*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नारायणगढ़। ( राम प्रसाद राठौर ) नवरात्रि के पावन अवसर पर जय माता दी गरबा मंडल, गांधी चौराहा नारायणगढ़ द्वारा नगरवासियों के सहयोग से लगातार आठवें वर्ष भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष मंडल द्वारा विशेष रूप से कृत्रिम त्रिकुटा पर्वत का निर्माण किया गया है, जिसमें मां वैष्णो देवी को नारायणगढ़ की महारानी के रूप में विराजित किया गया है।


त्रिकुटा पर्वत में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी के धाम की यात्रा जैसी अनुभूति हो, इसी उद्देश्य से यहां मां की चरण पादुका मंदिर, अर्धकुंवारी मंदिर, पिंड रूपी वैष्णो माता मंदिर एवं भैरवनाथ मंदिर को आकर्षक रूप से तैयार किया गया है। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर मां के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।


नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धा और आस्था का एक विशेष अवसर देखने को मिला। जयपाल सिंह के पुत्र दीपराज सिंह का CISF में चयन होने के उपलक्ष्य में उनके प्रथम वेतन की पूरी राशि 28500/- रुपए माता रानी के चरणों में अर्पित की गई।

*CISF में नौकरी लगने पर पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*


इस अवसर पर जयपाल सिंह के बड़े भाई राजेन्द्र सिंह एवं विक्रम सिंह सहित चौहान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और परिवार ने मां की महाआरती का लाभ लिया।


इस दौरान जय माता दी गरबा मंडल के अध्यक्ष जीतमल चौधरी ने जयपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह एवं विक्रम सिंह का माता का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। वहीं साधना चौधरी एवं सुनीता चौधरी द्वारा चौहान परिवार की महिलाओं एवं बालिकाओं का स्वागत किया गया।


गरबा मंडल के सुनील चौधरी , सचिव भेरूलाल वेहरिया एवं कोषाध्यक्ष विनीत मूंदड़ा द्वारा चौहान परिवार के अन्य सदस्यों का भी आत्मीय स्वागत किया गया।

मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि मां के चरणों में प्रथम वेतन अर्पित करना केवल श्रद्धा का विषय नहीं, बल्कि नई नौकरी की शुरुआत पर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने और अपनी सफलता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की सुंदर परंपरा है।

जय माता दी गरबा मंडल ने जिले एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से नवरात्रि के दौरान परिवार सहित नारायणगढ़ पहुंचकर त्रिकुटा पर्वत के दर्शन करने और मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं सायं 5बजे से रात्रि 11.30बजे तक रखा गया है। निर्धारित कार्यक्रम एवं पूजा-अर्चना के अनुसार कुछ समय के लिए मंदिरों के पट बंद रहेंगे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*