*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

जन जागृति संगम न्यूज 
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490 641

रतलाम (जगदीश राठौर )
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। जावरा शहर के महू-नीमच रोड स्थित होटल प्रेसिडेंट में उस वक्त भारी हंगामा मच गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। 


*पुलिस के साथ पहुंची पत्नी, खुला कमरा तो उड़े होश*
शुक्रवार सुबह डायल 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में जब होटल का कमरा खुलवाया गया, तो अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। आचार्य विजय दग्दी नाम का यह युवक अपनी प्रेमिका के साथ अर्धनग्न हालत में पाया गया।
*थप्पड़ों की गूंज और थाने तक पहुंचा हाई-ड्रामा*
कमरे के अंदर अपने पति को इस हालत में देखते ही पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने पुलिसकर्मियों के सामने ही पति को ताबड़तोड़ चांटे जड़ दिए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग बबूला पत्नी का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।
पत्नी ने रोते और चिल्लाते हुए पुलिस से कहा, "इसने मेरे साथ लव मैरिज की है।" इसके साथ ही उसने कमरे में मौजूद युवती को भी आड़े हाथों लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। हंगामे के बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई।
6 महीने पहले भी मचा चुका है बवाल:-
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह कोई पहला मौका नहीं है जब यह शख्स सुर्खियों में आया है। इससे पहले करीब 6 महीने पहले भी यह युवक किसी बात को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया था, जिसके बाद काफी ड्रामा हुआ था।
जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी सुमीत मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपी पति आचार्य विजय दग्दी के खिलाफ विभिन्न धाराओं (296, 115, 351) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
*प्रेमिका ने खाया जहर* जानकारी मिली है कि अपने कथित प्रेमी के साथ पकड़े यु्वती ने आज शनिवार को जहर खा लिया है जिसे प्रारंभिक उपचार के बाद रतलाम सिविल अस्पताल भर्ती किया गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*

*3 पैथोलॉजी लैब के पंजीयन निरस्त जांच समिति की रिपोर्ट में अनियमितताएं उजागर; दूर बैठे पैथोलॉजिस्ट के नाम पर चल रही थी व्यवस्था, एक प्रकरण उच्च स्तरीय जांच को भेजा*