्तम गुप्ता जी का विधायक कार्यालय में लोकप्रिय विधायक श्री रामनिवास जी शाह, सिंगरौली प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप जी शाह तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सोशल मीडिया संयोजक एवं छात्र नेता श्री परमानंद साहू जी के द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।*_
_*कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज के अनेक वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं से आत्मीय सौजन्य भेंट एवं सार्थक चर्चा हुई। समाज की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, समाज की मजबूती के लिए युवा एवं मातृ-शक्तियों की सहभागिता तथा समाजहित के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।*_
_*चर्चा के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी समय में मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के वरिष्ठ सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रबुद्ध जनों का प्रवास आयोजित कर समाज की जागरूकता एवं सर्वांगीण विकास के लिए मध्यप्रदेश स्तर पर व्यापक जनसंपर्क एवं सामाजिक मिलन संवाद अभियान चलाया जाएगा।*_
_*हर्ष का विषय है कि इसी क्रम में 26 जुलाई 2026 को इंदौर में आयोजित साहू समाज की तृतीय सामाजिक चिंतन बैठक तथा 19 जुलाई 2026 को सिरोंज (जिला विदिशा) में आयोजित साहू समाज द्वारा सामाजिक मिलन समारोह में शामिल होने हेतु लोकप्रिय विधायक श्री रामनिवास जी शाह एवं पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप जी शाह को सादर आमंत्रित किया गया। दोनों सम्माननीय जनप्रतिनिधियों ने दोनों कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु अपनी सहमति एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।*_
_*सिंगरौली प्रवास के दौरान विवाह उत्सव में शामिल होना एक माध्यम था किन्तु यह 3 दिवसीय प्रवास सामाजिक एकजुटता, समरसता, एवं समाजहित के भावी कार्यों की दिशा में अत्यंत सकारात्मक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।*_
_*आप सभी का शुभेच्छु*_🙏🌹
_*गुलाब सिंह गोल्हानी*_
_*समाज सेवी कार्यकर्ता*_
_*लखनादौन जिला सिवनी*_

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें