*सीआरपीएफ नीमच में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह* *प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित, सरल एवं सुबोध हिंदी के प्रयोग पर जोर*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334




नीमच, 30 सितंबर 2026। ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच के महाराणा प्रताप भवन में हिंदी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सीटीसी नीमच के उप महानिरीक्षक ब्रिगेडियर अनुपम शर्मा रहे।


कार्यक्रम में हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न साहित्यिक एवं व्यावहारिक प्रतियोगिताओं में सीटीसी, आरटीसी, ग्रुप केंद्र, रेंज, संयुक्त अस्पताल, 1 बटालियन एवं 4 सिग्नल बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अनुपम शर्मा ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी राजभाषा के साथ देश की सांस्कृतिक पहचान और जनसंपर्क का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सरकारी कामकाज में कठिन शब्दों के स्थान पर सरल, सुबोध एवं व्यावहारिक हिंदी के प्रयोग तथा राजभाषा नियमों के पालन पर जोर दिया।
कार्यक्रम में ग्रुप केंद्र के निरीक्षक (राजभाषा) श्री के. सुंदरेसन ने स्वागत उद्बोधन एवं पखवाड़े की गतिविधियों की जानकारी दी। श्री खेमराज अरसे, सहायक कमांडेंट (मंत्रा) ने आभार व्यक्त किया। समारोह में सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*

*3 पैथोलॉजी लैब के पंजीयन निरस्त जांच समिति की रिपोर्ट में अनियमितताएं उजागर; दूर बैठे पैथोलॉजिस्ट के नाम पर चल रही थी व्यवस्था, एक प्रकरण उच्च स्तरीय जांच को भेजा*