*सेवा सेतु अभियान के तहत 3 अक्टूबर को विकासखंड और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे शिविर*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच, 1 अक्टूबर 2026। शासन के निर्देशानुसार नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके गांव और वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार का आयोजन किया जा रहा है। नीमच जिले में 3 अक्टूबर को सभी विकासखंडों में तथा 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित होंगे। शिविरों का समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
शिविरों में पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन एवं पंजीयन कर उन्हें शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिलाया जाएगा। पहले से लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों की जानकारी संकलित करने के साथ शेष पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध कर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप लाभान्वित किया जाएगा।
 शिविरों में विभागीय स्टॉल, तीन पृथक पंजीयन स्टॉल तथा आवश्यक बैठक, पेयजल, विद्युत, कंप्यूटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक शिविर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना अनिवार्य किया गया है।
 शिविरों में राजस्व विभाग नोडल भूमिका निभाते हुए विभिन्न विभागों के समन्वय से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएगा। शिविर में प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत एवं लंबित आवेदनों तथा वितरित हितलाभों की जानकारी प्रतिदिन शाम 6 बजे तक पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।
 इन सेवाओं और योजनाओं का मिलेगा लाभ: राजस्व संबंधी सेवाएं, किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार पंजीयन, आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, उज्ज्वला योजना, राशन संबंधी सेवाएं, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन एवं बीमा योजनाएं, ई-श्रम पंजीयन, पीएम विश्वकर्मा, लाड़ली लक्ष्मी, मातृ वंदना, पेंशन, छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को सहायता दी जाएगी।
 अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं से जोड़ना तथा उनका लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*

*3 पैथोलॉजी लैब के पंजीयन निरस्त जांच समिति की रिपोर्ट में अनियमितताएं उजागर; दूर बैठे पैथोलॉजिस्ट के नाम पर चल रही थी व्यवस्था, एक प्रकरण उच्च स्तरीय जांच को भेजा*