*सावधान... इंस्टाल करते ही ब्लैकमेल करते हैं फर्जी लोन एप, इंदौर क्राइम ब्रांच ने जारी की 50 एप की सूची*


जन जागृति संगम न्यूज
डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, ज्यादातर शिकायतें नौकरी की तलाश में आए युवक-युवतियों और छात्र-छात्राओं से मिली हैं। अखबारों और इंटरनेट मीडिया पर विज्ञापन देख लोग इनके झांसे में आ जाते हैं। कॉल सेंटर में काम करने वाले ठग एप इंस्टाल करवाकर कांटैक्ट और गैलरी एक्सेस अलाऊ करवाते हैं। कई बार व्यक्ति लोन ही नहीं लेता और ठग वसूली के लिए परेशान करना शुरू कर देते हैं। कांटैक्ट लिस्ट उसके पास चली जाने से वे रिश्तेदार, परिचित और स्वजन को कॉल करना शुरू कर देते हैं। डीसीपी के मुताबिक कुछ युवतियों ने तो यह भी बताया कि ठग अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल रहा था।
 *इन लोन एप से सावधान रहें* - स्टार लोन, मेट्रो फाइनेंस, स्टेशफिन, कैश होस्ट, गोल्ड कैश, मोबाइल कैश, ईजी क्रेडिट, मनी ट्री, लोन फार्चून, रूपी स्मार्ट, जो-जो कैश, कैश पार्क, लाइव कैश, सन कैश, इनकम, यूनिट कैश, ब्राइट कैश, मैजिक मनी, सन्नाीएप, रायल कैश, शार्पकॉम, मार्बल, मोबिक्विक, वाइस लोन, फार्चून लोन, कैशफिश, लोनएप, रूपीबस, रुपीस बस, रुपीस लैंड, रिच कैश, अपना पैसा, गोल्डमैन प्लस, हाय रुपी, हैंडी लोन, आसान लोन, रुपी फंटा, मनी पाकेट, एमपी पाकेट, एक्सप्रेस लोन, हू कैश, लोन ड्रीम, एंपल कैश, कैशकोला, फास्ट रुपी, रुपी इस्लाम, मनी म्यूचल, कैश कॉउ, राइस कैश, वन लोन, लोनएप, क्वालिटी कैश, समय लोन, रुपी कैश, पब कैश, स्माल कैश, बास्केट लोन, मनी लोडर, ब्राइट मनी, कैश मैजिक, ईजीआरपी, गुरुएप, कैशहोले, पैसेवाला एप, राकेट लोन, ईजी ब्रोवो, मनी स्टैंड, क्रेजी कैश, गोल्ड लोन एप, कौश गो एप, फनी हैप्पन, इंडिया एआइ क्रेडिट, कैश एडवांस लोन, रुपया कंपनी, ओरेंज, स्माल लोन, फ्लिप कैश, क्विक लोन, आइसी क्रेडिट, जेस्ट मनी, बेलोन, कैश मास्टर, एजी लोन, रुपी आनलाइन, ओबी कैश, रिलायबल रुपी, कोको, कैशपाल, फास्ट कैश, मनी बाक्स, मंडे लोन, मोर कैश। डीसीपी के मुताबिक इन एप के विरुद्ध शिकायतें मिली हैं। क्राइम ब्रांच इनके विरुद्ध जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच ने कहा है कि इनमें से किसी भी एप को इंस्टाल न करें।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई