राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) मध्यप्रदेश की मिशन संचालक (MD) डॉ. संस्कृति जैन, IAS ने राज्य के सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों, संस्था प्रमुखों, कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में समयपालन को कठोरता से सुनिश्वित किया जाए और नियमित रूप से 8 घंटे की डयूटी अनिवार्य रूप से की जाए।
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
भोपाल desk
*मुख्य निर्देश*
सभी शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्य समयः सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (कुल 8 घंटे) अनिवार्य ।
जिला अस्पतालों में विभागीय आवश्यकता अनुसार शिफ्ट-वार ड्यूटी होगी और उसी के अनुसार उपस्थिति मान्य होगी।
सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियति समय पर संस्था में उपस्थित रहें तथा निर्धारित समय के उपरांत ही साइन-आउट केरें।
-------
*सार्थक पोर्टल - HMIS एकीकरण*
उपस्थिति को "सार्थक पोर्टल" को "HMIS" से एकीकृत (Integration) किया जा रहा है। इससे-
उपस्थिति स्वतः सत्यापित होगी,
दैनिक कार्य अवधि के आधार पर वेतन (Pay) की गणना स्वचालित होगी,
अकाउंटेंट द्वारा वेतन प्रक्रिया के बाद भी प्रणाली स्वतः स्पष्ट रूप से देय वेतन निर्धारित कर देगी।
------
*कैसे होंगी कटौती की गणना (उदाहरण)*👇🏻
मान लें किसी कर्मचारी का मासिक वेतन ₹30,000 है।
एक दिन का वेतन = ₹30,000 + 30 = ₹1,000
प्रति घंटे का वेतन = ₹1,000+ 8 = 125
यदि 20 मिनट (1/3 घंटा) अनुपस्थिति है, तो कटौती = ₹125 × 1/3 = ₹41.67 (≈ ₹42)
-------
अर्थात, प्रत्येक दिन की बास्तविक उपस्थिति के आधार पर उसी अनुपात में वेतन काटा जाएगा।
---------
*सभी के लिए अपेक्षित*
* सभी संस्था प्रमुख उपस्थिति की दैनिक समीक्षा करें।
* बार-बार विलंब या अनियमितता पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
*👉🏻यह व्यवस्था सभी संविदा, नियमित, आउटसोर्स, परियोजना एवं अन्य श्रेणी के कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगी।*
---------
" "समयपालन, अनुशासन और जवाबदेही स्वस्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आधार है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से 8 घंटे की उपस्थिति सुनिश्चित करें।" - डॉ. संस्कृति जैन, IAS, मिशन संचालक (MD), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), मध्यप्रदेश


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें