*पीपलेश्वर महादेव mehnot नगर में दीपावली मिलन एवं अन्नकूट कार्यक्रम सम्पन्न*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच। Mehnot नगर के रहवासियों द्वारा शिवशक्ति परिवार के तत्वाधान में बड़ी श्रद्धा भक्ति व उत्साह के साथ दीपावली मिलन एवं अन्नकूट कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
आज दिनांक 15/11/26रविवार को महिला,पुरुषों ने बड़ी श्रद्धा भक्ति पवित्रभाव से सुंदर भोजन प्रसाद तैयार किया व उपस्थित श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की आरती कर अन्नकूट का भोग लगाकर सामूहिक रूप से बड़े मनुहार के साथ पंगत लगाकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
इसके पूर्व सभी रहवासियों ने आपस में एक दूसरे के गले मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी व भोलेनाथ से क्षेत्र,नगर, खुशहाली,सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की। यह कार्यक्रम mehnot नगर के रहवासियों के सहयोग से बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा भक्ति के मनाया गया।
शिव शक्ति परिवार द्वारा सभी निवासियों की भागीदारी व सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार व्यक्त किया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें