*मंदसौर जिले में दरिंदगी की हदे पार, 4 साल की मासूम से पहले रेप, फिर कर डाली जघन्य हत्या, किस पर है शक की सुई !... Y D नगर पुलिस बोली- जल्द होगा खुलासा*

जन जागृति संगम न्यूज

मंदसौर। जिले से हैरान और शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 4 साल की मासूम बच्ची के साथ पहले बलात्कार और फिर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान से ननिहाल आई बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसका गला घोंट दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस को शक है कि किसी करीबी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। अब खाकी विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना मंदसौर के ग्राम डोडीया मीणा की बताई जा रही है। 
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि, *ग्राम डोडीया मीणा के सुनसान इलाके में एक बच्ची की लाश पड़ी है*।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और बच्ची का शव बरामद उसका पी एम कराया। जांच में पता चला कि बच्ची की उम्र 4 साल है।  पुलिस को बच्ची का शव देख आशंका थी कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है। डॉक्टरों द्वारा पैनल से बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया गया। 

*डॉक्टर पुलिस से बोले !...*

डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि बच्ची के साथ किसी ने पहले दुष्कर्म किया, और फिर बाद में उसका गला घोंट दिया। ये सुनकर पुलिस टीम फिर मौके पर पहुंची, और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि विसरा आगे भेजा जाएगा। यशोधर्मन नगर थाना की सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिसोदिया का कहना है कि इस बात की पूरी आशंका है कि वारदात को मृतक के किसी करीबी ने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तेजी से तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात भी कही गई है। 

*मामा के पास घूमने आई थी बच्ची-* 

जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्ची राजस्थान के अरनिया गांव की रहने वाली है। वह अपने मामा के पास घूमने आई थी। बच्ची शुक्रवार दोपहर से ही लापता थी। जब वह बहुत देर तक घर नहीं लौटी तो घरवाले उसे ढूंढने निलके। काफी तलाशने के बाद भी वह नहीं मिली। फिर  शुक्रवार शाम को पुलिस ने उन्हें बच्ची के साथ हुए हादसे की सूचना दी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*