*सांदीपनि विद्यालय नीमच के लविश प्रजापति को 48 देशों के बीच समपन्न प्रतियोगिता में मिला 'उत्कृष्ट सहभागिता सम्मान'*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
समुद्र की गहराइयों पर कोडिंग परियोजना बनाकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सांदीपनि विद्यालय नीमच केन्ट के विद्यार्थी लविश प्रजापति पिता श्री दिनेश प्रजापति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की विश्व स्क्रैच कोडिंग प्रतियोगिता 2026 में सहभागिता कर जिले और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रतियोगिता में शामिल लविश को उनके उत्कृष्ट सहभागिता प्रदर्शन के लिए 'आउटस्टैंडिंग पार्टिसिपेशन' (Outstanding Participation) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
यह उपलब्धि इसलिए विशेष है, क्योंकि प्रतियोगिता में 48 देशों के 12.12 विद्यार्थियों और 940 विद्यालयों ने हिस्सा लिया। इस अंतरराष्ट्रीय व्यक्तिगत कोडिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को निर्धारित विषय पर स्क्रैच सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता, तार्किक क्षमता और प्रोग्रामिंग कौशल का प्रदर्शन करना था।
समुद्र की गहराइयों की दुनिया को कोडिंग के माध्यम से किया प्रस्तुत इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय मिशन टू द डेप्थ्स ऑफ द ओशन (Mission to the Depths of the Ocean), अर्थात समुद्र की गहराइयों की खोज था। इसी विषय को आधार बनाकर लविश प्रजापति ने स्क्रैच कोडिंग के माध्यम से अपनी परियोजना तैयार की। समुद्र की
गहराइयों की दुनिया को डिजिटल एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करने का उनका यह प्रयास उनकी कल्पनाशीलता और कोडिंग के प्रति रुचि को दर्शाता है।
प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों को निर्धारित समयावधि में अपनी परियोजना तैयार कर प्रस्तुत करनी थी। विभिन्न देशों के विद्यार्थियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता करना लविश के लिए सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोडिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थी की सहभागिता और उत्कृष्ट सहभागिता
का प्रमाण-पत्र पास होना विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि में विद्यालय के प्राचार्य श्री महेशचंद्र शर्मा, उपप्राचार्य श्री विशाल सोनी एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्वेता उपाध्याय एवं श्रीमती मंजुला धीर, आईसीटी प्रभारी दीपक माहेश्वरी, व आईसीटी प्रशिक्षक शिक्षिका कु. अंजना इरवार के सफल मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें