मनासा: अफीम तस्कर 29 तक रिमांड परमनासा | कंजार्डा क्षेत्र से 6 किलो अफीम लेकर बाइक से जा रहे राजस्थान के तस्कर को कंजार्डा चौकी पुलिस ने नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया।

जन जागृति संगम न्यूज
एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से 29 तक रिमांड पर सौंप दिया
मनासा थाना प्रभारी केएल दांगी ने बताया कि कंजार्डा चौकी प्रभारी हर्षिता सांवरिया को मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्थान का एक व्यक्ति बाइक से अफीम ले जा रहा है।
तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजी। झोपडियां गांव में हनुमान मंदिर पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक क्रमांक आरजे 17 एसएफ 3357 से एक व्यक्ति पहुंचा। जिसे रोककर पूछताछ की तो अपना नाम मानसिंह (48) पिता करणसिंह राजपूत निवासी टगर मोहल्ला भवानीमंडी राजस्थान बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से साढ़े 6 किलो अफीम मिली। इसके बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सकती हैं।

सका। टीम अफीम व बाइक जब्त कर आरोपी लेकर चौकी पहुंची। जहां एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। टीआई दांगी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से 29 मार्च तक रिमांड पर सौंप दिया। पूछताछ की जा रही है कि जब्त अफीम किस गांव से खरीदी तथा राजस्थान में किस तस्कर को देने जा रहा था। इससे तस्करों के गिरोह तक पुलिस पहुंचकर बड़े खुलासे कर सकती हैं ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु