*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच 

मोड़ी:- ग्राम मोड़ी के समीपस्थ मे विराजीत आरोग्य स्थल श्री महामाया मोड़ी माता मंदिर पर रविवार को मोगिया आदिवासी समाज केंद्रीय समिति के आग्रह पर शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मोड़ी माता जी के पावन धाम पर नीमच जिले की समस्त मोंगिया समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से समाज के वरिष्ठजन, युवा और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।


बैठक की अध्यक्षता में समाज के उत्थान, एकता और संगठन को मजबूत करने को लेकर गहन चर्चा हुई। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया 

जिसमे सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री बनवारी लाल जी पंवार (मोड़ी वाले) को  बनाया गया।


उपाध्यक्ष श्री शिवकरण जी राठौड़ (आमली भाट वाले) को  नियुक्त किया गया।

जावद तहसील अध्यक्ष :- शोभाराम जी  राठौड़ 
नीमच तहसील अध्यक्ष :- उदयरामजी  सेदरिया वाले
मनासा तहसील अध्यक्ष :- गोपालजी भाटी ( सरपंच प्रतिनिधि - लोडकिया ) को बनाया गया 


इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष श्री बनवारी लाल जी पंवार मोड़ी वाले ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। समाज में शिक्षा, नशामुक्ति और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।


बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों ने नई कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और एक दूसरे को बधाई देने क़े बाद  बैठक का समापन हुआ।

समाजजनों ने कहा की - "हमें आशा है कि नई टीम समाज को एक नई ऊंचाई और नई दिशा की ओर ले जाएगी।

*न्यूज रिपोर्टर अंकित जैन मोड़ी*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*