*आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम* *सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों को योजनाओं एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच, 1 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नीमच शहरी एवं मनासा परियोजना क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों एवं पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना रहा।


कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई। हितग्राहियों को योजनाओं की पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।


‘मेरी कहानी, मेरी सफलता’ के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन की योजनाओं से उन्हें लाभ मिला है। उन्होंने अन्य पात्र हितग्राहियों तक भी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता बताई।


आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास, पोषण आहार के महत्व तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर संचालित गतिविधियों के संबंध में जागरूक किया गया। नीमच शहरी परियोजना के 33 आंगनवाड़ी केंद्रों सहित मनासा परियोजना के रामपुरा, हाड़ी पिपल्या, मनासा वार्ड क्रमांक-2, एवं घोटा -पिपल्या सहित विभिन्न केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित हुए।


कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, हितग्राही, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*

*3 पैथोलॉजी लैब के पंजीयन निरस्त जांच समिति की रिपोर्ट में अनियमितताएं उजागर; दूर बैठे पैथोलॉजिस्ट के नाम पर चल रही थी व्यवस्था, एक प्रकरण उच्च स्तरीय जांच को भेजा*