* राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस - 06 अक्टूबर को एवं बचे हुए बच्चों, महिलाओं-पुरुषों को 09 अक्टूबर को एलबेंडाजोल खिलाई जाएगी*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


मंदसौर कलेक्टर *श्री दिव्यांक सिंह* के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी *डॉ. आर.के. द्विवेदी* प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डा सुरेश सोलंकी के सानिध्य में जिले में *राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस* मनाया जा रहा है।
सांख्यिकी अधिकारी डा एम एल कश्यप की उपस्थिति में
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी *डॉ. आरके द्विवेदी ने जानकारी दी कि -

*दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को* जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, महाविद्यालयों में *01 से 19 वर्ष के बच्चों* को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।


*तथा दिनांक 09 अक्टूबर 2026 (मॉप-अप दिवस)* को *छूटे हुए बच्चों, 20 से 49 वर्ष की प्रजनन आयु की महिलाओं एवं अन्य बचे हुए हितग्राहियों* को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों - जिला अस्पताल, सिविल हॉस्पिटल गरोठ/भानपुरा/मल्हारगढ़, सभी CHC/PHC/उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर गोली खिलाई जाएगी।

*अभियान को सफल बनाने वाले कर्मठ कार्यकर्ता श्री जगदीश खींची* ने बताया कि टीबी मुक्त अभियान, दस्तक अभियान, सघन स्वास्थ्य यकृत मिशन, एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान, नॉन अल्कोहल फैटी लीवर डिसीज, नेत्रदान-देहदान, एचपीवी टीकाकरण जैसे सभी कार्यक्रमों की प्रचार प्रसार के माध्यम से सफल बनाने वाले खींची ने गांव-गांव में नुक्कड़ नाटक, आईईसी के माध्यम से कृमि मुक्ति के लाभ बताए:

*कृमि मुक्ति के लाभ -*
एनीमिया में कमी, पोषण में सुधार, बेहतर मानसिक एवं शारीरिक विकास, पढ़ाई-लिखाई व खेलकूद में सुधार, स्कूल में उपस्थिति में वृद्धि।

*बचाव के उपाय जरूर अपनाएं -*
नाखून साफ-छोटे रखें, साफ पानी पिएं, खाना ढककर रखें, फल-सब्जी साफ धोएं, खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं, खुले में शौच न करें, जूते पहनें, आसपास सफाई रखें।

सभी पालकों से अपील है कि दिनांक 06 अक्टूबर को एवं छूटने पर 09 अक्टूबर को अपने बच्चों को गोली अवश्य खिलवाएं।

*जिला स्वास्थ्य समिति, मंदसौर*
*प्रेषक - जगदीश खींची, स्वास्थ्य विभाग*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*