*सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा: अभियुक्त गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में अनबन होने पर प्रेमिका को मारकर सोते हुए 2 वर्षीय बच्चे को जिंदा उसके शरीर पर तार से बांध कुएं में फेंक दिया था*

जन जागृति संगम न्यूज 
प्रतापगढ़ 19 मार्च। थाना अरनोद क्षेत्र के घासखेड़ा गांव निवासी महिला रुकमणी बाई व उसकी 2 वर्षीय बच्चे के दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर थाना पुलिस ने गांव साखथली खुर्द निवासी आरोपी भेरू लाल डांगी पुत्र पन्नालाल (38) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और रुकमणी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर अनबन हो जाने पर उसने रुकमणी बाई की गला घोट कर हत्या कर दी और सोते हुए उसके 2 वर्षीय पुत्र को जिंदा ही मां के शरीर से तार से लपेट कर पत्थर बांध कुएं में फेंक दिया था। 3 महीनों बाद दोनों की लाश कुएं से मिली और घटना का खुलासा हुआ।
     प्रतापगढ़ एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि 3 महीने पहले घासखेड़ा गांव निवासी भैरू लाल मीणा (50) ने थाना अरनोद पर अपनी पत्नी व दो बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिस पर एमपीआर दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही थी। धुलण्डी के दिन थानाधिकारी अजय सिंह को मुखबिर ने साखथली खुर्द निवासी दुर्गाशंकर डांगी के कुएं में महिला व बच्चे की लाश पड़ी होने की सूचना दी। इस पर थानाधिकारी मय टीम के मौके पर पहुंचे और कुएं से पानी खाली करवाया।
      एसपी डॉ दुहन ने बताया कि इस सूचना पर वे स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा एवं सीओ ऋषिकेश मीणा के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने एक अन्य व्यक्ति के साथ कुएं में उतर कर हाइड्रो क्रेन की सहायता से महिला व उसके बच्चे की लाश को बाहर निकाला। मृतका के पति भेरूलाल को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। जिसने दोनों की पहचान कर हत्या की रिपोर्ट पेश की। लाशों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार करवाया गया।
       मौके पर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए एवं मुखबिर नियुक्त किए गए। मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध भेरू लाल डांगी को थाना अरनोद व सीओ प्रतापगढ़ की टीम ने डिटेन कर पूछताछ की तो उसने 22 दिसंबर 2021 की रात हत्या करना और सबूत मिटाने के लिए तार से लपेट पत्थर बांधकर कुएं में फेंकना स्वीकार किया। इस पर अभियुक्त भैरूलाल को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
                       ------------

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां