दरिंदा गिरफ्तार💥 पिता का दोस्त ही निकले दरिंदा । 💥मंदसौर जिले के गरोठ में दिल दहला देने वाली घटना💥 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी का निकाला जुलूस।
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
💥💥💥💥💥
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के ग्राम लुक्का में 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
💥💥💥💥💥💥
इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और मासूम को न्याय दिलाने की मांग की।
💥💥💥💥💥💥
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदसौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं 11 नवंबर को पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालकर घटनाक्रम से जुड़े क्षेत्र में लेकर पहुंची।💥💥💥💥
मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
💥 अब जनता की मांग है कि इस जघन्य अपराध में दोषियों को ऐसी सख्त सजा मिले, जो समाज में एक कड़ा संदेश दे। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाया जाए।
💥मासूम बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर पीड़ित परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बेटियों की सुरक्षा केवल नारा नहीं, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी 💥💥💥💥💥 जनहित में जारी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें