संदेश

*हनुमंत्या व्यास में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हुआ त्वरित निराकरण* *ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त कर कलेक्टर को दिया धन्यवाद*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच विकासखण्ड नीमच के अंतर्गत ग्राम हनुमंत्या व्यास, ग्राम पंचायत भाटखेडा के ग्रामीणों द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था न होने एवं चौकीदार-सरपंच द्वारा पानी बेचने की शिकायत कलेक्टर नीमच के समक्ष 19 जून 2026 को प्रस्तुत की गई थी।  इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर टी.एल.में कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड नीमच को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।         लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री व मैदानी अमले ने ग्राम का मौका निरीक्षण व ग्रामीणों से संवाद किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री के श्री दीपेश वास्पत ने बताया, कि निरीक्षण में पाया गया कि, शासकीय कुआं से चौकीदार व नलचालक द्वारा रोड निर्माण ठेकेदार को पानी दिया जा रहा था। उन्हें निर्देशित किया गया, कि कुआं का पानी केवल पेयजल हेतु उपयोग हो। भविष्य में ऐसा पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही होगी।          नलजल योजना का विद्युत ट्रांसफार्मर जलने व मोटर पंप खराब होने से पेयजल समस्या उत्पन्न हुई...

*राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक* *पहले दिन बूथ पर, दूसरे-तीसरे दिन घर-घर पिलाई जाएगी दवा*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच देश व प्रदेश के साथ नीमच जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने हेतु राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन जिले में 28 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। पहले दिन 28 जून को समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोलियो बूथ पर पोलियों खुराक पिलाई जावेगी। दूसरे व तीसरे दिन 29-30 जून को बूथ पर छूटे बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि एक भी बच्चा छूटने पर सुरक्षा चक्र टूट सकता है। विभागीय चिकित्सकों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, जन अभियान परिषद आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। विकासखण्ड स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। अभियान के तहत 5 वर्ष तक के 1,03,707 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।       जिले में कुल 802 दल, 18 ट्रांजिट दल, 21 मोबाइल दल गठित किए गये है। ट्रांजिट व मोबाइल दल रेल्वे स्टेशन, ईंट भट्टा क्षेत्र व सुदूर अंचलों में दवा पिलाएंगे। अभियान को सुपरविजन बनाने के लिए 107 सुपरवाइज...

*आदिम जाति कल्याण विभाग संयोजक राकेश राठौर एवं छात्रावास अधीक्षक हरीश चौहान एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच। 25 जून गुरुवार को नीमच में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।  कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग में उस वक़्त हड़कंप मचा ज़ब  उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने  रिश्वत प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए  1 लाख की रिश्वत लेते  जिला संयोजक राकेश राठौर एवं छात्रावास अधीक्षक हरीश चौहान को  रंगे हाथो गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्यभी जब्त किए गए। मिली जानकारी के अनुसार कुकड़ेश्वर छात्रावास अधीक्षक कर्दुला इक्का, ने लोकायुक्त उज्जैन से शिकायत की थी कि विभागीय जांच में राहत देने एवं अनुकूल कार्रवाई करने के बदले उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।  शिकायत मिलने पर सत्यापन के लिए लोकायुक्त ने योजनाबद्ध तरिके से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया  ​इस कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया है।  मामले को लेकर विस्तृत प्रेस नोट एवं आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई लोकायुक्त द्वारा की जा रही है  ​ इस घटना ने एक बार...

*CRPF नीमच में 76 महिला नवारक्षियों का दीक्षांत परेड संपन्न* *44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर देश सेवा की शपथ ली*

चित्र
*CRPF नीमच में 76 महिला नवारक्षियों का दीक्षांत परेड संपन्न* *44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर देश सेवा की शपथ ली* *जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच  नवारक्षी प्रशिक्षण केन्द्र-प्रथम, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच में गुरूवार को 76 महिला नवारक्षियों द्वारा 44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात शपथ ग्रहण एवं दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया।         समारोह में मुख्य अतिथि: श्री प्रमोद कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक/प्राचार्य, रंगरूट प्रशिक्षण केन्द्र, केरिपुबल, नीमच ने परेड का निरीक्षण कर, सलामी ली। निरीक्षक/जीडी श्री नीतेश कुमार ने परेड को कमान दी।         इस शपथ ग्रहण व दीक्षांत परेड में कुल 04 कंटीनजेंट शामिल हुए। नवारक्षियों ने सच्चे समर्पण से देश सेवा की शपथ ली।   मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नवारक्षियों को ट्रॉफी प्रदान कर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने नवारक्षियों को देश-सेवा हेतु शुभकामनाएं व उज्जवल भविष्य की कामना की।           कमाण्डेन्ट आर.टी.सी. नीमच श्री छोटन ठाकुर ने मुख्य अतिथि व गणमान्य अति...

*शुरू हुई ताजियों की तैयारी, मोहर्रम की आमद के साथ इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद हुई ताज़ा*

चित्र
* जन जागृति संगम न्यूज * अनीता मुकाती धार। शहर के पिपली बाजार स्थित इमामबाड़े से जुड़े विवाद का मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है, जिसके चलते इस वर्ष ताजियों के जुलूस को लेकर अंतिम निर्णय कोर्ट के आदेश के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इसके बावजूद शहर के विभिन्न मोहल्लों में मोहर्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और हर वर्ष की तरह इस बार भी लगभग 100 से 125 ताजियों का निर्माण कार्य जारी है। कारीगर बांस, कागज और आकर्षक सजावट से ताजियों को आकार दे रहे हैं, जो कर्बला में हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा हक़, इंसाफ़ और इंसानियत की रक्षा के लिए दी गई महान कुर्बानी की याद दिलाते हैं। मोहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है, जिसे गम, इबादत और शहादत की याद के रूप में मनाया जाता है। कर्बला का संदेश अन्याय के सामने न झुकने, सत्य और आत्मसम्मान के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उर्दू अदब का प्रसिद्ध शेर भी इस भावना को व्यक्त करता है— “क़त्ल-ए-हुसैन अस्ल में मर्ग-ए-यज़ीद है, इस्लाम ज़िंदा होता है हर कर्बला के बाद।” आशूरा के अवसर पर ताजियों के जुलूस निकाले जाते हैं तथा इमामबाड़ों ...

*निर्माणाधीन कुएं में गिरने से मजदूर की मौत, एक घायल*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 मनासा। मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम मालखेड़ा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन कुएं में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मनासा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन कुएं पर कार्य के दौरान अचानक हादसा हो गया, जिससे दो मजदूर कुएं में गिर गए। हादसे में रामप्रसाद निवासी धामनिया जमुनिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे मजदूर को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

*बिना कब्जे की रजिस्ट्री के आधार पर भूमि कब्जे का दावा खारिज*

जन जागृति संगम न्यूज जेपी तेलकार  पिपलिया स्टेशन (निप्र)। व्यवहार न्यायाधीश,नारायणगढ़ के न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में फाटक मोहल्ला, पिपलिया मंडी स्थित भूमि को लेकर दायर कब्जा प्राप्ति के दावे को खारिज कर दिया है। न्यायालय ने वादी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद पाया कि वह अपने दावे को विधि अनुसार प्रमाणित करने में असफल रहा। प्रकरण के अनुसार वादी देवराज गुर्जर ने एक बिना कब्जे के निष्पादित विक्रय पत्र (रजिस्ट्री) के आधार पर न्यायालय में वाद प्रस्तुत करते हुए दावा किया था कि संबंधित बेशकीमती भूमि पर प्रतिवादी पवन कुंवर पति भारतसिंह सोनगरा ने कब्जा कर रखा है। वादी ने न्यायालय से भूमि का कब्जा दिलाने की मांग की थी। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने दोनों पक्षों की गवाही, प्रस्तुत दस्तावेजों एवं अधिवक्ताओं की दलीलों का विस्तृत परीक्षण किया।प्रतिवादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता कैलाशचंद्र चौधरी, राहुल चौधरी, अनुराग परिहार (बरखेड़ा देव/नारायणगढ़) तथा विनोद गुर्जर ने प्रभावी पैरवी करते हुए वादी के दावे का विरोध किया। सभी तथ्यों और साक्ष्यों पर विचार करने के बाद ...

*एक करोड़ की लहसुन चिप्स की कीमत हो गई दो करोड़! धोखाधड़ी कर लहसुन हड़पने के आरोपी की 7 माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, सीएम हेल्पलाइन सहित एसपी को जनसुनवाई में शिकायत के बाद भी नही मिला न्याय, आरोपी पर खुलेआम घूमने व धमकी देने का आरोप*

जन जागृति संगम न्यूज जेपी तेलकार  पिपलिया स्टेशन (जेपी तेलकार)। करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की लहसुन चिप्स के कथित गबन एवं धोखाधड़ी के मामले में दर्ज अपराध के आरोपी की सात माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से फरियादी पक्ष में काफी आक्रोश है। इस बीच आरोपी द्वारा हड़पी गई लहसुन की कीमत वर्तमान में दुगुनी हो गई है। पिपलिया मंडी निवासी फरियादी ने पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने तथा कार्रवाई में जानबूझकर देरी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राजनीतिक पहुंच और प्रभावशाली रसूख के कारण आरोपी कानून की गिरफ्त से बाहर है, जबकि शिकायतकर्ता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। फरियादी पक्ष का आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जिला पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई सहित विभिन्न स्तरों पर शिकायतें दर्ज कराई, लेकिन आज तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। मामले में आरोपी खुलेआम घूम रहा है, अपना व्यापार कर रहा है और शिकायतकर्ताओं को धमकाने का प्रयास भी कर रहा है। फरियादी का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और इसी प्रकार की लापरवाही से समाज में हत्या, आत्महत्...

*लायंस क्लब जावरा ओजस राधा राठौर अध्यक्ष , रीना राठौर सचिव एवं कोषाध्यक्ष पुष्पा वरुण मनोनीत, दो महिलाओं ने राठौर समाज का गौरव बढाया*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9238344171--9425490641 जावरा लायंस क्लब इंटरनेशनल 3233 G -1 के अंतर्गत लायंस क्लब जावरा ओजस की नवीन कार्यकारिणी का गठन त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर बोडिया कुआं जावरा पर हुआ । मनोनयन समिति के चेयरमैन के मार्गदर्शन में आगामी सत्र 2026- 27 के लिए सभी पदाधिकारीयों का निर्वाचन निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से किया गया । राधा विजय राठौर को अध्यक्ष व रीना संतोष राठौर सचिव एवं पुष्पा डा एस के वरुण को कोषाध्यक्ष प्रथम उपाध्यक्ष पद पर रानू स्वर्णकार को सर्वसम्मति से मनोनीत करने के साथ ही अन्य कार्यकारिणी सदस्य का सर्वसम्मति से चयन किया गया । बैठक की अध्यक्षता निवृत्तमान अध्यक्ष शीतल मेहता ने की । नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत क्लब की सभी लायनेड बहनों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा ओजस के पूर्व अध्यक्षो ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब सदैव मानव कल्याण एवं सेवा कार्य के लिए समर्पित रहा है क्लब की पूर्व अध्यक्ष आशा खारीवाल, रेखा रावल संतोष शर्मा, सुनीता जैन, सुशीला मंडवारिया, दीपिका सोनी, श्यामा पारखी, रंजना स...

*जेतपुरा लूटकांड से पुलिस पर उठे सवाल, कांग्रेस ने कहा- "मल्हारगढ़ पुलिस की नाकामी से अपराधियों के हौसले बुलंद" पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता, लूट को चोरी बताने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जताया आक्रोश*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज जेपी तेलकार  पिपलिया स्टेशन (निप्र)। मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा में महिला के साथ चाकू की नोक पर हुई लूट की वारदात ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के कई दिन बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने मल्हारगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा और प्रदेश कांग्रेस संयुक्त सचिव मुकेश निडर ने जेतपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की तथा घटना की पूरी जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चोरों और लुटेरों के हौसले इतने बढ़ चुके हैं कि अब वे रात के अंधेरे में लोगों के घरों में घुसकर हथियारों के बल पर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार रात करीब एक बजे तीन नकाबपोश बदमाश किचन की खिड़की तोड़कर घर में घुस आए। बदमाशों ने महिला विधवा महिला गट्टूबाई पाटीदार के गले पर चाकू रखकर उसे धमकाया और घर में रखी नकदी व आभूषण लूट लिए। महिला ने जब शोर मचाने की को...

*मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक !*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच - मिशन न्यू इंडिया के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोशन मंडलोई के मार्गदर्शन एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन नीमच मनासा रोड स्थित माता शबरी के आश्रम पर संपन्न हुई  जिसमें सर्वप्रथम भारत माता की जय घोष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोशन मंडलोई के मिशन न्यू इंडिया की प्रथम बैठक में उपस्थित होने पर मिसन न्यू इंडिया के सभी पदाधिकारी एवं समाज सेवी संगठनों ने उनका पुष्प माला व गमछा गले में डाल किया भव्य स्वागत किया  स्वागत के पश्चात रोशन मंडलोई ने बताया कि आगामी चुनाव में हमारी टीम को मजबूती के साथ मैदान में उतरकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर जगह हर क्षेत्र में खड़ी करने में सहयोगी रहना है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की सरकार एक ऐसी सरकार है जिसने हर वर्ग के लोगों को शासन की हर एक योजनाओं से लाभान्वित किया है हर गरीब वर्गों के लोगों को कच्चे झोपड़ों से निकाल कर  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खुद के पक्के मकान के सपने क...

*राष्ट्रीय हित की परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर समय-सीमा से पूर्व पूर्ण करें* *एमपी ट्रांसको की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रबंध संचालक सुनील तिवारी के निर्देश*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने निर्देश दिए कि प्रदेश में क्रियान्वित राष्ट्रीय महत्व एवं राष्ट्रीय हित से जुड़ी सभी पारेषण परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा से पूर्व तथा उच्चतम गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 सहित प्रदेश में संचालित सभी पारेषण विस्तार एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि परियोजनाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सकें। मुख्यालय जबलपुर में आयोजित दो दिवसीय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विभागाध्यक्षों एवं मुख्यालय व फील्ड के अधीक्षण अभियंताओं को संबोधित करते हुए प्रबंध संचालक ने कहा कि मानसून के दौरान संभावित अतिवृष्टि एवं प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए राज्यभर में फैले 43 हजार सर्किट किलोमीटर से अधिक के ट्रांसमिशन नेटवर्क तथा 417 एक्स्ट्रा हाई टेंशन (ईएचटी) सबस्टेशनों के सुचारु संचालन एवं निर्बाध विद्युत पारेषण के लि...

*डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन सबके लिए प्रेरणादायी:- भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपा के सभी 25 मंडलों मे किया गया स्मरण*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 रतलाम 23 जून 2026/ भारतीय जनता पार्टी ने पितृ पुरुष एवं जनसंघ के संस्था का की पुण्यतिथि पर जिले मे कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिले के सभी 25 मंडलों मे बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर डाॅ. मुखर्जी को नमन किया। मुख्य कार्यक्रम रतलाम के 80 फीट रोड़ स्थित मुखर्जी उद्यान मे हुआ, इसमे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे डाॅ.मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। माल्यार्पण कार्यक्रम मे महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीशा षर्मा विषेश रूप से उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने इस मौके पर कहा डॉ.मुखर्जी ने एक देश मे दो विधान-दो प्रधान-दो निशान नही चलेंगे का नारा दिया था। उन्होंने धारा 370 समाप्त करने के लिए भी पहल की और अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायी है। महापौर श्री पटेल ने भी डॉ. मुखर्जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने कहा कि इस मौके पर जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ,पूर्व जिला ...

*मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में रतलाम कृषि उपज मंडी पूर्णतः बंद, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 रतलाम, 23 जून। मध्यप्रदेश शासन द्वारा मंडी शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में आज रतलाम कृषि उपज मंडी पूर्णतः बंद रही। अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यापारी महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर रतलाम के सभी व्यापारी संगठनों ने एक दिवसीय बंद को पूर्ण समर्थन दिया। इसके चलते मंडी में नीलामी एवं खरीदी का कार्य पूरी तरह बंद रहा। बंद के दौरान प्रातःकाल सभी व्यापारी मंडी प्रांगण में एकत्रित हुए तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मंडी भारसाधक अधिकारी एवं एसडीएम श्री तरुण जैन को सौंपा। दि ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मंडी शुल्क को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया गया है। इस 0.5 प्रतिशत वृद्धि से व्यापारियों एवं किसानों दोनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। व्यापारियों ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों पर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उनका कहना था...

*जिला जनसम्पर्क कार्यालय रतलाम ।। समाचार ।। 23 जून 2026 मंगलवार*

चित्र
            *जनसुनवाई में 203 आवेदन पर हुई सुनवाई* जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 रतलाम 23 जून/ कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 203 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।      जनसुनवाई में आवेदक चन्दनमल निवासी ग्राम उमर तहसील रावटी ने बताया कि 15 मई 2025 को भूमि के सीमांकन हेतु संबंधित कार्यालय को आवेदन दिया था परंतु आज दिनांक तक भूमि का सीमांकन नहीं हो पाया है। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रावटी को निर्देशित किया गया। आवेदक सुरेश पिता बाबूलाल निवासी ग्राम भूतेडा ने भूमि के नक्शे का बटांकन करने के लिए आवेदन दिया कार्यवाई हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई आवेदिका सविता ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत डोसी गाँव में ब्लॉक ए में आवास मिला है परन्तु आ...

*अवैध खनिज उत्‍खनन परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 84 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 23 जून 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा खनिज के अवैध उत्‍खनन परिवहन के तीन अलग-अलग प्रकरणों में वाहन मालिकों पर कुल  84 हजार 100 रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। प्रकरण क्रमांक 0045/अ-67/2026-27:  में पारित आदेशानुसार पुलिस थाना मनासा द्वारा जप्त जे.सी.बी. क्रमांक  MP14GC0317 में बिना रॉयल्टी मुरूम का अवैध उत्‍खनन पाए जाने पर वाहन मालिक पवन पिता जीतमल मोग्‍या निवासी सावन पर 45000 रूपये की शास्ति लगाई गई। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 22500 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 22500 रूपये शामिल है। प्रकरण क्रमांक 0048/अ-67/2026-27:  में पारित आदेशानुसार ग्राम चौथखेडा तहसील नीमच में मुरूम का उत्‍खनन पर वाहन मालिक रामचरण पिता नाथूलाल गुर्जर निवासी चौथखेडा  पर 10500 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 5250 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 5250 रूपये शामिल है। प्रकरण क्रमांक 0049/अ-67/2026-27:  पारित आदेशानुसार ग्राम सुवाखेडा में ट्रेक्‍टर क्र. MP44ZA7683, बिना रॉयल्टी के खण्‍डा पत्‍थर का अवैध परिवहन पर वाहन मालिक सुरेश पिता शांतिलाल न...

*सिंगोली के गोपाल गाडी लोहार को एक बत्‍ती कनेक्‍शन के लिए तत्‍काल एन.ओ.सी.के निर्देश* *कलेक्‍टर ने बब्‍बूबाई की फसल को नुकसान पहुचाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश* *राजस्‍व अधिकारी खेतों पर जाने के रास्‍ते तत्‍काल खुलवाएं- कलेक्‍टर* *कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई - 145 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए 145 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने सिंगोली के गोपाल गाडी लौहार को एक बत्‍ती कनेक्‍शन के लिए न.पा.से तत्‍काल एन.ओ.सी.प्रदान करने के निर्देश सीएमओ सिंगोली को दिए। इस अवसर पर एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।       जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने लसुडिया मनासा की बब्‍बुबाई पति मुकेश के आवेदन पर उसे परेशान करने पर उतारू रहने वाले एवं फसलों को नुकसान पहुचाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम मनसा को दिए है।        कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में गुडीखेडा (रतनगढ़) निवासी देवराज राठौर के आवेदन पर उसके कुए पर जमीन का रास्‍ता बंद करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर समय सीमा में रास्‍ता खुलवाने के निर्देश एसडीएम जावद को दिए है। सेमली इस्‍तमुरार की मायाबाई ने रास्‍ते के अभाव में एक वर्ष से पडत जमीन पर जाने का रास्‍ता दिलाने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर ने नायब ...

*आंचलिक खबरें पिपलियामंडी क्षेत्र * *जेपी तेलकार *

चित्र
*कांग्रेस नेता और टीआई के बीच मोबाइल पर तीखी बहस, आंदोलन की चेतावनी* जन जागृति संगम न्यूज जेपी तेलकार पिपलिया स्टेशन (निप्र) । मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा और मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत के दौरान जमकर बहस हो गई। मामला उस समय गरमा गया जब कांग्रेस नेता ने एक स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस द्वारा कथित रूप से झूठी कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। मोबाइल पर हुई इस बहस का ऑडियो इंटरनेट मीडिया में सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अनिल शर्मा ने फोन पर टीआई रघुवंशी से उक्त कार्रवाई को लेकर आपत्ति दर्ज कराई और पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस नेता का कहना है कि निर्दोष कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, टीआई अनिल रघुवंशी ने पुलिस कार्रवाई को कानून सम्मत बताते हुए आरोपों को निराधार बताया। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों पर अड़े रहे, जिस...