पूर्व से निर्मित आंगनवाड़ी भवनों को भवन विहिन दर्शाकर लिया अनुमोदन- विधायक परिहार के पूछे प्रश्न पर जारी किया कारण बताओ नोटिस

जन जागृति संगम न्यूज
प्रदेश में 90.00 करोड़ की लागत से होगा 1993 भवन विहीन आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण ।

नीमच । 19 मार्च/ नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार द्वारा बजट सत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, द्वारा सदन में जानकारी देते हुए बताया कि, वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश में भवन विहिन संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण के लिये 90.00 करोड़ की लागत से 1993 भवनों का निर्माण हो सकेगा । जानकारी के अनुसार नीमच जिले को 1.80 करोड़ की लागत के 40 भवनों के निर्माण की सौगात मिली है । जिला स्तर से 27 भवनों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है ।  इन आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण से शासन को भवन किराया तो बचेगा ही वहीं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को खाद्यान्न एवं पोषण आहार की समुचित सुविधाऐं मुहैया हो सकेगी ।
विधायक दिलीपसिंह परिहार द्वारा प्रश्न क्रमांक 2960 के उत्तर में महिला बाल विकास विभाग नीमच द्वारा जनप्रतिनिधियों को गलत जानकारी देते हुए ग्राम चेनपुरा डेम और बेलारी में पूर्व में ही भवन निर्मित हो कर आंगनवाड़ी संचालित की जा रही थी किंतु उक्त ग्रामों को विभाग द्वारा मिथ्या जानकारी देते हुए  भवन विहिन दर्शाया जाकर अनुमोदन लिया गया ।  मिथ्या जानकारी देने पर संबंधित अधिकारी को इस संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां