प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास पाकर खुश है जिले के हितग्राही मुकेश, शम्भू और कैलाश का पक्के मकान का सपना हुआ साकार


जन जागृति संगम न्यूज
नीमच 27 मार्च 2022 प्रधामंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिल जाने से काफी खुश है। नीमच जिले के हितग्राही ग्राम पंचायत मालखेडा निवासी राहुल प्रजापति एवं उसकी दादी पार्वती बाई अब अपने स्वयं के पक्के मकान में निवास कर बेहद खुश है। पार्वती बाई ने बताया कि पहले उनका कच्चा घर था, पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके पुत्र दशरथ के नाम से प्रधामंत्री आवास योजना का लाभ मिला और उन्होने अपना पक्का घर बना लिया है।पार्वती बाई अपने पोते राहुल एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस पक्के मकान में खुशी-खुशी रह रहे है। उन्हें उज्जवला योजना के तहत घरेलु गैस कनेक्शन भी मिला है। मालखेडा के उमेश प्रजापति   भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाकर अपने पक्के मकान में रह रहे है। उमेश व पावर्ती बाई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान का आभार व्यक्त कर रहे है। उन्होने उनका पक्के घर के आवास का सपना साकार किया है।

नीमच जिले की ग्राम पंचायत सेमली चंद्रावत के अनुसूचित जनजाति के कैलाश भील
भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त कर रहे है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उन्हें पक्के मकान की सौगात मिली है। देऊबाई भील को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तो मिला ही है। घरेलू गैस कनेक्शन भी मिला है। अब वह अपने पुत्र कैलाश के साथ पक्के मकान में खुशी-खुशी अपना गुजर बसर कर रही है। निपानिया आबाद के शम्भूलाल भील
 भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना पक्का मकान बनाकर काफी खुश है। 
ग्राम बरुखेड़ा के मुकेश मालवीय को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। मुकेश अब अपने स्वयं के पक्के मकान में परिवार सहित आराम से रह रहा है। मुकेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार यक्त कर रहा है कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत पक्के मकान की सौगात मिली है। इससे गांव व समाज में उसका मान सम्मान भी बढ़ गया है।

जावद विकाखण्ड की ग्राम रूपाहेली की कमलीबाई 
व नीमच जनपद की ग्राम पंचायत बोरदिया कलां की संतराबाई भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बन जाने से काफी खुश है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां