*मंदसौर मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सलोनी जैन का फर्जीवाड़ा: नीमच में फर्जी शपथ पत्र देकर चलाई लैब, FIR के सख्त आदेश!*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मंदसौर/उज्जैन:
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा जगत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदसौर के शासकीय सुंदरलाल पटवा मेडिकल कॉलेज में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सलोनी जैन का एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया।
नीमच जिले में नियमों को ताक पर रखकर संगठित पैथोलॉजी लैब का अवैध कारोबार चलाने और शासन की आंखों में धूल झोंकने के मामले में अब प्रशासन का शिकंजा कस गया है।
जांच में खुलासा हुआ है कि डॉ. सलोनी जैन ने मनासा स्थित विजया पैथोलॉजी एवं मनासा पैथोलॉजी लैबोरेटरी के संचालन के लिए फर्जी शपथ पत्र (एफिडेविट) और कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर अवैध पंजीयन हासिल किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि शासकीय सेवा और नियमित नॉन-प्रैक्टिस अलाउंस (NPA) का लाभ लेने के बावजूद, निजी लैब्स के जरिए लाखों रुपये का वित्तीय लेनदेन और गबन किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन संभाग के आयुक्त कार्यालय ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।
आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि डॉ. सलोनी जैन और इस सिंडिकेट में शामिल अन्य शासकीय चिकित्सकों व लैब संचालकों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत तुरंत आपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें