*मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 3 अक्टूबर को जीरन में शिविर* *नगर परिषद जीरन सहित 10 ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच, 1 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आमजन की समस्याओं के निराकरण, शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और प्रशासन तथा नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जिले में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को नगर परिषद जीरन में शिविर आयोजित होगा।
शिविर में नगर परिषद जीरन सहित ग्राम पंचायत अमावली जागीर, बमोरा, चीताखेड़ा, धामनिया, घसुण्डी जागीर, हरनावदा, कराड़िया महाराज, महुडिया, राबड़िया एवं सोनियाना के नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
शिविर में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव सहित जिला एवं खंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अधिकारी नागरिकों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित विभागों के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे 3 अक्टूबर को नगर परिषद जीरन में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत करें और अभियान का लाभ उठाएं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*

*3 पैथोलॉजी लैब के पंजीयन निरस्त जांच समिति की रिपोर्ट में अनियमितताएं उजागर; दूर बैठे पैथोलॉजिस्ट के नाम पर चल रही थी व्यवस्था, एक प्रकरण उच्च स्तरीय जांच को भेजा*