BIG BREAKING: बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे मनासा, फिर अपने आशियाने पर दस्तक, दरवाजा खोला, तो उड़े होश, हुआ बड़ी चोरी का खुलासा, क्या मालिक के मुंबई में होने की चोरों को लगी भनक, या मामला कुछ और !... सूचना पर पुलिस की भी एंट्री, पढ़े ये खबर

जन जागृति संगम न्यूज
मनासा। नगर में बदमाशों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए चांदी सहित हजारों रूपये की नगदी पर हाथ साफ किया। मामले का खुलासा, तो तब हुआ। जब मुंबई से परिवार मनासा में बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचा। फिर चोरी की सूचना मनासा पुलिस को दी गई, और फिर पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू की गई। 



मिली जानकारी के अनुसार मनासा थाना क्षेत्र स्थित रानी लक्ष्मी बाई मार्ग पर एक मकान मौजूद है। जिसके मालिक आनंद मुंदड़ा का मुंबई में कारोबार है, और इसी के चलते बीती 11 दिसंबर से वह अपने परिवार के साथ मुंबई में ही थे। फिर शुक्रवार को परिवार के किसी सदस्य का जन्मदिन सेलिब्रेट करने आनंद मुंदड़ा और उनका परिवार मनासा पहुंचे। इसी बीच वह अपने घर भी पहुंचे। घर का ताला खोलने के बाद ही बड़ी चोरी का खुलासा हुआ। 



आनंद मुदड़ा ने अपने घर में हुई चोरी की सूचना मनासा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मनासा टीआई के.एल डांगी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा, और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि, अज्ञात चोरों ने घर में मौजूद भगवान के मंदिर सहित घर में रखें चांदी के आभूषण और करीब 50 हजार रूपये की नगदी पर हाथ साफ किया। बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर करीब 1 से डेढ़ लाख रूपये की मश्रुका और नगदी चोरों ने गायब की है। 



चोरी कब और कैसे, किसी को जानकारी नहीं- 

जानकारी में यह भी सामने आया है कि बीते करीब तीन महिनों से परिवार के सदस्य मुंबई में रह रहे थे। ऐसे में मकान सूना था, और उसके दरवाजों पर ताले जड़े हुए थे। तीन महिनों के अंदर चोरी शुक्रवार को हुई, 10 दिन पहले हुई, या फिर एक माह पहले हुई, इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि मनासा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। चोरी की वारदात का पूरा खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*