*जावद की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा बजट: विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की मैराथन मेहनत लाई रंग, क्षेत्र को मिली रिकॉर्ड 12 सड़कों और शिक्षा की सौगात* * बजट से पूर्व विधायक की सतत सक्रियता और भोपाल में की गई पैरवी का दिखा असर* * जनता की राह हुई आसान: 12 सड़कों की स्वीकृति के साथ जावद बना जिले में अव्वल* * काटुंदा-माखनगंज और मोरवन-मनासा मार्ग के रूप में मिली 'विकास की लाइफलाइन'*
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 जावद। राजनीति में जब जनहित सर्वोपरि हो और जनप्रतिनिधि की इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो विकास के नए आयाम स्थापित होते हैं। मध्य प्रदेश सरकार के नवीन बजट में जावद विधानसभा को मिली ऐतिहासिक सौगातें इसी बात का प्रमाण हैं। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा बजट सत्र से महीनों पूर्व शुरू की गई तैयारियों और शासन स्तर पर की गई सतत पैरवी (मेहनत) का ही परिणाम है कि जावद विधानसभा को जिले में सर्वाधिक 12 नई सड़कों की स्वीकृति मिली है। जनता की मांग बनी विधायक का संकल्प विधायक श्री सकलेचा ने पिछले कई महीनों से क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों का दौरा कर जनता की नब्ज टटोली थी। जहाँ-जहाँ ग्रामीणों ने सड़क और शिक्षा की समस्याएं बताईं, विधायक ने उन्हें अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल किया। भोपाल में मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्रियों के समक्ष जावद की जनता का पक्ष मजबूती से रखने का नतीजा यह हुआ कि आज क्षेत्र को 125 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है। कनेक्टिविटी: जनता के सफर को सुहाना बनाने की तैयारी क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मां...