,*अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* *174 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 131 वृद्धजनों की हुई स्वास्थ्य जांच*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच, 1 अक्टूबर 2026। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम एवं जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय, नीमच द्वारा बुधवार को निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 174 मरीजों, जिनमें 131 वृद्धजन शामिल रहे, ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजनों एवं अन्य मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, नेत्र, ईएनटी, मानसिक स्वास्थ्य एवं दंत संबंधी जांच की गई। इसके साथ ही आवश्यक अन्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया तथा मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।


वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर में फिजियोथेरेपी सेवाएं भी प्रदान की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद एवं सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव तथा जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की मेडिकल टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*