*10 दिन के नन्हे मासूम के लिए आगे आई साहू समाज समर्पण संस्था छिंदवाड़ा (टीम S4)* *रात 12 बजे उपलब्ध कराई B पॉजिटिव प्लेटलेट्स, परिजनों ने जताया आभार* *अपने लिए तो हर कोई जीता है, मज़ा तो तब है जब किसी और के लिए जिया जाए।* *किसी की मुश्किल में बन जाएँ हम सहारा, यही इंसानियत है, और यही जीवन का सच्चा किनारा।*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



छिंदवाड़ा। शहर के एक निजी अस्पताल में 10 दिन के नन्हे बच्चे का उपचार वेंटिलेटर पर चल रहा है। जानकारी के अनुसार बच्चे का जन्म ऑपरेशन के माध्यम से हुआ था और उपचार के दौरान उसे लगातार कई दिनों तक B पॉजिटिव प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ रही है। बच्चे का परिवार छिंदवाड़ा से बाहर का रहने वाला है, जिसके चलते परिजनों को रक्त एवं प्लेटलेट्स की व्यवस्था करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

जैसे ही इस मामले की जानकारी साहू समाज समर्पण संस्था छिंदवाड़ा (टीम S4) के सदस्यों को मिली, संस्था के सदस्यों ने तत्काल मदद के लिए प्रयास शुरू किए। जरूरत की गंभीरता को देखते हुए देर रात करीब 12 बजे नन्हे मासूम के लिए B पॉजिटिव प्लेटलेट्स की व्यवस्था कर उपलब्ध कराई गई।

इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से श्री अशोक साहू होमगार्ड छिंदवाड़ा, श्री संजय साहू छिंदवाड़ा, श्री नितिन साहू छिंदवाड़ा,की सक्रिय भूमिका रही। वहीं सहयोगी सदस्यों में श्री नीरज साहू, श्री भगवानदिन साहू छिंदवाड़ा , श्री छगन साहू, श्री जितेंद्र साहू, श्री कमलेश साहू (मासाप), श्री जीतेन्द्र साहू (पप्पू), श्री भूपेश साहू, श्री रंजन साहू एवं श्री सुभाष साहू,छिंदवाड़ा सहित संस्था के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

समय पर मिली सहायता से बच्चे के परिजनों को काफी राहत मिली। पीड़ित परिवार ने साहू समाज समर्पण संस्था छिंदवाड़ा (टीम S4) के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संस्था के सदस्यों ने नन्हे मासूम के शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द ही अपने परिवार के बीच स्वस्थ होकर लौटने की ईश्वर से प्रार्थना की।

साहू समाज समर्पण संस्था (टीम S4) समाजसेवा के साथ-साथ जरूरत के समय अन्य समाजों के लोगों की भी मदद के लिए लगातार प्रयासरत है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर यथासंभव सहयोग प्रदान करना है। टीम S4 ने एक बार फिर मानवता और सेवा का संदेश देते हुए संकट की घड़ी में परिवार का साथ दिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*