*ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव व सहायक सचिव द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र में मनरेगा योजनांतर्गत मशीनों से किया जा रहा कार्य*लोगों के एटीएम अपने पास रखकर उनसे अवैध रूप से राशि का आहरण*


जन जागृति संगम न्यूज
ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव व सहायक सचिव द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र में मनरेगा योजनांतर्गत मशीनों से कार्य करने व लोगों के एटीएम अपने पास रखकर उनसे अवैध रूप से राशि का आहरण करने एवं शासन की योजना से अवगत नहीं कराने के संबंध में।

महोदय

हम प्रायगण रावतपुरा एवं धामनियां तह, मनासा, जिला-नीमच के निवासीगण होकर निवेदन करते है कि 1 यह कि ग्राम पंचायत रावतपुरा के ग्राम यानियां में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, सहायक सचिव द्वारा आपस में साठगांठ कर स्कूल के पास में जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर मनरेगा योजनांतर्गत मिट्टी खुदाई का कार्य किया जा रहा है तथा मौके पर तालाब बनाया जा रहा है।

2. यह कि, उक्त कार्य मनरेगा योजनांतर्गत किया जा रहा है, जिसके तहत् ग्राम के मजदूरों से काम कराया जाना होता है, किन्तु उक्त सरपंच, सचिव व सहायक सचिव द्वारा मजदूरों के जॉब कार्ड व उसके बैंक खाते के एटीम आदि अपने पास रखे हुए हैं, जो स्वयं मशीनों से कार्य करवाकर शासन की राशि उक्त जॉब कार्ड में अंतरण कर उन्हें एटीएम से निकाल रहे हैं। उक्त कार्य जोरशोर से मौके पर चल रहा है व असल मजदूरों को मौके पर कोई कार्य नहीं दिया जा रहा है, जबकि उक्त सरपंच, सचिव व सहायक सचिव द्वारा फर्जी मस्टर भरे जा रहे हैं तथा सरपंच पुत्र मिथुन द्वारा फिनो आई डी, पे आयर आईडी से राशि अवैध रूप से निकाली जाती है तथा रोजगार सहायक कैलाश पिता सेवारामजी के भाई यमकरण कीर के नाम से जी.एस.सी. मातारुण्डी के नाम से भी आईडी बनी हुई है, जिससे भी अवैध रूप से राशि का आहरण किया जा रहा है।

-8/03/223. यह कि, वर्तमान में शासन की ओर से ग्राम पंचायत रावतपुरा हेतु

प्रधानमंत्री आवस की सूची भी आई है, किन्तु ग्राम पंचायत में हमारे द्वारा सम्पर्क करने पर हम पात्र हितग्राहियों को कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही है व कहा गया है कि अभी हम पात्र लोगों का सत्यापन कर रहे हैं, जबकि हमें यह ज्ञात हुआ है कि सरपंच, सचिव व सहायक सचिव लोगों से साठगांठ कर अपने-अपने व्यक्तियों को आवास योजना का लाभ दिलवाना चाहते हैं। निरंतर........2 पर

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*