*तिहाड़ जेल से कोविड पैरोल पर रिहा 2400 कैदी अब भी फरार, तलाश जारी*

जन जागृति संगम न्यूज

नई दिल्ली: कोरोना के चलते तिहाड़ जेल से छोड़े गए 6 हजार से ज्यादा कैदियों में 2400 फरार हो चुके हैं. वह लगभग डेढ़ साल से लापता हैं. इनकी सूची दिल्ली पुलिस के साथ साझा की गई है और उनकी तलाश में दिल्ली पुलिस ने इनाम भी घोषित किए हैं. लेकिन अभी तक यह बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं. वहीं कोरोना की दूसरी लहर में भी 5 हजार से ज्यादा कैदी छोड़े गए थे. लेकिन उन्हें अभी सरेंडर करने के लिए नहीं कहा गया है.

जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 और 2021 में कोविड-19 संक्रमण के चलते बड़ी संख्या में कैदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया था. तिहाड़ जेल में कैदियों की ज्यादा संख्या के चलते यह फैसला लिया गया था. तिहाड़ जेल में अब तक 521 कैदी कोरोना से संक्रमित हुए हैं जबकि 534 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं. अभी के समय में तिहाड़ जेल में कोरोना का एक भी केस नहीं है. वर्ष 2020 में कोविड-19 के चलते जेल में कैदियों की संख्या कम करने के लिए 6000 कैदियों को अंतरिम जमानत और इमरजेंसी पैरोल पर छोड़ा गया था. उन्हें मार्च 2021 तक सरेंडर करने के लिए कहा गया था. लेकिन इनमें से 2400 कैदी वापस ही नहीं लौटे.

फरवरी-मार्च 2021 में दोबारा से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे थे. इसके चलते लगभग 5000 कैदियों को अप्रैल-मई 2021 में छोड़ा गया था. अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि इन कैदियों को तब सरेंडर करने के लिए कहा जाएगा जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश होगा. इसके चलते यह कैदी भी अभी तिहाड़ जेल वापस नहीं लौटे हैं. जेल सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रमण के चलते 10 कैदियों की मौत हुई है जिनमें बिहार के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन शामिल है. अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन भी कोरोना से संक्रमित हुआ था लेकिन वह बच गया था. अभी के समय में तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहिणी जेल में कुल 18 हजार कैदी हैं जिनमें से किसी को भी कोरोना नहीं है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत और इमरजेंसी पैरोल पर बाहर निकले कैदी कई जगह पर अपराध कर रहे हैं. इस वजह से तिहाड़ जेल ने उनकी सूची दिल्ली पुलिस के साथ साझा की है और उन्हें पकड़ने का काम किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*