*भारतीय जनता मजदूर संघ में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्ति पर श्रीराम साहू (पत्रकार) ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति जताया हार्दिक आभार* *राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाने का लिया संकल्प*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
गढ़ाकोटा/सागर। भारतीय जनता मजदूर संघ द्वारा श्रीराम साहू (पत्रकार), सागर को मध्य प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर श्रीराम साहू ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
श्रीराम साहू ने कहा कि भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांत प्रकाश जाटव जी द्वारा उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई, इसके लिए वे उनके प्रति अत्यंत कृतज्ञ हैं। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर जे.एल. गुप्ता जी की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन के कारण मुझे यह पद प्राप्त हुआ है उनका विशेष धन्यवाद आभार।राष्ट्रीय महासचिव श्री रक्षपाल सिंह जी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपने के लिए उन्होंने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिया गया यह दायित्व उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि श्रमिकों की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वे संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के विश्वास और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
श्रीराम साहू ने कहा, “मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। वरिष्ठ पदाधिकारियों का विश्वास मेरे लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का आधार है। मैं श्रमिक हितों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए संगठन को मध्य प्रदेश में और अधिक सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।”
उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा दी जा रही शुभकामनाओं के लिए भी हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संगठन को नई मजबूती प्रदान करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें