*राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 6 किलो अफीम लेकर पहुंचा पाली और पकड़ा गया*

जन जागृति संगम न्यूज

*पाली/ जिले के सिरियारी थाना पुलिस ने अवैध रूप से अफीम के दूध की तस्करी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने उसके कब्जे से छह किलो अफीम का दूध और बाइक जब्त की है । अफीम चित्तौड़गढ़ जिले से खरीदी गई थी । सिरियारी एसएचओ हमीर सिंह ने बताया कि टाडगढ़ की तरफ से एक युवक बाइक पर अफीम का दूध लेकर बिना नम्बर की बाइक पर आ रहा हैं । नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर बिना नम्बर की बाइक पर आ रहे युवक को रोका गया । तलाशी में बाइक के बैग में एक बर्तन में छह किलो अफीम का दूध मिला । पूछताछ में उसने बताया कि चित्तौड़गढ़ से दूध लेकर आया हैं । अपने गांव के आस - पास अफीम का नशा करने वालों को बेचता हैं । इससे पहले भी वह कई बार अवैध रूप से अफीम का दूध चित्तौड़गढ़ से लेकर आ चुका हैं । इस पर पुलिस ने भैसाणा ( सोजतरोड ) गांव निवासी 40 साल के सुखाराम पुत्र मांगीलाल देवासी को गिरफ्तार किया । मामले की जांच मारवाड़ जंक्शन थाना प्रभारी को सौंपी गई । एक लाख रुपए किलो का भाव पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी ने बताया कि वह एक लाख रुपए लीटर के हिसाब से छह किलो अफीम का दूध खरीदकर लाया । घर लाकर उसमें शक्कर आदि मिलाकर उसे दुगुना कर अपने गांव के आस - पास के क्षेत्रों में बेच देता था।*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां