*डांसर पर आया दिल लुटा दिए 657 करोड़ रुपए*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
हरियाणा और चंडीगढ़ में हुए 657 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में कई बड़ी बातें सामने आई हैं. ऋभव ऋषि ने डांसर गर्लफ्रेंड पर करोड़ों रुपये लुटाए थे. CBI जांच में खुलासा हुआ है कि वह गर्लफ्रेंड को हर महीने 10 लाख रुपये देता था. दिल्ली में घर खरीदा था और दुबई से लेकर थाईलैंड तक कई यात्राएं की थीं.
पूरी कहानी संक्षेप में
*पहली मुलाक़ात मार्च-अप्रैल 2025:* CBI के अनुसार रिभव ऋषि की चंडीगढ़ के एक कार्यक्रम में महिला डांसर से पहली मुलाकात हुई। बाद में दोनों की मुलाकातें
बढ़ीं।
*दुबई में बसने की योजनाः* महिला के अनुसार ऋषि ने भविष्य में उसके साथ दुबई में बसने की बात कही और वहां एक 4-BHK डुप्लेक्स भी दिखाया था।
*पार्टियां:* CBI के सामने महिला ने कथित तौर पर बताया कि Zirakpur के Jade Manor में ऐसी पार्टियां होती थीं, जिनमें डांसरों पर पैसे उड़ाए जाते थे। रिपोर्टों के मुताबिक कुछ सरकारी अधिकारी और बैंक से जुड़े लोग भी इन आयोजनों में शामिल हुए होने का आरोप हैl
*₹657 करोड़ का मामला क्या है?*
CBI की जांच के अनुसार हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी विभागों के खातों से कथित तौर पर बड़ी रकम निकालने के लिए बैंक अधिकारियों और अन्य लोगों के बीच मिलीभगत हुई। कुल कथित राशि करीब ₹657 करोड़ बताई जा रही है। केवल दो हरियाणा विभागों से जुड़े मामले में करीब ₹60.54 करोड़ की कथित हेराफेरी का उल्लेख हुआ हैl
*5 जुलाई 2025:* महिला के बयान के अनुसार मुंबई के एक होटल में ऋषि ने उससे प्रेम का इजहार किया और शादी करने की बात कही।
*दिल्ली में घरः* महिला ने CBI को बताया कि द्वारका में उसके लिए घर खरीदने में ऋषि ने बड़ी रकम दी। रिपोर्टों में लगभग ₹3.10 करोड़ नकद भुगतान और कुल संपत्ति की कीमत करीब ₹4 करोड़ बताई गई है l
*₹10 लाख प्रति माहः* महिला के बयान के अनुसार अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक उसे हर महीने ₹10 लाख दिए गए; कुल ₹56 लाख मिलने की बात कही गई है।
*महंगी यात्राएं:* जांच में चंडीगढ़, दिल्ली और गोवा के महंगे होटलों तथा मकाऊ, थाईलैंड और दुबई यात्राओं का भी उल्लेख आया है।
अधिक खबरें जानकारीयां 👇🏻

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें