*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*


जन जागृति संगम न्यूज़ 
जावरा ब्यूरो चीफ मधुबाला राठौर 8989670223



जावरा-सोयाबीन काटने मजदूरी करने के लिए  खाकरा कुड़ी सैलाना निवासी से जावरा तहसील के अंतर्गत ग्राम लाला खेड़ा आई थी। श्रीमती रीना बाई 
 पति श्री शांतिलाल मीणा 24 वर्ष  को प्रसव अवस्था में अंतिम समय चल रहा था । मीडिया प्रभारी शैलेंद्र दवे ने बताया कि दिनांक  6 अक्टूबर को सुबह दस बजे टापरी से पैदल निकलते ही प्रसव पीड़ा प्रारंभ हो गई‌ असहनीय दर्द के चलते वह खेत में ही बैठ गई तभी लाला खेड़ा गांव के कमलेश सेन ने तुरंत सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़िया को फोन लगाकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया । इस पर डा दीपक पालड़िया ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा किरण वाडिवा के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल से एंबुलेंस ड्राइवर शंकर माली के साथ सुशीला शर्मा दाई को किट के साथ तुरंत‌ ग्राम लाला खेड़ा रवाना किया । गांव के खेत में ही सुशीला शर्मा ने सफलतापूर्वक रीना बाई की डिलेवरी करवाई । डिलेवरी के समय रीना बाई की मम्मी भूरीबाई व दाई विनीता सेन भी मौजूद रही।  डिलेवरी के तुरंत बाद महिला चिकित्सालय जावरा में लाकर रीना बाई को लेबर रूम में ले जाकर डा दीपक पालड़िया, श्वेता सिंह व शिरोमणि मसीह ने चेकअप कर उपचार प्रारंभ किया । रीना बाई ओर नवजात  बालिका दोनों स्वस्थ है  नवजात बालिका  का वजन तीन किलो दो सौ ग्राम है। , रीना बाई की दूसरी डिलेवरी में जांचे, टीकाकरण, दवाईयां पूर्ण हो चुकी थी।  रीना बाई की मम्मी भूरीबाई ने डा दीपक पालड़िया एवं स्वास्थ्य विभाग की  टीम को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*